Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Breaking : बांदा में बीए की छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking : बांदा में बीए की छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक छात्रा ने यमुना नदी में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने आज उसके शव को नदी से बरामद किया। घटना के बारे में परिवार के लोग कोई वजह नहीं बता सके हैं। तिंदवारी कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा है। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से जुड़ी है। बताया जाता है कि सेमरी गांव के रहने वाले अवधेश त्रिपाठी की बेटी श्वेता (19) 21 मार्च को घर से कालेज जाने को निकली थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। मामले में छात्रा का सुसाइड नोट मिलने की बात भी कही जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 21 को घर से कालेज को निकली थी छात्रा इसके बाद बेंदाघाट के पास जाकर यमुना नदी में उसने छलांग लगा दी। लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस बीते 24 घंटे से शव की तलाश कर रही थी। इसके बाद भी शव का पता नहीं चला। आज शव खुद ही नदी में उतराया हुआ दिखा...
Breaking : बांदा में अन्ना जानवर को बचाने में डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, रास्ते में तोड़ा दम

Breaking : बांदा में अन्ना जानवर को बचाने में डिवाइडर से टकराया बाइक सवार, रास्ते में तोड़ा दम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : हाइवे पर डिवाइडर से बाइक टकराने से एक युवक की मौत हो गई। बताते हैं कि हादसा अन्ना जानवर को बचाने के टक्कर में हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। वहां ले जाए जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मृतक बांदा से जरूरत का सामान लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। अन्ना जानवर को बचाने में हादसा बताया जाता है कि निवाइच गांव के पास साजन उर्फ चंद्रपाल (35) पुत्र शिवसागर, शाम को बाइक से घर लौट रहे थे। लामा गांव के पास मवेशी को बचाने में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उनको अस्पताल पहुंचाया। वहां से चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रा...
UP : ह्रदयविदारक : जहरीली टाफी से 4 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के थे चारों, सीएम योगी ने दुख जताया

UP : ह्रदयविदारक : जहरीली टाफी से 4 बच्चों की मौत, एक ही परिवार के थे चारों, सीएम योगी ने दुख जताया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज सुबह एक दर्दनाक घटनाक्रम में जहरीली टाफी खाने से एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। साथ ही पीड़ित परिवार को तत्काल मदद पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। मामला यूपी के कुशीनगर जिले के कसया थाना क्षेत्र का है। पीड़ित परिवार के गांव के लोगों पर पुरानी रंजिश में ऐसा करने का आरोप लगाया है। चारों बच्चों का अंतिम संस्कार, हर आंख नम माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। उनपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, पुलिस ने चारों शवों का पोस्टमार्टम कराया। शाम को पोस्टमार्टम के बाद चारों शव गांव पहुंचे तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। चारों का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस आरोपियों से थाने लाकर पूछताछ कर रही है। कुशीनगर के कसया थाना क्षेत्र में हुई घटना बताया ...
कानपुर में धूमधाम से मना बिहार दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

कानपुर में धूमधाम से मना बिहार दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : बिहार समाज सेवा समिति की ओर से जीपी धर्मशाला बर्रा में बिहार दिवस मनाया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सिनियर डीईई टीएमसी जनार्दन प्रसाद सिंह एवं गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के रिटायर्ड प्रोफेसर डा. आरएन ठाकुर उपस्थित रहे। सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। फिर महिलाओं ने स्वागत गीत गाया। मुख्य अतिथि ने शील्ड और मेडल भेंट किए बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि ने ब्लड डोनेट करने वाले सदस्यों को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। सभी सदस्यों को मोमेंटो दिया गया। समाज के सचिव कुंदन सिंह ने बिहार समाज सेवा समिति के स्थापना के उद्देश्य को समझाया। कहा कि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंदों तक पहुंच कर उनकी यथासंभव सेवा करना और आपसी सौहार्द बनाए रखना ही उद्देश्य है। 22 मार्च को मनाया जाता है बिहार दिवस  प्रति वर्ष 22 मार...
Breaking : बांदा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Breaking : बांदा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का नाम बुजौली (30) पुत्र शिवराम था। बताते हैं कि घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के बुजौली गांव की है। तिंदवारी के कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया है कि युवक नशे का आदी था। बीती रात उसने परिवार में झगड़ा किया। इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें : Fackbook Love : घर से नैनिताल घूमने निकला युवक गुझिया लेकर प्रेमिका के गांव पहुंचा, फिर धुनाई के बाद हवालात..पढ़िए पूरी खबर...
#Action : पूरी की पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, 3 दारोगा और 11 सिपाहियों पर एक्शन

#Action : पूरी की पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर, 3 दारोगा और 11 सिपाहियों पर एक्शन

Uncategorized
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : शहर के बर्रा की यादव मार्केट पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस चौकी के इंचार्ज आशीष मिश्रा समेत सभी 14 पुलिस कर्मियों पर अधिकारियों ने एक्शन लिया है। मामला दो पक्षों के बीच जमीनी कब्जे में चौकी पुलिस की प्रभावित कार्रवाई का है। प्रकरण संज्ञान में आने के बाद पुलिस आयुक्त विजय सिंह मीना के आदेश पर डीसीपी दक्षिण ने पूरी पुलिस चौकी को लाइन हाजिर किया है। यह कार्रवाई एडिशनल डीसीपी दक्षिण की रिपोर्ट के बाद की गई है। जमीनी विवाद में एक तरफा कार्ऱवाई पर एक्शन दरअसल, मामला बर्रा के रहने वाले महादेव और उमराव नाम के व्यक्ति के बीच जमीनी विवाद का है। यादव मार्केट पुलिस चौकी के प्रभारी व बाकी पुलिस कर्मियों ने मिलकर महादेव का घर जबरन खाली करा दिया। ये भी पढ़ें :  ब्रेकिंग : बांदा विद्युत विभाग में करोड़ों का घोटाला, आयुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप शिकायत पर डीस...
Breaking : शहर घूमने आई युवती से चार युवकों ने किया गैंगरेप, FIR..

Breaking : शहर घूमने आई युवती से चार युवकों ने किया गैंगरेप, FIR..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, चित्रकूट : बुंदेलखंड के चित्रकूट में आज एक सनसनीखेज घटना सामने आई। चित्रकूट घूमने पहुंची युवती से चार युवकों ने गैंगरेप कर डाला। गैंगरेप की यह घटना एक पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। युवती ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं। बताया जाता है कि कौशांबी की रहने वाली एक 26 साल की युवती अकेले ही चित्रकूट घूमने आई थी। युवती का कहना है कि रविवार को वह चित्रकूट पहुंची थी। धार्मिक स्थलों के दर्शन करके सोमवार को लौट रही थी। तभी उसे फतेहपुर के रहने वाले 4 युवक मिल गए। बाद में इन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके युवती को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। दिनभर आरोपियों के साथ घूमती रही युवती चारों ने उसे घर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठाया। इसके बाद दिनभर कर्वी में घुमाया। शाम को घर चलने की ब...
ब्रेकिंग : बांदा विद्युत विभाग में करोड़ों का घोटाला, आयुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप

ब्रेकिंग : बांदा विद्युत विभाग में करोड़ों का घोटाला, आयुक्त की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, बांदा : बुंदेलखंड के लिए सरकारें परियोजनाएं चलाती रहीं हैं। मगर अधिकारियों के घोटालेबाजी के कारण परियोजनाओं दम तोड़ती रहीं। यही वजह है कि आज भी यह क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। अब बिजली विभाग के अधिकारियों के करोड़ों के घपले का ऐसा ही मामला सामने आया है। पिछले 13 साल में विद्युत विभाग के अधिकारी दो परियोजनाओं का करीब 6 करोड़ रुपए डकार गए। मामला बेहद चौंकाने वाला है। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त दिनेश कुमार सिंह परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। आयुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त दंडनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की है। आयुक्त की कार्रवाई से बिजली विभाग के अधिकारियों की नींद उड़ गई है। विभाग में खलबली मची हुई है। माना जा रहा है कि इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है। करोड़ों की रकम डकार गए विद्युत अधिकारी, काम धेले का ...
UP : अखिलेश यादव और आजम खां का लोकसभा से इस्तीफा

UP : अखिलेश यादव और आजम खां का लोकसभा से इस्तीफा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामपुर के सांसद आजम खां ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। दोनों हाल ही में विधानसभा चुनाव जीते हैं। बताते चलें कि अखिलेश यादव ने इटावा की करहल विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। वह करहल से विधायक बने रहेंगे। उधर, आजम खां भी रामपुर की सदर सीट से विधायक बने रहेंगे। हालांकि, इस बात की चर्चा काफी पहले से थी कि अखिलेश यादव और आजम खां लोकसभा से इस्तीफा देंगे। दोनों बने रहेंगे विधायक दरअसल, दोनों नेताओं ने सांसद रहते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसलिए दोनों को किसी एक सीट से इस्तीफा देना था। अब दोनों विधायक बने रहेंगे। इसी के साथ साफ हो गया है कि दोनों यूपी की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। बताते चलें कि इससे पहले अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे। अब विधायक बनकर उनकी पूरी कोशिश प्रदेश की राजनीति करने की होगी। वह मजबूत विपक्ष के रूप म...

Fackbook Love : घर से नैनिताल घूमने निकला युवक गुझिया लेकर प्रेमिका के गांव पहुंचा, फिर धुनाई के बाद हवालात..पढ़िए पूरी खबर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : फेसबुक से परवान चढ़ी एक लव स्टोरी का प्रेमी के लिए थोड़ा कष्टकारी अंत हुआ। घर से नैनिताल घूमने जाने की बात कहकर निकला प्रेमी युवक कानपुर से सीधे अपनी प्रेमिका के घर जा पहुंचा। दुर्भाग्य से प्रेमिका के परिवार वालों के हाथ लग गया। उन्होंने पहले तो उसकी धुनाई की, फिर पुलिस को ले जाकर सौंप दिया। पुलिस ने उसे हवालात में डाल दिया। प्रेमी के बैग से मां के हाथ की गुझियां और लड्डू भी मिले। जो नाश्ते के लिए साथ रखे गए थे। पुलिस ने घरवालों को सूचना दी, तो सारी बातें सामने आईं। युवक के परिजन भी थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने उनको सारी घटना की जानकारी दी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। फेसबुक से शुरू दोस्ती प्यार में बदली, फिर थाने पर खत्म बताया जाता है कि कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र एक महिला का फेसबुक पर युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। युवक उससे मिलने के ल...