Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

बड़ी खबर : लखनऊ में योगी के शपथ ग्रहण से पहले 1 लाख का ईनामी मुठभेड़ में ढेर

One lakh bounty killed in encounter in Lucknow, jewelers involved in robbery

समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के अलीगंज में तिरुपति ज्वेलर्स से लूट व कर्मचारी की हत्या करने वाला बदमाश मुठभेड़ में मारा गया। मूलरूप से शाहजहांपुर के रहने वाले इस बदमाश की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। बताते हैं कि मारे गए बदमाश ने 8 दिसंबर 2021 को लखनऊ में तिरुपति ज्वेलर्स में अपने साथियों के साथ लूटपाट की थी। इतना ही नहीं एक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या भी कर दी थी।

लखनऊ लूटकांड में था शामिल

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ घंटे पहले हुई इस मुठभेड़ में मारे गए बदमाश का नाम का नाम राहुल सिंह है जो शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोरापुर गांव का रहने वाला था। उसपर 1 लाख का ईनाम घोषित था। यह मुठबेड़ शुक्रवार तड़के सुबह हसनगंज थाना क्षेत्र में बंधा रोड हेल्थ हास्पिटल के पास हुई। बदमाश के पास से पुलिस को बिना नंबर अपाचे मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बताते हैं कि शक होने पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया था। इसपर बदमाश ने गोली चलाते हुए भागना शुरू कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

ये भी पढ़ें : शर्मनाक : ससुर से बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट