Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

GSVM : प्राइवेट प्रैक्टिस पर डाक्टर दंपती निलंबित, आयकर छापे में भी आए थे नाम

GSVM : प्राइवेट प्रैक्टिस पर डाक्टर दंपती निलंबित, आयकर छापे में भी आए थे नाम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : सरकारी डाक्टरों की प्राइवेट प्रैक्टिस की बात कोई नई नहीं है। कानपुर में प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले कानपुर मेडिकल कालेज (GSVM) के दो डाक्टरों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों पति-पत्नी है। सरकारी डाक्टर होने के बावजूद प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे थे। बताते हैं कि जीएसवीएम मेडिकल कालेज के न्यूरो सर्जन डा. राघवेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी पैथोलॉजी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डा. स्वप्निल गुप्ता सस्पेंड हो गए हैं। कालेज के प्राचार्य डा. संजय काला ने डाक्टर्स से प्राइवेट प्रैक्टिस के लिए स्पष्टिकरण भी मांगा है। इंकम टैक्स छापे के बाद से छर्चा में थे डाक्टर्स दरअसल, निलंबित हुए डाक्टर दंपती का नाम आयकर छापे में भी आ चुका है। अब पुख्ता जानकारी मिली थी कि डा. गुप्ता निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करते हैं। वहीं उनकी पत्नी हैलट के सामने ही पैथोलॉजी चलाती हैं। ये भी पढ़ें : ...
Breaking : बांदा पहुंची लखनऊ पुलिस ने सभासद को उठाया, पढ़िए पूरा मामला

Breaking : बांदा पहुंची लखनऊ पुलिस ने सभासद को उठाया, पढ़िए पूरा मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : लखनऊ पुलिस आज मंगलवार को बांदा के एक सभासद को उठा ले गई है। सभासद को धोखाधड़ के एक 16 साल पुराने मामले में उठाया गया है। बताते हैं कि बांदा पहुंची लखनऊ पुलिस की टीम ने सभासद को हिरासत में लिया। फिर पूछताछ के लिए उसे साथ ले गई। सभासद को लखनऊ की आर्थिक अपराध शाखा ने हिरासत में लिया है। सभासद अतर्रा नगर पालिका का है, जिसका नाम राजेश गुप्ता बताया जा रहा है। बताते हैं कि उसे 16 साल पुराने धोखाधड़ी के मामले में उठाया गया है। 16 साल पुराना धोखाधड़ी का है मामला दरअसल, यह मामला एक कोरियर कंपनी की फ्रेंचाइजी से जुड़ा है। इसमें सभासद का भतीजा भी आरोपी है। हालांकि, भतीजा फरार हो गया। बताया जाता है कि सभासद राजेश गुप्ता ने 16 वर्ष पहले कोरियर कंपनी चलाते थे। उस समय एक बैंक ड्राफ्ट की धोखाधड़ी हुई थी। लखनऊ ईओडब्ल्यू ने 2006 ने मुकदमा दर्ज किया था। उसमें मौजूदा सभासद का भतीजा प्र...
लखनऊ : बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू परिवारों को CM Yogi की सौगात, घर के साथ खेती की जमीन भी..

लखनऊ : बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू परिवारों को CM Yogi की सौगात, घर के साथ खेती की जमीन भी..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पहले पूर्वी पाकिस्तान और अब बांग्लादेश से विस्थापित हिंदू बंगाली परिवारों को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। सीएम योगी ने पुनर्वास योजना के तहत इन हिंदू बंगाली परिवारों को आज घर और खेती के लिए जमीन भी सौंपी है। इन परिवारों को योगी सरकार ने दो एकड़ कृषि भूमि का पट्टा और 200 मीटर का आवासीय पट्टा पर मुख्यमंत्री आवास योजना से घर दिया जा रहा है। घर के साथ-साथ खेती के लिए जमीन भी दी साथ ही शासन की अन्य योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा। आज लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने इन परिवारों के मुखियाओं को प्रमाण पत्र सौंपे। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्य तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में 4 मई तक पुलिस की छुट्टियां रद्द, लंच टाइम 30 मिनट तय बताते चलें कि 1970 में बांग्ल...
लखनऊ : राजधानी में सरेराह फायरिंग पर CM Yogi सख्त, इंस्पेक्टर गुडंबा सस्पेंड

लखनऊ : राजधानी में सरेराह फायरिंग पर CM Yogi सख्त, इंस्पेक्टर गुडंबा सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में एक कार पर 5 से 6 किलोमीटर तक पीछा करते हुए युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इस दुस्साहसिक वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया था। चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान पुलिस कहीं नजर नहीं आई थी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इंस्पेक्टर गुडंबा सतीश साहू को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने फायरिंग के इस मामले में दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। दोनों के नाम पंकज और आदित्य बताए जा रहे हैं। दोनों के पास से बाइकें भी बरामद की गई हैं। पुलिस का कहना है कि बाकी हमलावरों की तलाश की जा रही है। यह है पूरा मामला बताते हैं कि लखनऊ के इटौंजा स्थित नीलांश वाटर पार्क से अलीगंज के रहने वाले अभिषेक घरप लौट रहे थे। इसी दौरान...
बड़ी खबर : यूपी में 4 मई तक पुलिस की छुट्टियां रद्द, लंच टाइम 30 मिनट तय

बड़ी खबर : यूपी में 4 मई तक पुलिस की छुट्टियां रद्द, लंच टाइम 30 मिनट तय

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : यूपी में कानून व्यवस्था के मद्देनजर योगी सरकार ने खास दिशा-निर्देश दिए हैं। 4 मई तक सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। अगर कोई अधिकारी पहले से छुट्टी पर है, तो उसे अगले 24 घंटे में वापस ड्यूटी पर आकर आमद दर्ज करानी होगी। मुख्यमंत्री कामकाज की समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा सकेगा। लेकिन आवाज़ इतनी रहे कि किसी को असुविधा न हो। सरकारी दफ्तरों में 1 से 1:30 बजे तक लंच टाइम तय सीएम योगी के निर्देशों में कहा गया है कि नई जगहों पर माइक नहीं लगेंगे। शोभा यात्रा बिना अनुमति नहीं निकलेगी। सौहार्द न बिगाड़ने के लिए शपथ पत्र देना जरूरी होगा। सीएम योगी ने कहा कि सभी नागरिकों की सुरक्षा हमारा प्रथम कर्तव्य है। बता दें कि आने वाले दिनों में यूपी में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व व त्यौहार...
लखनऊ : यूपी के इन शहरों में माॅस्क अनिवार्य, वरना लगेगा जुर्माना

लखनऊ : यूपी के इन शहरों में माॅस्क अनिवार्य, वरना लगेगा जुर्माना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : कोरोना के केस लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सतर्कता निर्देश दिए हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों से चिंतित शासन ने लखनऊ और नोएडा समेत कुछ जिलों में मास्क अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इन शहरों में प्रशासन इसे लेकर अलर्ट हो गया है। लोगों को मास्क की जरूरत को लेकर जागरूक भी किया जा रहा है। इन जिलों में जरूरी है माॅस्क लगाना सरकार ने एनसीआर के जिलों जैसे गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर और बागपत के अलावा लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क जरूरी कर दिया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि इन जिलों में टीकाकरण से छूटे लोग वैक्सीनेशट किए जाएं। ये भी पढ़ें : लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बाराबंकी के अस्पताल में लाइन में लगकर कटवाई पर्ची, खामियों पर फटकारा  मुख्यमंत्री टीम-9 के साथ हालात की समीक्षा भी ...
Breaking News : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आशीष मिश्रा की जमानत, फिर जाएगा जेल

Breaking News : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की आशीष मिश्रा की जमानत, फिर जाएगा जेल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : लखीमपुर खीरी कांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। सुप्रीम कोर्ट ने किसानों पर गाड़ी चढ़ाकर हत्या के आरोपी केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे आशीष की जमानत खारिज कर दी है। साथ ही मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को एक सप्ताह के भीतर सरेंडर करने के आदेश दिए हैं। इससे पहले इलाहाबाद हाई कोर्ट से आशीष को जमानत मिल गई थी। वह जेल से बाहर आ गया था। वहीं आशीष की जमानत रद्द होने के बाद दूसरे पक्ष ने खुशी जाहिर की है। किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा यकीन है। एक हफ्ते में सरेंडर करने को कहा दूसरे पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में उसकी जमानत के खिलाफ अर्जी दाखिल की थी। सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई करते हुए आशीष की जमानत खारिज कर दी। इस मामले में पीड़ित पक्ष के वकील दुष्यंत दवे ने सुप्रीम कोर्ट से आग्रह किया कि इस बार यह मामला हाई कोर्ट में किसी अन्य बेंच के सा...
मेरठ में आनर किलिंग : Love marriage करने वाली बहन के पति को गोली से उड़ाया, गर्दन भी काटी

मेरठ में आनर किलिंग : Love marriage करने वाली बहन के पति को गोली से उड़ाया, गर्दन भी काटी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : Honor killing पश्चिमी यूपी की कैंची नगरी कही जाने वाली मेरठ में एक सनसनीखेज आनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक युवक ने प्रेम विवाह करने वाली अपनी बहन के पति को गोली से उड़ा दिया। इतना ही नहीं उसकी गर्दन भी काटने के लिए हमला किया। बहन के पति ने दम तोड़ दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आई बहन पर भी चाकू से हमला किया। यह पूरा मामला मेरठ के सरधना के मोहल्ला खटिकान का है। घटना में घायल बहन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लड़के के परिजनों का कमेंट्स करना बना वजह बताते हैं कि सरधना के खटिकान मोहल्ले में रहने वाले जैकी उर्फ पटवारी के पड़ोसी की लड़की से प्रेम संबंध थे। परिवार के विरोध के बावजूद जैकी ने लड़की से शादी की। इस...
लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बाराबंकी के अस्पताल में लाइन में लगकर कटवाई पर्ची, खामियों पर फटकारा

लखनऊ : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बाराबंकी के अस्पताल में लाइन में लगकर कटवाई पर्ची, खामियों पर फटकारा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ मेडिकल कालेज के बाद आज सोमवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बाराबंकी जिले में एक सरकारी अस्पताल में मरीज बनकर औचक निरीक्षण किया। मरीजों से बात की। हरीकत देखी और कमियां मिलने पर चिकित्सकों को फटकार भी लगाई। डिप्टी सीएम श्री पाठक ने साफ कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी कीमत पर कौताही न बरती जाए। एक-एक कर सभी विभागों में पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं दरअसल, यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने में जुटे हैं। इसके लिए वह स्वयं अस्पतालों में मरीज बनकर पहुंच रहे हैं। https://twitter.com/brajeshpathakup/status/1515971961914290178 ऐसे में सच्चाई छिपने की गुंजाई बहुत कम रह जाती है। सोमवार को भी यही हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बाराबंकी के एक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। मरीज बनकर लाइन में लगे। मरीज...
बांदा : अतुल गुप्ता मर्डर केस में पूर्व विधायक के भाई समेत 4 गिरफ्तार, बीजेपी नेताओं ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

बांदा : अतुल गुप्ता मर्डर केस में पूर्व विधायक के भाई समेत 4 गिरफ्तार, बीजेपी नेताओं ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के अतर्रा में एलआईसी एजेंट के पुत्र अतुल गुप्ता हत्याकांड के मामले में पुलिस ने पूर्व विधायक के भाई नरेश उर्फ राजा द्विवेदी समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस ने काफी देर से की। अतर्रा कोतवाली प्रभारी अनूप दुबे ने चारों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई थी पुलिस उधर, बीजेपी विधायक प्रकाश द्विवेदी, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, कांग्रेस नेता साकेत बिहारी मिश्र ने मृतक के परिजनों से भेंट की। परिवार वालों को सांत्वना दी। कहा जा रहा है कि सदर विधायक ने मृतक के परिवार को 5 लाख की आर्थिक मदद दी। गिरफ्तार आरोपियों में पूर्व विधायक का भाई नरेश उर्फ राजा द्विवेदी, एक वाहन एजेंसी का मैनेजर राजेंद्र द्विवेदी, सौरभ और बऊवा नाम के व्यक्ति शामिल हैं। आ...