Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

अजीबो-गरीब : उन्नाव में 70 साल की वृद्धा ने 75 साल के वृद्ध के खिलाफ लिखाया छेड़छाड़ का मुकदमा

70-year-old woman in Unnao filed molestation case against 75-year-old

समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से सटे उन्नाव जिले में एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक 70 साल की वृद्ध महिला ने 75 साल के व्यक्ति के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ का मुकदमा लिखाया है। वृद्ध महिला का आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़े। फिर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। उधर, मामले से हैरान पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस ने रिपोर्ट लिखकर शुरू की जांच

उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक वृद्धा ने रिपोर्ट लिखाई है। महिला का आरोप है कि बीते मंगलवार को दिन में 11 बजे करीब गांव का 75 वर्षीय रघुवीर सिंह उनके घर में आ घुसा। महिला का कहना है कि आरोपी उनके कपड़े फाड़ते हुए छेड़छाड़ करने लगा। उन्होंने कड़ा विरोध किया। इसपर आरोपी ने उनको पीटा। फिर जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से फरार हो गया। थाना प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि इस उम्र के लोगों के बीच इस तरह का मामला थोड़ा हैरान करने वाला है। फिर पुलिस एफआईआर दर्ज करके मामले की जांच कर रही है। कहा कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें : इस राज्य में बलात्कारियों को लगेंगे नपुंसक बनाने के इंजेक्शन, सख्त कानून हुआ लागू