बांदा में अतुल हत्याकांड के विरोध में सैंकड़ों लोगों का थाने के सामने धरना, कैंडल मार्च
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अतुल गुप्ता हत्याकांड का मामला आज फिर सुर्खियों में छाया रहा। आज सैंकड़ों लोगों ने थाने के सामने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कैंडल मार्च निकालकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। बताते चलें कि बीते दिनों अतर्रा में स्थित शराब की माडल शाप में अतुल गुप्ता नाम के युवक पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसे बेरहमी से पीटा गया था।
पिटाई के वीडियो ने किए लोगों के रोंगटे खड़े
इतना ही नहीं पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ उसे बेरहमी से पीटते हुए पूरी बर्बरता दिखा रहे हैं।
वीडियो में मॉडल शॉप का संचालक राजा द्विवेदी और उसके सहयोगियों के होने की बात सामने आ रही है। इसके बाद वैश्य समाज में काफी आक्रोश है। आज रविवार को सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। साथ ही आक...


