Hanuman Jayanti 2022 : हनुमान जयंती आज, मंगलदोष से छुटकारे के लिए इस समय करें पूजन
समरनीति न्यूज, लखनऊ : भगवान राम के प्रिय पवन पुत्र, हनुमान जी की जयंती 16 अप्रैल दिन शनिवार यानी आज है। मंगलवार और शनिवार दोनों ही दिन हनुमान जी के पूजन के लिए बेहद खास माने जाते हैं। इसलिए शनिवार को हनुमान जयंती खास है। बता दें कि चैत्र शुक्ल पूर्णिमा को चित्रा नक्षत्र में भगवान शंकर ने अपने अंश 11वें रूद्र से मां अंजना के गर्भ से हनुमान के रूप में जन्म लिया था। इसी नक्षत्र के दिन को श्री हनुमान जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। भक्त पूरे मन से हनुमान जी की पूजा करते हैं। व्रत रहते हैं। लड्डूओं का भोग लगाकर पूजन भी करते हैं।
शनिवार को हनुमान जयंती से खास संजोग
इस बार शनिवार को हनुमान जयंती होने से बेहद खास संयोग बन रहे हैं। ऐसे में हनुमान जन्मोत्सव की महत्ता और ज्यादा बढ़ गई है। ज्योतिषाचार्यों का मत है कि हनुमान जन्मोत्सव के दिन हस्त नक्षत्र सुबह 8:40 बजे तक रहेगा। इसके बाद फिर चित्...


