Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 की उम्र में 28 साल की बुलबुल संग लेंगे फेरे

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 की उम्र में 28 साल की बुलबुल संग लेंगे फेरे

Uncategorized
समरनीति न्यूज, खेल डेस्क : देश के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में फिर दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह 28 की बुलबुल के संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। दरअसल, बुलबुल साहा उनकी दूसरी पत्नी का नाम है जो कि टीचर हैं। बुलबुल उम्र में अरुण से 28 साल छोटी हैं। बताते हैं कि दोनों ही एक-दूसरे को लंबे समय से जानते भी हैं। दोनों काफी करीब भी हैं। दोनों की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद चर्चाएं तेज हैं। उनके फैंसे शुभकामनाएं दे रहे हैं। अरुण से 28 साल छोटी हैं बुलबुल अब दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज के साथ खूब वायरल हो रही हैं। उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्ड के अनुसार 2 मई को कोलकाता के एक होटल में अरुण और बुलबुल शादी करने वाले हैं। अरुण फिलहाल, बंगाल की रणजी टीम के कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। बताते चलें कि अरुण लाल ने पहली शादी रीना नाम की लड़की...
बांदा की खनिज तहबाजारी में बसपा सरकार वाले बाहरी ठेकेदारों की एंट्री तय..

बांदा की खनिज तहबाजारी में बसपा सरकार वाले बाहरी ठेकेदारों की एंट्री तय..

Uncategorized
ट्री समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में होने वाली खनिज तहबाजारी को लेकर जल्द ही बोली लगने वाली है। बीते वर्ष लगभग 10 करोड़ में उठा ठेका अबकी बार और ऊपर भी जा सकता है। इतना ही नहीं बाहर के कुछ माफियाओं की भी इसमें एंट्री होने वाली है। सूत्रों की माने तो बसपा शासन काल के एक बड़े ठेकेदार ने अब भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं का आशीर्वाद हासिल किया है। सूत्रों का कहना है कि ये ठेकेदार अपनी कंपनी के साथ बांदा में तहबाजारी में फुल एंट्री करने को उतावले हैं। उधर, विभागीय तौर पर भी इसे लेकर नजर रखी जा रही है। बताते चलें कि तहबाजारी के ठेके के लिए काफी खींचतान मचती है।  मायावती सरकार में सक्रिय रहे ठेकेदार उतावले     फुल इसलिए क्योंकि आधी एंट्री पहले ही कर चुके हैं, जो फिलहाल अधिकारिक नहीं है। इनकी एंट्री लगभग तय है, क्योंकि कुछ स्थानीय सत्ताधारी नेताओं ने इन ठेकेदारों को आशीर्वाद भी दे दिया है। चर्चा...
बांदा में बेरोक-टोक शराब का काला धंधा, पुलिस कार्रवाई पर भी आबकारी के ‘साहबों’ को होता ऐतराज

बांदा में बेरोक-टोक शराब का काला धंधा, पुलिस कार्रवाई पर भी आबकारी के ‘साहबों’ को होता ऐतराज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बीते दिनों आबकारी विभाग के एक साहब और उनके रिश्तेदार इंस्पेक्टर की मिलीभगत खूब चर्चा में रही थी। दरअसल, महकमे में कुछ लंबे समय से जमे कुछ अधिकारियों की वजह से विभाग में सब गड़बड़ ही गड़बड़ मची हुई है। जिले में मिलावटी शराब से लेकर ओवररेट और नियम विरुद्ध तड़के सुबह से देर रात तक दारु की बिक्री को लेकर चर्चाएं हैं। चर्चाएं निराधार नहीं हैं। खुद बांदा के पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने 6 अगस्त 2021 को छापा मारकर शहर से सटे इलाके मवई में मिलावटी शराब की पेकिंग होते खुद पकड़ा था। इसके बावजूद आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कभी इस दिशा में कदम नहीं उठाया। आबकारी विभाग की शिथिलता शराब माफियाओं का दुस्साहस बढ़ा रही है। कई साल से जमे अफसर महकमे के लिए नासूर इसके बाद सख्त कार्रवाई की गई थी, लेकिन जिले के आबकारी विभाग की ओर से आजतक ऐसी कार्रवाई की सुनने को नहीं मिली। पुलिस ने इसके अला...
बांदा शहर में दो युवकों ने खत्म की अपनी जीवन लीला, यह है वजह..

बांदा शहर में दो युवकों ने खत्म की अपनी जीवन लीला, यह है वजह..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में दो युवकों ने किन्हीं कारणों से अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। अलग-अलग दोनों घटनाओं में युवकों ने फांसी लगाकर जान दी है। पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के शंभू नगर के रहने वाले नीरू उर्फ दुर्गेश (25) पुत्र रामनरेश ने सोमवार सुबह कमरे में पंखे के हुक के सहारे फांसी लगा ली। कमरे में टीवी चल रही थी। मोबाइल भी बज रहा था। परिजनों ने दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखा तो कमरे में बेटे का शव लटक रहा था। दूसरी घटना कालूकुआ मोहल्ले के रहने वाले अश्वनी कुमार (30) पुत्र अमर सिंह ने भी छत के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई। परिजनों का कहना है कि घटना का कारण अज्ञात है। ये भी पढ़ें : बांदा में बेरोक-टोक शराब का काला धंधा, पुलिस कार्रवाई पर भी आबकारी के ‘साहबों’ को होता ऐतराज ...
बिजनौर : महिला सिपाही की हाथ में तमंचा लिए फोटो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

बिजनौर : महिला सिपाही की हाथ में तमंचा लिए फोटो वायरल, SP ने दिए जांच के आदेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बिजनौर कोतवाली में तैनात महिला सिपाही की हाथ में देशी तमंचा लिए एक तस्वीर वायरल हो रही है। इंटरनेट पर यह तस्वीर इतनी वायरल हुई कि पुलिस महकमे में खलबली मच गई। बताते हैं कि एक फोटो में वही तमंचा उसके भाई के भी हाथ में है। मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा तो मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी ने दिए जांच के आदेश इंटरनेट पर महिला सिपाही की तमंचा लिए और वर्दी पहने वाली फोटोज को साथ में वायरल किया है। बताया जाता है कि बुलंदशहर जिले के खानपुर के मिर्जापुर नंगली गांव की रहने वाली कुमकुम महिला सिपाही हैं। उनकी तैनाती बिजनौर शहर कोतवाली में है। बताते हैं कि बीते दो दिन से उनकी सादे कपड़े और वर्दी में हाथ में तमंचा लिए फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। वायरल फोटो में महिला सिपाही के हाथ में तमंचा है। पास में रखे स्टूल पर कारतूस रखे हुए हैं। साथ में भाई की बैठे...
Breaking : बांदा में बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की हादसे में मौत 

Breaking : बांदा में बाइक सवार रिटायर्ड फौजी की हादसे में मौत 

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के तिंदवारी के रहने वाले राजबहादुर (52) पुत्र बादे प्रसाद रिटायर्ड फौजी थे। बताते हैं कि वह मौजूदा समय में अपने परिवार के साथ बांदा शहर के बंगालीपुरा मोहल्ले में रहते थे। बाइक से अपने गांव से बांदा आ रहे थे। इसी दौरान कुरसेजा चौकी के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको टक्कर मार दी। वह ट्रक के नीचे आ गए। वाहन छोड़कर चालक फरार इससे उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद वाहन छोड़कर ट्रक चालक वहां से फरार हो गया। मृतक राजबहादुर के भतीजे अमित ने बताया कि वह जारी विद्युत सब स्टेशन में एसएसओ के पद पर तैनात थे। परिवार में 5 बेटियां और 1 बेटा है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है। हादसा करने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा की खनिज तहबाजारी में बसपा सरकार वा...
बांदा : ननिहाल में तालाब में नहा रहे युवक की डूबने से मौत

बांदा : ननिहाल में तालाब में नहा रहे युवक की डूबने से मौत

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में आज एक युवक की तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। युवक का नाम इंद्रप्रकाश उर्फ छोटू (18) पुत्र रामसनेही था। वह बीते करीब एक महीने अपनी ननिहाल गुरेह गांव में रह रहा था। बताते हैं कि आज अपने रिश्ते के भतीजे आनंद बाबू के साथ संजय मार्ग स्थित सागर तालाब में नहाने गया था। इसी बीच पैर फिसलने से वह गहरे पानी में जा गिरा। भतीजे ने परिजनों को जाकर बताया। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। अब पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। ये भी पढ़ें : बांदा की खनिज तहबाजारी में बसपा सरकार वाले बाहरी ठेकेदारों की एंट्री तय.....
अमरोहा : पति से झगड़े में 6 माह की बच्ची को सड़क पर छोड़ गई महिला, फिर पुलिस ने बचाई नन्हीं जान..

अमरोहा : पति से झगड़े में 6 माह की बच्ची को सड़क पर छोड़ गई महिला, फिर पुलिस ने बचाई नन्हीं जान..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, अमरोहा : यूपी के अमरोहा में एक कलयुगी मां ने अपने 6 महीने के बच्चे को सड़क पर लावारिस छोड़ दिया। मां ने ममला की हत्या करते हुए मासूम पर दया नहीं दिखाई। वहीं पिता भी कसाई साबित हुआ। उसने भी बच्चे को नहीं संभाला। दरअसल, पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद महिला ने यह कदम उठाया। महिला के इस कदम पर पति का भी दिल नहीं पसीजा। मामला अमरोहा के जोया का है। पति से झगड़े के बाद बच्चे को छोड़ भागी महिला बताते हैं कि जोया के मुहल्ला मुंशियान में शौकीन अली का परिवार रहता है। मजदूरी करने वाले मजदूर की डेढ़ साल पहले नजमा नाम की महिला से शादी हुई थी। दोनों की 6 माह की बेटी है। रविवार को दोनों के बीच रोज की तरह झगड़ा हुआ। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में दो ARTO और एक RI सस्पेंड, सीएम योगी का बड़ा एक्शन   इसके बाद पति घर से चला गया। रात में गुस्साई नजमा ने 6 माह की बेटी को घर से...
कानपुर : द फुटकार दवा व्यापार मंडल के निशुल्क हेल्थ कैंप में सैंकड़ों मरीजों का इलाज

कानपुर : द फुटकार दवा व्यापार मंडल के निशुल्क हेल्थ कैंप में सैंकड़ों मरीजों का इलाज

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : द फुटकर दवा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित तीसरे हेल्थ कैंप का सफलता पूर्वक समापन हुआ। समापन से पहले भी बड़ी संख्या में लोगों ने कैंप में पहुंचकर चिकित्सकों की सलाह की। जांच कराई और दवाएं भी लीं। व्यापार मंडल द्वारा इस तीसरे कैंप की लोगों ने भरपूर सराहना की। चेयरमैन संजय मेहरोत्रा ने दी जानकारी संस्था के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी संजय मेहरोत्रा ने बताया कि फुटकर दवा व्यापार मंडल द्वारा आयोजित यह कैंप श्री रामकृष्ण चिकित्सालय, विश्व हिंदू परिषद, गांधीनगर पीरोड में लगा था। कैंप में डा. राहुल कपूर ने करीब 100 मरीजों का इलाज किया। शिविर में आए मरीजों को 1 सप्ताह के लिए निशुल्क दवाइयां संस्था द्वारा वितरित की गईं। कानपुर के आसपास से भी मरीज इस शिविर में अपनी बीएमडी जांच कराने पहुंचे। इस मौके पर चेयरमैन श्री मेहरोत्रा के साथ श्री शेषनारायण तिवारी, तथा वरिष्ठ मंत्री राक...
बांदा में मानव एकता दिवस पर निरंकारियों ने किया रक्तदान

बांदा में मानव एकता दिवस पर निरंकारियों ने किया रक्तदान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से मानव एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर सत्संग भवन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर में 48 निरंकारियों ने रक्तादान किया। साथ ही सतगुरु माता सुदीक्षा (हरियाणा) ने एप के जरिए रक्तदाताओं को आशीर्वाद भी प्रदान किया। रक्तदाताओं में बांदा, अतर्रा, नरैनी, बबेरू, कमासिन के श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। इस दौरान सभी को पौष्टिक आहार आदि दिए गए। इसकी अध्यक्षता जोनल इंचार्ज डा. दर्शन सिंह ने की। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : कानपुर में किरन बेदी, जेल में महिला बंदियों से की मुलाकात  ...