Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में 5 दिन से लापता वृद्ध का शव खेत में मिला, सनसी फैली

बांदा में 5 दिन से लापता वृद्ध का शव खेत में मिला, सनसी फैली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पांच दिन पहले घर से खेत देखने गए वृद्ध का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताते हैं कि 5 दिन से वृद्ध लापता थे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की। लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। आखिरकार देर शाम एक खेत में उनका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 16 मार्च को घऱ से निकले थे बुजुर्ग बताया जाता है कि कमासिन थाने के खटान गांव के रहने वाले मोतीलाल (87) बीती 16 मार्च को सुबह घर से खेत देखने गए थे। इसके बाद वापस नहीं लौटे। न ही उनका कुछ पता चला। परिवार के लोगों ने काफी तलाश की। बाद में उनका शव कल्लूपुर इलाके में स्थित खेत में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पुत्र राममनोज का कहना है कि संभव है कि चक्कर आकर गिरने से उनकी मौत हो गई होगी। परिजनों ने उनकी मौत को लेकर किसी तरह का संदेह ...
UP STF ने मार गिराया पत्रकार का हत्यारा 2 लाख का ईनामी बदमाश

UP STF ने मार गिराया पत्रकार का हत्यारा 2 लाख का ईनामी बदमाश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : काशी में लगभग 11 महीने पहले मंदिर से लौट रहे पत्रकार एनपी तिवारी की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी एवं 2 लाख रुपए के ईनामी बदमाश को यूपी एसटीएफ ने मार गिराया। मारे गए ईनामी बदमाश का नाम मनीष सिंह उर्फ सोनू था, जो कि एक बेहद खतरनाक और शातिर किस्म का अपराधी था। उसके खिलाफ दर्जनों जघन्य अपराधों के मुकदमें दर्ज थे। पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। इसी बीच एसटीएफ ने उसे घेर लिया। बदमाश ने पुलिस पर गोलियां चलाते हुए भागने की कोशिश की। लेकिन कामयाब नहीं हुआ। कई दर्जन जघन्य अपराधों में था वांछित बताया जाता है कि वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के बनकट फाटक के पास यूपी एसटीएफ की आतंक के पर्याय सोनू सिंह से मुठभेड़ हो गई। लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर का रहने वाला सोनू एसटीएफ की गोली से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि प...
बांदा में हादसा, शादी की तैयारी वाले घर के युवक की मौत से कोहराम

बांदा में हादसा, शादी की तैयारी वाले घर के युवक की मौत से कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाले युवक के परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के गौरी खानपुर के रहने वाले बलदाऊ यादव (22) पुत्र चुनकावन मझीवां गांव से मिट्टी लादकर मंझीवा गांव जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के घर में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में खुशियां अब मातम में बदल गई हैं। पिता ने बताया 20 मई को थी शादी ट्रैक्टर मोड़ते समय पलट गया। इससे बलदाऊ ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंचे। बेटे के शव को देखकर परिजन बेहाल हो गए। मृतक के पिता चुनकावन का कहना है कि 20 मई को बेटे की शादी थी। घर में...
बांदा में MLC के लिए भाजपा-सपा समेत 8 प्रत्याशियों का नामांकन

बांदा में MLC के लिए भाजपा-सपा समेत 8 प्रत्याशियों का नामांकन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : विधान परिषद सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन भाजपा और सपा समेत अन्य दलों के मिलाकर कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त रही। जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग पटेल के सामने भाजपा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर ने नामांकन दाखिल किया। उनके साथ सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, सांसद आरके सिंह पटेल, दीपक सिंह गौर, श्वेता सिंह गौर आदि मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में पहुंचे। 6 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में उतरे सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। पुलिस फोर्स तैनात रहा। उधर, सपा प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी उर्फ बब्बू ने भी अपने समर्थकों के साथ नामांकन कराया। उनके साथ बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, कर्वी विधायक अनिल यादव आदि मौजूद रहे। इनके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों के रूप में लवलेश कुमार, अतुल कुमा...
बांदा में पूर्व जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी के होली मिलन समारोह में मातृशक्ति का सम्मान

बांदा में पूर्व जिपं अध्यक्ष सरिता द्विवेदी के होली मिलन समारोह में मातृशक्ति का सम्मान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला पंचायत अध्यक्षा सरिता द्विवेदी ने आज अपने आवास पर आज होली मिलन समारोह का बड़ी धूमधाम से आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं जुटीं। इनमें बीजेपी की महिला कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों के अलावा शहर की समाजसेविकाएं भी मौजूद रहीं। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया। मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। मातृ शक्ति को धन्यवाद भी दिया इस दौरान श्री मति द्विवेदी ने सभी मातृ शक्ति को सदर सीट से उनके पति प्रकाश द्विवेदी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अभूतपूर्व योगदान के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान वंदना गुप्ता, स्वेता सिंह गौर, छाया सिंह, विनोद जैन, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, मंजू, नीलम त्रिपाठी, अभिलाषा मिश्रा, रीता गुप्ता, मंजिरी जैन, मुन्नी देवी गुप्ता, वर्षा सेठ, अभिलाषा त्रिपाठी, संतोष मिश्रा, रीना कश्यप, पूनम गुप्ता, निशा गुप्ता समेत अन्य महिलाएं मौजूद...
बीजेपी ने MLC के 6 और प्रत्याशी मैदान में उतारे, कानपुर से..

बीजेपी ने MLC के 6 और प्रत्याशी मैदान में उतारे, कानपुर से..

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने 6 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इसमें कानपुर-फतेहपुर, सुल्तानपुर, वाराणसी, जौनपुर और बस्ती-सिद्धार्थनगर के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। इनमें से कई प्रत्याशियों को आज ही अपना नामांकन कराना होगा। सुल्तानपुर से शैलेंद्र, वाराणसी से सुदामा पटेल बीजेपी ने कानपुर-फतेहपुर से अविनाश सिंह चौहान, मिर्जापुर-सोनभद्र से विनीत सिंह, सुल्तानपुर से शैलेंद्र प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। वहीं वाराणसी से सुदामा पटेल, जौनपुर से बृजेश सिंह प्रिंशु, बस्ती-सिद्धार्थनगर से सुभाष यदुवंशी को उम्मीदवार घोषित किया है। बताते चलें कि कुछ प्रत्याशियों को पहले चरण के लिए आज ही नामांकन कराना होगा। पहले चरण के नामांकन की आज सोमवार को अंतिम तिथि है। ये भी पढ़ें : UP MLC Election : सपा ने पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बहू को बनाया ...
लखनऊ में CM Yogi से मिली The Kashmir Files की पूरी टीम

लखनऊ में CM Yogi से मिली The Kashmir Files की पूरी टीम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कश्मीरी पंडितों के पलायन और नरसंहार के दर्द को बयान करने वाली फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' पूरे देश में डंका बजा रही है। इस फिल्म की पूरी टीम रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली। सीएम योगी के सरकारी आवास पर फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री, अभिनेता अनुपम खेर, अभिनेत्री पल्लवी जोशी, निर्माता अभिषेक अग्रवाल के साथ बाकी सदस्यों ने उनसे मुलाकात की। टीम के सदस्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री करने पर सीएम योगी को धन्यवाद भी दिया। राज्यपाल से भी मिले टीम के सदस्य इससे पहले फिल्म की पूरी ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से भी मुलाकात की। फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री करने पर पूरी टीम ने सीएम योगी का आभार जताया। सीएम योगी ने पूरी टीम को बधाई दी। कहा कि 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म धार्मिक कट्टरता और आतंकवाद की अमानवीय विभीषिका को दिखाती है। सीएम योगी न...
UP : होली खेलने के बहाने 11वीं की छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप

UP : होली खेलने के बहाने 11वीं की छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : गाजियाबाद के साहिबाबाद में एक 11 की छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताते हैं कि 5 लोगों ने छात्रा के साथ होली खेलने के बहाने सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार ने शनिवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बताते हैं कि आरोपी पास के ही रहने वाले हैं। पीड़िता का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार ने एसएसपी से शिकायत की पीड़ित छात्रा का आरोप है कि होली खेलने के बहाने उसके घर में घुस आए। इसके बाद छात्रा को बंधक बनाकर बारी-बारी कर उससे दुष्कर्म किया। पीड़ित परिवार का कहना है कि थाना पुलिस ने शिकायत के बावजूद मामले में कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उनको एसएसपी कार्यालय आना पड़ा। ये भी पढ़ें : विदेशी महिला के साथ आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार  ...
UP MLC Election : सपा ने 35 प्रत्याशियों की सूची की जारी, पढ़िए पूरी लिस्ट..

UP MLC Election : सपा ने 35 प्रत्याशियों की सूची की जारी, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। भाजपा के बाद सपा ने आज अपने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सपा ने प्रथम और दूसरे चरण के एमएलसी के भी 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। आज पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। वहीं सपा ने सुल्तानपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है। सपा ने अपने पत्ते खोलते हुए प्रथम चरण के 29 प्रत्याशी घोषित किए हैं। वहीं दूसरे चरण के भी 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इससे पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। बताते चलें कि विधान परिषद चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी ताकत झोंकने में जुट...
बांदा संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह, सभी BJP नेता जुटे

बांदा संघ कार्यालय में होली मिलन समारोह, सभी BJP नेता जुटे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला कार्यालय में रविवार को होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। फाग गीतों के बीच फूलों की होली खेली गई। ठंडाई और स्वल्पाहार का भी लुफ्त उठाया गया। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली की बधाईयां दीं। शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर जिला संघ चालक जगन्नाथ पाठक, जिला प्रचारक सक्षम अग्रवाल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, तिंदवारी विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, दीपक सिंह गौर, श्वेता सिंह गौर, नरेंद्र सिंह नन्ना आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : भाजपा ने जारी की MLC चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की सूची, लखनऊ-बांदा-बिजनौर-सीतापुर से ये उम्मीदवार.....