Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

IAS Transfer : यूपी में 6 जिलों के DM बदले, मेरठ-कानपुर देहात में भी नए जिलाधिकारी

UP : Two IAS and 4 PCS officers transferred

समरनीति न्यूज, लखनऊ : IAS Transfer यूपी में 6 जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले हुए हैं। इससे पहले 14 आईपीएस के तबादले हुए हैं। इसी के साथ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। आईएएस अधिकारियों के तबादलों में रायबरेली, कानपुर देहात, मेरठ और देवरिया के डीएम बदले गए हैं। रायबरेली के डीएम वैभव श्रीवास्तव को हटा दिया गया है। उनको प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। बताया जा रहा है कि महिला विधायक द्वारा मुख्यमंत्री से की गई गंभीर शिकायत के बाद डीएम को हटाने की यह कार्रवाई हुई है। ऐसा माना जा रहा है कि अभी और जिलाधिकारियों के तबादलने होने हैं। कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की भी जिम्मेदारी बदली जा सकती हैं।

रायबरेली की DM बनीं माला श्रीवास्तव

योगी सरकार-02 में आईएएस अधिकारियों के तबादले की यह पहली सूची है। अब माला श्रीवास्तव को रायबरेली का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसी तरह दीपक मीना मेरठ के डीएम बने हैं। नेहा जैन को कानपुर देहात का डीएम बनाया गया है। इसी तरह जितेंद्र प्रताप सिंह को देवरिया का डीएम बना दिया गया है।

संजीव रंजन अब सिद्धार्थनगर के DM

संजीव रंजन को सिद्धार्थनगर के डीएम के पद पर नियुक्ति दी गई है। डीएम बाला जी को प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है। वहीं बलकार सिंह को एमडी जल निगम बनाया गया है। अनुराग यादव को सचिव कृषि विभाग बनाया गया है। मेरठ में नगर आयुक्त रहे मनीष बंसल को संभल का जिलाधिकारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : यूपी में 14 IPS के तबादले, चित्रकूट-मुरादाबाद समेत 9 जिलों के SP बदले