Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

लखनऊ : भोजपुरी अभिनेत्री को अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने वाले पर मुकदमा, तलाश में पुलिस

लखनऊ : भोजपुरी अभिनेत्री को अश्लील कमेंट्स कर परेशान करने वाले पर मुकदमा, तलाश में पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक भोजपुरी अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर लगातार एक शख्स अश्लील टिप्पणियां कर परेशान कर रहा था। काफी नजरअंदाज करने के बावजूद वह व्यक्ति नहीं सुधरा। उसकी हरकतें बढ़ती चली गईं। पुलिस अधिकारियों से मिलने के बाद अभिनेत्री ने राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताते हैं कि अभिनेत्री ने लखनऊ पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर से मिलकर शिकायत की थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। इंस्टाग्राम-फेसबुक पर लगातार अश्लील कमेंट्स से कर रहा परेशान बताया जाता है कि अभिनेत्री मूलरूप से अंबेडकरनगर की रहने वाली हैं। अब परिवार के साथ विनयखंड-3 में रह रही हैं। उनकी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। उनका कहना है कि बीते कुछ दिनों से एक व्यक्ति फर्जी आईडी बनाकर इंस्टाग्राम और फेसबुक पर उनपर अश्लील कमेंट्स कर रहा है। बाद में उनको अपनी पत्नी बताने लगा। अभिनेत्री का कहन...
बड़ी खबर : बांदा में दो बेटियों को जहर देकर मां ने भी खाया, यह रही वजह..

बड़ी खबर : बांदा में दो बेटियों को जहर देकर मां ने भी खाया, यह रही वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों को जहर पिला दिया। इसके बाद खुद भी पी लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि महिला ने जमीनी विवाद में यह कदम उठाया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के ग्राम बाकल के रहने वाले गुड्डू यादव की 6 साल पहले मौत हो गई थी। चार बेटियों वाले परिवार की जिम्मेदारी उनकी पत्नी रज्जन के जिम्मे है। पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद है। इससे महिला काफी परेशान हैं। देवरानी बनी बहन से जमीनी विवाद वजह उसकी पत्नी रज्जन (40) अपनी चार बेटियों पूर्णिमा, तुलसी, गिल्ली और कल्लन के साथ ससुराल में रहती है। उसकी सगी छोटी बहन की शादी देवर से हुई है। अब पति की मौत के बाद बहन ही जमीनी विवाद में विवाद कर रही है। ऐसे में शुक्रवार को देवरानी यानी बहन से व...
जालौन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट

जालौन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार का एक्सीडेंट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कालपी में शनिवार दोपहर दतिया जाते समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताते हैं कि उनके बेटे योगेश मौर्य व उनके साथी बाल-बाल बच गए। यह हादसा उस समय हुआ जब जालौन के अमलतास तिराहे के पास उनकी गाड़ी में एक ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। गाड़ी में डिप्टी सीएम के बेटे योगेश समेत कुल चार लोग सवार थे। अच्छी बात यह है कि चारों लोग सुरक्षित हैं। किसी को चोट नहीं आई है। वहीं पुलिस ने ट्रैक्टर कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कार्रवाई कर रही पुलिस जानकारी होने पर बिना देर किए मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी गाड़ी की व्यवस्था करते हुए सभी को गंतव्य की ओर रवाना किया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को सुरक्षित जगह पर खड़ा करा दिया। बताते हैं कि डिप्टी सीएम के बेटे योगेश साथियों के साथ फार्च्यूनर गाड़ी से पीतांबरा माता के दर्श...
अखिलेश यादव ने भाजपा की जीत पर शर्त में बाइक हारे समर्थक को दिलाई नई मोटर साईकिल

अखिलेश यादव ने भाजपा की जीत पर शर्त में बाइक हारे समर्थक को दिलाई नई मोटर साईकिल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में भाजपा के जीतने पर शर्त में अपनी बाइक हारे सपा समर्थक युवक का चेहरा फिर खिल गया है। इसकी वजह है कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने युवक को दोबारा नई बाइक खरीदवाकर दी है। आज शनिवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पार्टी नेता ने उसे नई बाइक खरीदकर दे दी। अखिलेश यादव ने बुलाकर दी थी 1 लाख 10 हजार की मदद नई बाइक लेकर सपा नेता शर्त लगाने वाले अवधेश के घर पहुंचे। उसे नई बाइक की चाबी सौंपी। नई बाइक पाकर उसका चेहरा खिल गया। साथ ही दोबारा ऐसी शर्त न लगाने की सलाह भी दी। बाइक देखकर युवक अवधेश का चेहरा खुल उठा। उसने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार जताया। दरअसल, पूरा मामला मटौंध थाना क्षेत्र के बसहरी गांव से जुड़ा है। ये भी पढ़ें : शर्मनाक : ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट ...
बिजनौर में दिनदहाड़े राशन डीलर की हत्‍या, दो बेटे गंभीर हालत में रेफर

बिजनौर में दिनदहाड़े राशन डीलर की हत्‍या, दो बेटे गंभीर हालत में रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिले में आज शनिवार सुबह एक राशन डीलर की हत्या कर दी गई। वहीं हमले में उनके दोनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। हत्या का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। हत्या की यह वारदात बिजनौर के स्वाहेडी गांव में हुई। हत्या दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में हुई। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बताते हैं कि एक घायल सेना का जवान है। उसकी छुट्टी भी पूरी होने वाली है। घायलों को मेरठ रेफर कर दिया गया है। स्वाहेडी गांव में दिनदहाड़े हुई वारदात बताया जाता है कि शहर कोतवाली क्षेत्र के स्वाहेडी गांव के रहने वाले दीपू शनिवार सुबह खेत में पाट्ठा (महडा) लगा रहे थे। इसी बीच गांव के राशन डीलर देवेंद्र अपने पुत्र फौजी मोहित और अतुल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने दीपू से कहा कि महडा चोरी हो गया था और उनका है। दीपू ने कहा कि उसने महडा गांव के रामबहादुर से लिया है। दीपू ने इसक...
बांदा में घर से आधार कार्ड बनवाने निकले युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बांदा में घर से आधार कार्ड बनवाने निकले युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बाइक सवार युवक का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक के परिवार के लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि हत्या गला घोटकर की गई है। वहीं पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को हादसा मान रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जाता है कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पवैया के रहने वाले चंद्रशेखर राजपूत के बेटे 19 साल के आशीष शुक्रवार दोपहर घर से आधार कार्ड बनवाने निकले थे। घर से आधार कार्ड बनवाने निकला था युवक बाइक से गए आशीष फिर दोबारा नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने मोबाइल पर काल की। मोबाइल स्विच आफ गया। उधर, खेतों पर कटाई कर रहे किसानों ने भदेहदू और अकौना नहर की पुलिया के नीचे शव पड़ा देखा। पास में उनकी बाइक भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची बबेरू कोतवाली पुलिस ने परिवार के लोगों को जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक बांके बिहारी न...
PM Modi की मौजूदगी में CM योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-केशव मौर्य ने ली शपथ

PM Modi की मौजूदगी में CM योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक-केशव मौर्य ने ली शपथ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य ने भी शपथ ग्रहण की। इसके अलावा कुल 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इसके साथ ही सीएम योगी आज यूपी के 20वें मुख्यमंत्री बन गए। आज बनी योगी आदित्यनाथ की सरकार-02 में कुल 16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार मंत्री और 20 राज्यमंत्रियों ने भी शपथ ली। सभी मंत्रियों को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूरे स्टे़डियम की सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त रही। वीवीआईपी गेस्ट भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कई मुख्यमंत्री और वीवीआईपी रहे मौजूद इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। साथ ही कई केंद्रिय मंत्री भी वहां पहुंचे। बताते चलें कि यूपी में प्र...
यूपी की योगी सरकार-02 में कौन-कौन बने कैबिनेट और राज्य मंत्री, पढ़िए पूरी लिस्ट..

यूपी की योगी सरकार-02 में कौन-कौन बने कैबिनेट और राज्य मंत्री, पढ़िए पूरी लिस्ट..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में योगी आदित्यनाथ ने डिप्टी सीएम और 52 मंत्रियों को साथ शपथ ली। सरकार में इस बार बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में कद्दावर नेता ब्रजेश पाठक को डिप्टी सीएम बनाया गया है। दूसरे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को रिपीट किया गया है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। मंत्रियों की लिस्ट और डिप्टी सीएम के चयन से एक बात साफ है कि बीजेपी ने 2024 के मिशन को टारगेट करते हुए तैयारी कर ली है। 16 कैबिनेट मंत्री, 14 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, 20 राज्यमंत्री भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है। इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्म...
शर्मनाक : ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट

शर्मनाक : ससुर ने बहू से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला ने काटा प्राइवेट पार्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी के जौनपुर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हवस में अंधे एक व्यक्ति ने अपनी अकेली बहू से दुष्कर्म का प्रयास किया। बहू ने बचने का काफी प्रयास किया। जब नहीं बच सकी तो उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। खून से लतपत आरोपी वहां से भागने लगा। हालांकि, तबतक शोर सुनकर इकट्ठा हुई लोगों की भीड़ ने उसे दबोच लिया। बताते हैं कि घर में बहू और ससुर ही रहते हैं। बेटा घर से बाहर रहकर नौकरी करता है। उधर, पुलिस ने मामले में अनभिज्ञता जताई है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घांव गहरा होने की वजह से घायल की हालत गंभीर बनी है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप बताया जाता है जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। उसे प्राइवेट पार्ट कटा होने के बाद गंभीर हालत मे...
बांदा में ट्रेन से कटकर एक की मौत, दूसरे के दोनों पैर कटे

बांदा में ट्रेन से कटकर एक की मौत, दूसरे के दोनों पैर कटे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक हुए दर्दनाक हादसे में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति की ट्रेन से उतरते समय दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि पहली घटना जिले के बदौसा थाना क्षेत्र में हुई। महुराई गांव के पास देर शाम 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे थाने के सब इंस्पेक्टर दुर्गविजय सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पहचा नहीं हो पाई है। गंभीर हालत में घायल कानपुर रेफर हालांकि, पुलिस का कहना है कि संपर्कक्रांति ट्रेन के आगे लेटकर व्यक्ति की ने आत्महत्या की है। उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उधर, दूसरी घटना में चित्रकूट जिले के बगहिया घुरेटनपुर निवासी रामप्रताप (48) अपने बड़े पुत्र अजय से मिलने हरि...