Tuesday, May 21सही समय पर सच्ची खबर...

UP MLC Election : सपा ने 35 प्रत्याशियों की सूची की जारी, पढ़िए पूरी लिस्ट..

UP MLC Election : SP releases list of 35 MLC candidates

समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ती जा रही हैं। भाजपा के बाद सपा ने आज अपने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। सपा ने प्रथम और दूसरे चरण के एमएलसी के भी 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। आज पहले चरण के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। वहीं सपा ने सुल्तानपुर से पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की बहू शिल्पा प्रजापति को एमएलसी प्रत्याशी घोषित किया है।

UP MLC Election : SP releases list of 35 MLC candidates

सपा ने अपने पत्ते खोलते हुए प्रथम चरण के 29 प्रत्याशी घोषित किए हैं। वहीं दूसरे चरण के भी 6 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। समाजवादी पार्टी की ओर से सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने प्रत्याशियों की सूची जारी की है।

UP MLC Election : SP releases list of 35 MLC candidates

इससे पहले भाजपा ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। बताते चलें कि विधान परिषद चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी ताकत झोंकने में जुट गए हैं।

ये भी पढ़ें : भाजपा ने जारी की MLC चुनाव के लिए 30 प्रत्याशियों की सूची, लखनऊ-बांदा-बिजनौर-सीतापुर से ये उम्मीदवार..