Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

UP : अखिलेश यादव और आजम खां का लोकसभा से इस्तीफा

Akhilesh Yadav said in Banda, BJP is making world record of changing name, now people will change them

समरनीति न्यूज, लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रामपुर के सांसद आजम खां ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। दोनों हाल ही में विधानसभा चुनाव जीते हैं। बताते चलें कि अखिलेश यादव ने इटावा की करहल विधानसभा सीट से चुनाव जीते हैं। वह करहल से विधायक बने रहेंगे। उधर, आजम खां भी रामपुर की सदर सीट से विधायक बने रहेंगे। हालांकि, इस बात की चर्चा काफी पहले से थी कि अखिलेश यादव और आजम खां लोकसभा से इस्तीफा देंगे।

दोनों बने रहेंगे विधायक

दरअसल, दोनों नेताओं ने सांसद रहते हुए विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इसलिए दोनों को किसी एक सीट से इस्तीफा देना था। अब दोनों विधायक बने रहेंगे। इसी के साथ साफ हो गया है कि दोनों यूपी की राजनीति में सक्रिय रहेंगे। बताते चलें कि इससे पहले अखिलेश यादव आजमगढ़ से सांसद चुने गए थे। अब विधायक बनकर उनकी पूरी कोशिश प्रदेश की राजनीति करने की होगी। वह मजबूत विपक्ष के रूप में काम करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें : UP STF ने मार गिराया पत्रकार का हत्यारा 2 लाख का ईनामी बदमाश