लखनऊ : CM Yogi के सख्त निर्देश, यूपी में धार्मिक जुलूस से पहले देनी होगी शांति व्यवस्था की गारंटी, अस्त्र-शस्त्र पर रोक
समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश में रामनवमी और शोभा यात्राओं के बीच के बीच सामाजिक माहौल बिगड़ने के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में यूपी की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने आज गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए सख्त निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में साफ कहा गया है कि पूरे प्रदेश में कहीं भी कोई भी शोभा यात्रा या धार्मिक जुलूस बिना विधिवत अनुमति के नहीं निकाला जाएगा। इसके लिए विधिवत अनुमति लेनी होगी। साथ ही शांति व्यवस्था नहीं बिगड़ने देंगे, इसकी भी गारंटी देनी होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, केशव प्रसाद मौर्या और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष एवं जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आदि मौजूद रहे।
शपथ पत्र पर देनी होगी शांति व्यवस्था की गारंटी
इतना ही नहीं किसी धार्मिक आयोजन से पहले विधिवत लिखित रूप से शपथ पत्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने की गारंटी देनी हो...


