Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा के तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद बने राज्यमंत्री

बांदा के तिंदवारी विधायक रामकेश निषाद बने राज्यमंत्री

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले की तिंदवारी सीट से विधायक बने रामकेश निषाद को राज्यमंत्री बनाया गया है। बताते चलें कि वह पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने तिंदवारी विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। उनको मंत्री बनाए जाने पर भाजपा नेताओं ने खुशी जाहिर की है। भाजपा नेता दीपक सिंह गौर, श्वेता सिंह गौर ने खुशी जाहिर की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि इससे क्षेत्र का विकास होगा। पूरे बुंदेलखंड को बड़ा फायदा होगा। भाजपा खेमे मेें इससे खुशी की लहर है। सभी एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। ये भी पढ़ें : यूपी की योगी सरकार-02 में कौन-कौन बने कैबिनेट और राज्य मंत्री, पढ़िए पूरी लिस्ट.. ये भी पढ़ें : PM Modi की मौजूदगी में CM योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-केशव मौर्य ने ली शपथ...
बांदा पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइकर्स चोर गैंग पकड़ा, 14 बाइकों संग 3 गिरफ्तार

बांदा पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइकर्स चोर गैंग पकड़ा, 14 बाइकों संग 3 गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइकर्स चोर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 3 सदस्यों को गिरफ्तार करते हुए चोरी की 14 बाइकें बरामद की हैं। पुलिस अब गैंग के बाकी चोरों की तलाश में जुटी है। पकड़े गए चोरों के कब्जे से 14 बाइकें, चाबियां, लाक तोड़ने के उपकरण और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बताया जाता कि पैलानी पुलिस और एसओजी की टीम ने कालेश्वर मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान इस गैंग के सदस्यों को पकड़ा। ये भी पढ़ें : PM Modi की मौजूदगी में CM योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-केशव मौर्य ने ली शपथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान विवेक पुत्र देव प्रसाद निवासी कस्बा बबेरू, अंकित धुरिया पुत्र प्रकाश धुरिया निवासी सिलौली थाना मौदहा (हमीरपुर), प्रिंस पुत्र बृजेंद्र सिंह निवासी बिजलीखेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि तीन चोर भागने में कामयाब रहे। उनकी पह...
योगी सरकार-02 में ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम, ये विधायक बनेंगे मंत्री, पढ़िए पूरी सूची

योगी सरकार-02 में ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम, ये विधायक बनेंगे मंत्री, पढ़िए पूरी सूची

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में दूसरी बार दो डिप्टी सीएम होंगे। इनमें एक प्रदेश के कद्दावर नेता ब्रजेश पाठक भी होंगे। वहीं दूसरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ही रहेंगे। मंत्रियों की सूची पर भी सस्पेंस समाप्त हो गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने मिशन 2024 पर टारगेट रखते हुए काफी सोच-समझकर डिप्टी सीएम और मंत्रियों के समीकरण तैयार किए हैं। इसके साथ ही अब शाम 4 बजे योगी आदित्यनाथ अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंत्रियों संग शपथ ग्रहण करेंगे। खास बात यह है कि प्रदेश के बड़े ब्राह्मण नेता और मतदाताओं में ऊंचा कद रखने वाले श्री पाठक को डिप्टी सीएम पद दिया जा रहा है। उनको डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा की जगह मिलेगी। डा. शर्मा को दूसरी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वहीं योगी मंत्रीमंडल में कुल 50 सदस्य होंगे। खास बात यह है कि शपत ग्रहण समारोह...
बड़ी खबर : लखनऊ में योगी के शपथ ग्रहण से पहले 1 लाख का ईनामी मुठभेड़ में ढेर

बड़ी खबर : लखनऊ में योगी के शपथ ग्रहण से पहले 1 लाख का ईनामी मुठभेड़ में ढेर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के अलीगंज में तिरुपति ज्वेलर्स से लूट व कर्मचारी की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में मारा गया। मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले इस बदमाश की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। बताते हैं कि मारे गए बदमाश ने 8 दिसंबर 2021 को लखनऊ में तिरुपति ज्वेलर्स में अपने साथियों के साथ लूटपाट की थी। इतना ही नहीं एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या भी कर दी थी। लखनऊ लूटकांड में था शामिल मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे पहले हुई इस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम का नाम राहुल सिंह है जो शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोरापुर गांव का रहने वाला था। उसपर 1 लाख का ईनाम घोषित था। यह मुठबेड़ शुक्रवार तड़के सुबह हसनगंज थाना क्षेत्र में बंधा रोड हेल्थ हास्पिटल के पास हुई। बदमाश के पास से पुलिस को बिना नंबर अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बताते हैं कि शक होने...
अजीबो-गरीब : उन्नाव में 70 साल की वृद्धा ने 75 साल के वृद्ध के खिलाफ लिखाया छेड़छाड़ का मुकदमा

अजीबो-गरीब : उन्नाव में 70 साल की वृद्धा ने 75 साल के वृद्ध के खिलाफ लिखाया छेड़छाड़ का मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से सटे उन्नाव जिले में एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक 70 साल की वृद्ध महिला ने 75 साल के व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया है। वृद्ध महिला का आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़े। फिर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उधर, मामले से हैरान पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर शुरू की जांच उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक वृद्धा ने रिपोर्ट लिखाई है। महिला का आरोप है कि बीते मंगलवार को दिन में 11 बजे करीब गांव का 75 वर्षीय रघुवीर सिंह उनके घर में आ घुसा। महिला का कहना है कि आरोपी उनके कपड़े फाड़ते हुए छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने कड़ा विरोध किया। इसपर आरोपी ने उनको पीटा। फिर जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। था...
लखनऊ : गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में योगी बने भाजपा विधायक दल के नेता

लखनऊ : गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में योगी बने भाजपा विधायक दल के नेता

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : भारतीय जनता पार्टी यूपी में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इसी क्रम में आज गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया। प्रदेश में 37 साल बाद कोई राजनीतिक दल लगातार दूसरी बार सरकार बनाने जा रहा है। बीजेपी के पर्यवेक्षक अमित शाह के साथ सह पर्यवेक्षक रघुवर दास लखनऊ पहुंचे हुए हैं। भाजपा कार्यालय में कोर कमेटी की बैठक हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से भी मिले। राज्यपाल से मिलकर सीएम योगी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया। सुरेश खन्ना ने रखा प्रस्ताव, सभी 273 विधायकों ने लगाई मुहर उधर, लोक भवन में शाह और योगी ने स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। फिर सुरेश कुमार खन्ना ने योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता बनाने का प्रस्ताव पेश किया। सभी विधायकों ने इसपर सहमति जताई। सीएम योगी क...
MLC Election : बुंदेलखंड में बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी फिर बने गेम चेंजर, मास्टर स्ट्रोक से विपक्ष को किया धड़ाम

MLC Election : बुंदेलखंड में बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी फिर बने गेम चेंजर, मास्टर स्ट्रोक से विपक्ष को किया धड़ाम

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : 2022 में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही भारतीय जनता पार्टी के लिए आज बुधवार को बुंदेलखंड से अच्छी खबर आ रही है। बादा-हमीरपुर विधान परिषद की सीट भी बीजेपी के खाते में निर्विरोध जुड़ गई। इस बड़ी जीत में बुंदेलखंड की राजनीत में बड़े गेम चेंजर बनकर उभर रहे बीजेपी के बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी की अहम भूमिका है। या यह कहिए कि प्रकाश द्विवेदी ने अपने एक मास्टर स्ट्रोक से पूरा का पूरा विपक्ष धड़ाम कर दिया। मामले को लेकर काफी चर्चा हो रही है। रणनीति : बीजेपी प्रत्याशी के पीछे हाथ बांधे खड़े नजर आए सपा प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी दरअसल, विधानसभा में सपा को चित्त करने के बाद बीजेपी के लिए विधान परिषद की लड़ाई अहम है। ऐसे में बांदा की सीट खास मायने रखती है। यहां से पूरे बुंदेलखंड की राजनीति प्रभावित होती है। एक तरफ ऐतिहासिक नगरी झांसी है तो दूसरी ओर संगम त...
Breaking : बांदा में भाजपा MLC प्रत्याशी जितेंद्र निर्विरोध जीते, सपा प्रत्याशी का सरेंडर

Breaking : बांदा में भाजपा MLC प्रत्याशी जितेंद्र निर्विरोध जीते, सपा प्रत्याशी का सरेंडर

Uncategorized
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : बांदा में भारतीय जनता पार्टी के लिए आज अच्छी खबर आई है। सपा प्रत्याशी आनंद त्रिपाठी उर्फ पप्पू ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जानकारी होने पर बीजेपी कार्यालय में पार्टी नेता एकजुट हुए। एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा कार्यालय में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य नेताओं ने माला पहनाकर उनको बधाई दी। अब बीजेपी प्रत्याशी जितेंद्र सिंह सेंगर का निर्विरोध चयनित हो गए हैं। सभी भाजपा नेता कलेक्ट्रेट भी पहुंचे। इस मौके पर पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, बाल मुकुंद शुक्ला, दीपक सिंह गौर आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बीए की छात्रा ने नदी में कूदकर दी जान, छानबीन में जुटी पुलिस...
समलैंगिक : बांदा में बीएलएड छात्रा को BSC वाली सहेली से हुआ प्यार, शादी कर साथ रहने की जिद्द पर अड़ीं

समलैंगिक : बांदा में बीएलएड छात्रा को BSC वाली सहेली से हुआ प्यार, शादी कर साथ रहने की जिद्द पर अड़ीं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : समलैंगिक विवाह आज के समाज में कोई नई बात नहीं हैं। कुछ दिन पहले ही नोएडा की दो लड़कियों ने शादी की थी। इनमें से एक लड़की तो सर्जरी से अपना गुप्तांग बदलवाकर लड़का बन गई। अब समलैंगिक विवाह का नया मामला बुंदेलखंड के बांदा जिले से सामने आया है। एक बीएलएड की छात्रा को अपनी सहेली बीएससी की छात्रा से प्यार हो गया। दोनों ने घर से भागकर दिल्ली में शादी भी कर ली। एक के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई, तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। हालांकि, गुरुवार को उनके कोर्ट में बयान कराए गए। बताते हैं कि उनको परिजनों के सिपुर्द किया जा सकता है। लखनऊ में साथ-साथ पकड़ी गईं दोनों छात्राएं, पुलिस बांदा लाई पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसओजी ने दोनों को लखनऊ से पकड़ा है। वहां लड़कियों ने अपनी शादी का आर्यसमाज मंदिर से मिला सर्टिफिकेट दिखाया। फिलहाल दोनों लड़कियां बिसंडा थाने में हैं। पत...
बांदा में EVM सुरक्षा पर बवाल में 4 गिरफ्तार, लेकिन नामजद पकड़ से बाहर

बांदा में EVM सुरक्षा पर बवाल में 4 गिरफ्तार, लेकिन नामजद पकड़ से बाहर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में मतगणना से एक दिन पहले ईवीएम सुरक्षा की आड़ में बवाल करने वाले चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि, मामले में मुख्य आरोपियों को पुलिस अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। कोतवाली पुलिस की कार्रवाई पर यह अपने आप में बड़ा सवाल है। बताया जा रहा है कि आज जिन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। बताते चलें कि मामला काफी चर्चा में रहा था। यहां तक कुछ सपा नेताओं ने जिलाधिकारी अनुराग पटेल और एएसपी की गाड़ी भी रोककर चेकिंग की बात करी थी। मतगणना से एक दिन पहले हुआ था बवाल हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। बताते चलें कि मतगणा से ठीक एक दिन पहले सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ईवीएस सुरक्षा को लेकर हंगामा किया था। डीएम और एएसपी की गाड़ियों को रोककर चेक किया था। इतना ही नहीं पत्थरबाजी भी हुई थी। इसके बाद पुलिस...