Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में जिपं सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में पति समेत 4 पर हत्या का मुकदमा

बांदा में जिपं सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में पति समेत 4 पर हत्या का मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जिपं सदस्य के भाई ओंमकार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पति दीपक सिंह और ससुर रिटायर्ड डीआईजी आरबी सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। विवेचना शुरू की जा चुकी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। हत्या का मुकदमा दर्ज बताते चलें कि जिपं सदस्य श्वेता का शव उनके घर में फांसी पर लटकता हुआ मिला था। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। सीओ सिटी राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि यह मुकदमा श्वेता सिंह के भाई ओंमकार सिंह की तहरीर पर दर्ज किया गया है। मामले में विवेचना की जा रही है। उधर, आज गुरुवार को हरदौली घाट पर श्वेता सिंह का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इस दौरान पुलिस फोर...
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का बड़ा फैसला, मंत्रालय व जुड़े विभागों में प्लास्टिक पर बैन

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव का बड़ा फैसला, मंत्रालय व जुड़े विभागों में प्लास्टिक पर बैन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने आदेश दिया है कि जल शक्ति मंत्रालय और उससे जुड़े विभागों में अब प्लास्टिक के उपयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा है कि आज से मंत्रालय से जुड़े विभागों के कार्यक्रमों के साथ ही बैठकों और अन्य कार्यालयों में प्लास्टिक के ग्लास, बोतलों, पालीथीन और प्लेट जैसी चीजों पर पूरी तरह प्रतिबद्ध रहेगा। इनके स्थान पर कुल्हड़, पत्तल और कागज की प्लेटों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जल निगम मुख्यालय में योजनाओं की समीक्षा में निर्देश दरअसल, कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव जल निगम मुख्यालय में लघु सिंचाई की योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये आदेश दिए हैं। साथ ही कहा कि उनकी ओर से कार्यालयों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा। मंत्री ने कह...
बांदा में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का निधन

बांदा में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का निधन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का आज निधन हो गया। मधुरभाषी और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचान रखने वाली श्वेता सिंह जसपुरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य थीं। भाजपा जिला महिला मोर्चा की बड़ी नेता भी थीं। उनकी साफ-सुधरी छवि थी। उनके निधन से समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। एसपी अभिनंदन ने कही यह बात एसपी अभिनंदन ने बताया कि सूचना मिली थी कि जिल पंचायत सदस्या श्वेता सिंह गौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस की फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उनके पति दीपक सिंह गौर भी भाजपा नेता हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताते चलें कि 35 वर्षीय श्वेता भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं। परिवार में तीन बेटियां हैं। ये भी पढ़ें : लखनऊ : CM ...
महिला IPS अलंकृता सिंह सस्पेंड, योगी सरकार का बड़ा एक्शन

महिला IPS अलंकृता सिंह सस्पेंड, योगी सरकार का बड़ा एक्शन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और बड़ा एक्शन लिया है। बिना अनुमति लंदन घूम रहीं आईपीएस अधिकारी अलंकृता सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वह 2008 बैंच की आईपीएस अधिकारी हैं। उनको लापरवाही और अनुशासनहीनता के मामले में सस्पेंड किया गया है। बताया जा रहा है कि अलंकृता सिंह 20 अक्टूबर से बिना अधिकृत जानकारी दिए ड्यूटी से गायब हैं। उनके लंदन में होने की जानकारी मिली थी। गृह मंत्रालय ने आदेश जारी करते हुए उनको निलंबित किया है। योगी सरकार-02 में अबतक दो IPS सस्पेंड अब सस्पेंड रहते हुए वह पुलिस महानिदेश मुख्यालय से अटैच रहेंगी। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि अलंकृता सिंह, एसपी महिला व बाल सुरक्षा संगठन अलंकृता सिंह बिना अवकाश स्वीकृत कराए कार्यस्थल से गैरहाजिर हैं। साथ ही बिना शासकीय अनुमति के विदेश यात्रा पर गई हैं। गाजियाबाद के SSP पर भी हुई थी कार्रवाई ऐसे में...
नरेश त्रिपाठी बने कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनुराग महामंत्री..

नरेश त्रिपाठी बने कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनुराग महामंत्री..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : बार एसोसिएशन कानपुर के 21 पदों की कार्यकारिणी के लिए बुधवार को अध्यक्ष और महामंत्री का रिजल्ट घोषित हो गया। वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चंद्र त्रिपाठी अध्यक्ष और अनुराग श्रीवास्तव को महामंत्री निर्वाचित हुए। अब गुरुवार को कनिष्ठ उपाध्यक्ष और संयुक्त मंत्री प्रकाशन के मतपत्रों की गिनती होगी। एल्डर्स कमेटी के अनुसार समय रहने पर बाकी पदों के मतों की भी गिनती होगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त रही। पुलिस अधिकारी भी व्यवस्था पर नजर रखे रहे। ये भी पढ़ें : ललितपुर में भीषण हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत-27 घायल, सीएम योगी ने शोक जताया  ...
ललितपुर में भीषण हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत-27 घायल, सीएम योगी ने शोक जताया

ललितपुर में भीषण हादसा, सवारियों से भरी बस पलटी, 4 की मौत-27 घायल, सीएम योगी ने शोक जताया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ललितपुर : बुंदेलखंड के ललितपुर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित बस पुलिया से नीचे जा पलटी। इससे 4 लोगों की मौत हो गई। करीब 27 यात्री घायल हो गए। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। उधर, घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता की संस्तुति की है। घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बाइक को टक्कर मारने के बाद बस पलटी बताया जाता है कि बीती शाम ललितपुर से एक बस यात्रियों को लेकर मड़ावरा के लिए निकली। रास्ते में महरौनी रोड पर पड़ोरिया बाग के पास सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बस पुलिया की दीवार तोड़कर नीचे जाकर पलट गई। बस में सवार यात्री दबकर बुरी तरह से घायल हो गए। वहां चीख-पुकार मच गई। गांव के लोगों की सूचना पर पुलि...
लखनऊ : CM Yogi की बड़ी कार्रवाई, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय पांडेय सस्पेंड

लखनऊ : CM Yogi की बड़ी कार्रवाई, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय पांडेय सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कामकाज में गड़बड़ी मिलने पर बड़ी कार्रवाई की है। सीएम योगी ने बलिया में बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में यह कार्रवाई की है। तत्कालीन शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) विनय पांडये को निलंबित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आधिकारिक कर्तव्यों में लापरवाही, उदासीनता के मामले में वह दोषी पाए गए हैं। निदेशक के खिलाफ यह कार्रवाई होना लगभग तय था। 21 अप्रैल को पद से हटाए गए थे पांडे बता दें कि इससे पहल विनय पांडे को 21 अप्रैल को माध्यमिक शिक्षा निदेशक पद से हटाया गया था। अब उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई हुई है। कार्रवाई से शिक्षा विभाग में खलबली मची हुई है। इस मामले में अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने आदेश जारी किया है। बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा का बलिया में पेपर लीक हो गया था। इसी के बाद से पांडे पर कार्रवाई की ...
बांदा में बहन की शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, भीड़ का जाम

बांदा में बहन की शादी का सामान लेकर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, भीड़ का जाम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बहन की शादी की तैयारी में लगा एक युवक आज बाजार से खरीददारी करके घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में हैंडपंप पर पानी पीने के लिए रुका। तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे को रौंद दिया। गुस्साए लोगों ने वहां जाम लगा दिया। बताते हैं कि इस हादसे में युवक की नानी भी घायल हो गईं। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत किया। तब जाम खुल सका। घटना बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र की है। लोगों में काफी गुस्सा था, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने समझदारी दिखाते हुए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को चालक समेत पुलिस ने पकड़ा बताया जाता है कि गोशाला गांव के रहने वाले राजू निषाद के बेटा अशोक मंगलवार दोपहर बाजार गए थे। साथ में उनकी चाची सीमा और नानी रामदुलारी (70) भी बाइक पर सवार थीं। ये भी पढ़ें : बांदा की खनिज तहबाजारी में बसपा सरकार वाले बाहरी ठेक...
बांदा में जिपं सदस्य श्वेता सिंह ने फावड़ा चलाकर तालाब खुदाई का किया शुभारंभ

बांदा में जिपं सदस्य श्वेता सिंह ने फावड़ा चलाकर तालाब खुदाई का किया शुभारंभ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाली जल संचय जीवन संचय योजना के तहत गांव-गांव तालाब खुदाई का काम शुरू हो चुका है। इसी क्रम में बांदा जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर ने जसपुरा क्षेत्र में तालाब के लिए भूमि पूजन किया। इसके बाद खुद फावड़ा चलाकर तालाब खुदाई का शुभारंभ किया। जिपं सदस्य श्वेता ने कहा है कि जल संचय से ही जीवन संचय होगा। इसमें कोई दो राय नहीं है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत योगी सरकार ने बुंदेलखंड को जल संकट से छुटकारा दिलाने की पहल की है। यह पहल यहां की दशा और दिशा दोनों बदल देगी। इस मौके पर उनके पति भाजपा नेता दीपक सिंह गौर समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में दो ARTO और एक RI सस्पेंड, सीएम योगी का बड़ा एक्शन  ...
ब्रेकिंग : कानपुर में बियर शाप पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस..

ब्रेकिंग : कानपुर में बियर शाप पर चोरों ने किया हाथ साफ, पुलिस..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर में टाट मिल चौराहे पर एक बियर शाप पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। चोरों ने मधु अग्निहोत्री के नाम से रजिस्टर्ड इस दुकान की शटर का ताला तोड़ा। इसके बाद वहां रखी नगदी और कुछ बोतले ले गए हैं। आसपास के लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी दुकानदार को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। हालांकि, चोर क्या ले गए हैं, पुलिस इसकी पूरी जानकारी करने में जुटी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर आसपास के दुकानदारों में भी असुरक्षा का भावना घर कर गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों का पता लगाया जाएगा। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटैज भी खंगाल रही है। ये भी पढ़ें : कानपुर : द फुटकार दवा व्यापार मंडल के निशुल्क हेल्थ कैंप में सैंकड़ों मरीजों का इलाज  ...