लखनऊ : प्रदेश के लाखों पेंशनधारकों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के करीब 11 लाख पेंशनधारकों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पेंशन व ग्रेच्युटी के समय से भुगतान के लिए ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां इस तरह का पोर्टल लांच हुआ है। पोर्टल का यह शुभारंभ लखनऊ के लोक भवन में रविवार को किया गया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे।
देश का पहला राज्य बना उत्तर प्रदेश
ई-पेंशन पोर्टल का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सभी पेंशनधारकों को बधाई दी। कहा कि यूपी देश का पहला राज्य है जहां ई-पेंशन पोर्टल लांच हुआ है। वहीं सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि पेंशन पोर्टल वित्त विभाग द्वारा बनाया गया है। इसमें रिटायर होने वाले कर्मचारियों के आवेदन व दूसरी प्रक्रियाएं 6 महीने पहले से ...

