Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में जेल भेजे गए पूर्व विधायक के भाई समेत 5 हत्यारोपी, अतुल गुप्ता मर्डर केस का मामला

बांदा में जेल भेजे गए पूर्व विधायक के भाई समेत 5 हत्यारोपी, अतुल गुप्ता मर्डर केस का मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : अतर्रा के चर्चित अतुल गुप्ता हत्याकांड में पुलिस ने पूर्व विधायक पुरुषोत्तम द्विवेदी के भाई समेत 5 आरोपियों को जेल भेज दिया। घटना के 14वें दिन पुलिस ने यह कार्रवाई की। बताते हैं कि इन लोगों को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी थी। इन सभी से पूछताछ की जा रही थी। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से दो डंडे बरामद किए हैं। इन्हीं डंडों से पीटकर युवक अतुल की चोरी का आरोप लगाकर बेरहमी से पिटाई की गई थी। बताते चलें कि पकड़े गए पांच लोगों में पूर्व विधायक के भाई राजा द्विवेदी व एक अन्य आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है। 10 अप्रैल को रेलवे ट्रैक पर मिला था शव बताते चलें कि अतर्रा के रहने वाले एलआईसी एजेंट जगदीश गुप्ता के बेटे अतुल गुप्ता का बीती 10 अप्रैल को रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला था। पहले घटना को सुसाइड माना जा रहा था। पुलिस उसी लाइन पर चल रही थी। हालांकि, कुछ घंटे...
बांदा की सबसे बदनाम खदान पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत, तरह-तरह की चर्चाएं

बांदा की सबसे बदनाम खदान पर युवक की संदिग्ध हालात में मौत, तरह-तरह की चर्चाएं

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मटौंध थाना क्षेत्र में चलने वाली बांदा जिले की सबसे बदनाम बालू खदान मरौली में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताते हैं कि मरने वाला युवक ट्रक का क्लीनर था, जो ट्रक से कुचल गया है। हालांकि, पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताते हैं कि पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हैं। बताते चलें कि बांदा में पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मरौली खदान पर हुई घटना से सनसनी बताते चलें कि मरौली खदान बांदा की सबसे बदनाम खदान है। यह खदान अवैध खनन को लेकर काफी चर्चा में रहती है। सूत्रों की माने तो इस खदान पर अवैध असलहे और दूसरे गलत काम भी होते हैं। अब खबर है कि कानपुर देहात के कुलसेढ़ा गांव के रहने वाले कमलेश यादव (23) ट्रक में क्लीनर था। ये भी प...
बांदा : चेहरे पर दुख और गम लिए दिखे बेटी के हत्यारोपी पिता व भाई, पुलिस ने भेजा जेल

बांदा : चेहरे पर दुख और गम लिए दिखे बेटी के हत्यारोपी पिता व भाई, पुलिस ने भेजा जेल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बेटी की हत्या करके घर में दफनाने के आरोपी पिता और भाई को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। मामला नरैनी कोतवाली क्षेत्र का है। 17 साल की रैना नाम की 11वीं की छात्रा की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने युवती के शव को घर में दफना दिया था। मुखबिर की सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन करते हुए शव को खुदवाकर निकलवाया था। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने पिता और भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। माना जा रहा है कि अगर मुखबिर की सूचना पर पुलिस एक्टिव नहीं होती, तो हत्या की घटना हमेशा के लिए राज बनकर रह जाती। मोहल्ले में दिनभर घटना को लेकर चर्चा होती रही। बेटी की हत्या कर घर में शव दफनाने का मामला पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया। हालांकि, भाई पहले फरार हो गया था। बाद में उसे पकड़ा गया। हालांकि, पुलिस हिरासत में युवती के हत्यारोपी उसके...
#Bundelkhand : मूक लड़की ने दरिंदे से न सिर्फ इज्जत बचाई, बल्कि उसे गिरफ्तार भी कराया

#Bundelkhand : मूक लड़की ने दरिंदे से न सिर्फ इज्जत बचाई, बल्कि उसे गिरफ्तार भी कराया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बोलने में असमर्थ एक मूक लड़की को पड़ोसी दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। रात में सोते समय दरिंदा युवक उसके घर में दीवार कूदकर कमरे में घुस गया। परिवार के लोग दूसरे कमरे में सो रहे थे। मूक लड़की को दरिंदे युवक ने दबोच लिया और दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। उसे लगा कि लड़की बोल तो पाएगी नहीं। लेकिन लड़की ने जबरदस्त विरोध किया। साथ ही पास के कमरे में सो रहे परिजनों को जगाने के लिए ऐसा तरीका अपनाया कि उसकी इज्जत भी बच गई। साथ ही आरोपी पकड़ा भी गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। अतर्रा थाना प्रभारी अनूप दुबे ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। मूक लड़की की बाहदुरी की चर्चा भी खूब हो रही है। कमरे में अकेले सोते समय दरिंदे ने युवती को दबोचा दरअसल, मामला बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़िता के पिता ने बताया कि मामला बीती रात क...
प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या, युवती से रेप की भी आशंका

प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या, युवती से रेप की भी आशंका

Uncategorized
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : संगमनगरी प्रयागराज में एक ही परिवार के 5 लोगों की नृशंस हत्या से कोहराम मच गया। हत्यारों ने घर में सो रहे परिवार के मुखिया, उनकी पत्नी और बेटी व बहू की धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ प्रहार करके हत्या कर दी। परिवार की युवती और बहू से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। मायावती ने जहां घटना पर दुख जताया है। वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी सरकार को घेरा है। युवती से रेप की भी आशंका, एक बच्ची की जान बची बताते हैं कि शुक्रवार रात गंगापार थरवई के खेवराजपुर गांव में सामूहिक हत्याकांड की जघन्य वारदात हुई। बताते हैं कि बदमाशों ने गांव के राज कुमार यादव (55) के घर पर धावा बोला। घर में सो रहे गृहस्वामी उनकी पत्नी कुसुम (52), बेट...
बांदा : सुसाइड नहीं, ऑनर किलिंग थी छात्रा रैना की मौत, पिता व भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा

बांदा : सुसाइड नहीं, ऑनर किलिंग थी छात्रा रैना की मौत, पिता व भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में बेटी की मौते के बाद उसके शव को घर में ही दफनाने के मामले में सनसनीखेज बात सामने आई है। पुलिस की माने तो 17 साल की नैनी की मौत सुसाइड नहीं, बल्कि ऑनर किलिंग यानी हत्या थी। नरैनी के इस मामले में पुलिस ने मरने वाली लड़की के भाई और पिता के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं फरार भाई की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा है। 17 साल की बेटी को मारकर घर में दफनाया बताते चलें कि बांदा जिले के नरैनी में मंगलवार रात देशराज राजपूत की 17 साल की बेटी रैना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह 11वीं की छात्रा थी। फिर परिवार के लोगों ने घर में बाड़े में उसे दफना दिया। मामले को दबाने का प्रयास किया। ये भी पढ़ें : UP : महिला दरोगा का शव थाने के आवास में लटकता मिला, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला हालां...
सीतापुर : पहली बार शिवपाल का मुलायम पर हमला, कहा-नेता जी ही चाह लेते तो आजम भाई बाहर होते

सीतापुर : पहली बार शिवपाल का मुलायम पर हमला, कहा-नेता जी ही चाह लेते तो आजम भाई बाहर होते

Uncategorized
समरनीति न्यूज, सीतापुर : अखिलेश यादव के खिलाफ मोर्चा खोल चुके शिव पाल यादव के निशाने पर आज मुलायम सिंह यादव भी आ गए। सीतापुर जेल में आजम खां से करीब 45 मिनट तक मुलाकात के बाद बाहर निकले शिवपाल यादव ने पहली बार मुलायम सिंह यादव पर बड़ा हमला बोला। शिवपाल ने कहा कि इस समय विधानसभा में आजम भाई से वरिष्ठ कोई दूसरा विधायक नहीं है। फिर भी सपा उनके लिए संघर्ष करती हुई दिखाई नहीं दे रही है। शिवपाल ने आज पहली बार मुलायम सिंह यादव पर भी हमला बोला। कहा कि नेताजी (मुलायम सिंह) ही चाह लेते तो आज आजम खां जेल से बाहर होते। बता दें कि यह पहला मौका है जब अखिलेश के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले शिवपाल ने मुलायम पर भी हमला बोला है। कहा, नेता जी ने कभी लोकसभा में नहीं उठाया मुद्दा कहा कि नेता जी ने यह मुद्दा कभी लोकसभा में नहीं उठाया। वह चाहते तो धरना दे सकते थे। कहा कि पूरा देश जानता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मो...
UP : महिला दरोगा का शव थाने के आवास में लटकता मिला, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

UP : महिला दरोगा का शव थाने के आवास में लटकता मिला, हत्या-आत्महत्या में उलझा मामला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमेठी : जिले मोहनगंज थाने की महिला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रश्मि यादव का शव आज उनके सरकारी आवास में फांसी पर लटकता मिला। घटनाक्रम से महकमे में खलबली मच गई। थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। उन्हें स्वास्थ्य ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। एसपी दिनेश सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। फारेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 2017 बैच की महिला दरोगा थीं रश्मि बताया जाता है कि लखनऊ के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मलौली गांव की रहने वाली महिला दरोगा रश्मि यादव 2017 बैच की सब-इंस्पेक्टर थीं। प्रशिक्षण के बाद उनको अमेठी जिले में 2018 में तैनाती मिली थी। जगदीशपुर व गौरीगंज समेत कई थानों में वह तैनात रहीं। मार्च 2021 में उनका मोहनगंज तबादला हुआ। बताते हैं कि आज दोपहर वह अपने...
बड़ी खबर : यूपी में दो ARTO और एक RI सस्पेंड, सीएम योगी का बड़ा एक्शन

बड़ी खबर : यूपी में दो ARTO और एक RI सस्पेंड, सीएम योगी का बड़ा एक्शन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। दो एआरटीओ और एक आरआई को सस्पेंड कर दिया है। यह कार्रवाई गाजियाबाद में हुए स्कूल बस हादसे में एक छात्र की मौत के बाद की गई है। दरअसल, बुधवार को गाजियाबाद में एक स्कूल बस की खिड़की से बाहर देख रहे छात्र का सिर पेड़ से टकरा गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में परिवार के लोगों ने स्कूल संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए थे। छात्र की स्कूल बस हादसे में मौत का मामला शुक्रवार को सीएम योगी के आदेश पर प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह ने गाजियाबाद के एआरटीओ सतीश कुमार और विश्व प्रताप सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही आरआई प्रेम सिंह को भी सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि मामले को सीएम योगी ने काफी गंभीरता से लिया था। उन्होंने पूरे प्रदेश में स्कूल वाहनों की फिटनेस की जांच के आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ : यूपी मे...
लखनऊ : यूपी में चलेगा स्कूल बसों की फिटनेस का जांच अभियान, सीएम योगी के सख्त निर्देश

लखनऊ : यूपी में चलेगा स्कूल बसों की फिटनेस का जांच अभियान, सीएम योगी के सख्त निर्देश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : दो दिन पहले गाजियाबाद में एक स्कूल बस हादसे में छात्र की मौत ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले में सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में स्कूल बसों की फिटनेस की जांच का अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। अब पूरे प्रदेश में स्कूल बसों की फिटनेस की जांच के लिए अभियान चलेगा। सीएम योगी ने कहा है कि स्कूल बसों में लापरवाही के मामलों में दोषियों के साथ-साथ संबंधित परिवहन अधिकारियों की भी जवाबदेही होगी। लापरवाही पर जिम्मेदारों के साथ नपेंगे आरटीओ भी आरटीओ के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश में स्कूल बसों की फिटनेस की जांच के लिए एक सप्ताह अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बताते चलें कि दो दिन पहले गाजियाबाद में एक स्कूल बस की खिड़की से झांक रहे छात्र का सिर पेड़ से टकरा गया था। इससे छात्र की मौत हो गई थी। इस घटना ...