Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

लखनऊ से दिल्ली तक ईद की धूम, गले लगाकर बधाइयां

लखनऊ से दिल्ली तक ईद की धूम, गले लगाकर बधाइयां

Uncategorized
समरनीति न्यूज, डेस्क : देशभर में आज ईद का त्यौहार पूरी धूमधाम से मनाया जा रहा है। ईद के साथ ही अल्लाह की बरकत का महीना रमजान भी समाप्त हो गया है। यूपी की सभी मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। मुस्लिम भाईयों ने ईद उल फित्र की मीठी ईद के मौके पर घरों में सेवईं और खीर पकाई गई है। सुरक्षा व्यवस्था का भी खास ख्याल लोग एक-दूसरे से गले मिलकर बधाइयां दे रहे हैं। यूपी में शांतिपूर्ण ढंग से ईद पूरे उत्साह के साथ मनाई जा रही है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी ने लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है। यूपी की राजधानी लखनऊ से लेकर देश की दिल्ली तक ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यूपी के सभी जिलों में सुरक्षा व्यवस्था का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं। ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : केंद्रीय विद्यालयों में MP कोटा खत्म, अब नहीं चलेगी सांसदों की स...
UP : शराब पीकर महिला अधिकारी को सड़क पर ड्रामा करना पड़ा भारी, सस्पेंड

UP : शराब पीकर महिला अधिकारी को सड़क पर ड्रामा करना पड़ा भारी, सस्पेंड

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : नशे में धुत्त होकर गाड़ी चलाना और फिर डिवाइडर से टक्कर मारना। मौके पर पहुंची पुलिस से अभद्रता करना। ये सबकुछ महिला अफसर को भारी पड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला अधिकारी को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। दरअसल, घटना देवीपाटन मंडल की हैं। वहां तैनात महिला अधिकारी उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी को सस्पेंड कर दिया गया है। सीएम योगी ने इसके निर्देश दिए हैं। नशे में धुत्त होकर चला रही थीं गाड़ी बताते चलें कि बीते दिनों गोंडा में तैनात उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी बहराइच में उस समय चर्चा में आ गई थीं, जब नशे में धुत्त होकर गाड़ी चला रही थीं। बाद में उनकी गाड़ी डिवाइडर से टकराकर रुक गई थी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों से भी उन्होंने अभद्रता की। ये भी पढ़ें : बांदा में सर्राफा व्यवसाई ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में महिला समेत कुछ पर ब्लैकमेलिंग के आरोप इसका वीडियो...
केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की मौजूदगी में शिविर का समापन

केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की मौजूदगी में शिविर का समापन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे व अंतिम दिन केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन इसमें शामिल हुईं। इस दौरान सभी ने सरकार की विकास योजनाओं से लेकर सामरिक तैयारियों पर विचार रखे। यह शिविर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुआ। सोमवार को इस शिविर का समापन हो गया। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रदेश के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, वंदना गुप्ता, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में प्रभारी मंत्री ने देखी कोतवाली से अस्पताल तक हकीकत, महोखर में चौपाल.....
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अफसरों के तबादले, पढि़ए पूरी लिस्ट..

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 IAS अफसरों के तबादले, पढि़ए पूरी लिस्ट..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कुल 16 वरिष्ठ आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। तबादलों के इस क्रम में आईएएस मुकुल सिंघल के रिटायर होने के बाद अब उनके पद राजस्व परिषद अध्यक्ष पर संजीव मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी तरह कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) के पद पर अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास व पंचायती राज मनोज कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण के करने के निर्देश दिए गए हैं। अनुमान है कि अभी कुछ और अधिकारियों के तबादले हो सकते हैं। इन 16 वरिष्ठ आईएएस के हुए हैं तबादले अधिकारी - मौजूदा तैनाती - नवीन तैनाती संजीव मित्तल - अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त - अध्यक्ष राजस्व परिषद मनोज कुमार सिंह - अपर मुख्य सचिव ग्राम्य विकास - कृषि उत्पादन आय...
बांदा में अशोक लाट तिराहे पर हादसा, एक युवक की मौत-दूसरा रेफर

बांदा में अशोक लाट तिराहे पर हादसा, एक युवक की मौत-दूसरा रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर में अशोक लाट तिराहे के पास रात हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक मैजिक गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। मोबाइल नंबर से युवक की पहचान हो सकी। देर रात मौके पर पहुंचे उसके भाई ने युवक की पहचान की। बाइक पर सवार दूसरे युवक को गंभीर हालत में कानपुर रेफर कर दिया गया है। बाइक में मैजिक लोडर की टक्कर से हादसा बताया जाता है कि कोतवाली देहात क्षेत्र के छेहरांव गांव के रहने वाले शिवकुमार का बेटा अभिलाष (26) अपनी साथी मंजे सिंह के साथ रात में बाइक से जा रहा था। इसी बीच रास्ते में शहर के अशोक लाट तिराहे के पास तेज रफ्तार मैजिक लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। दूसरा घायल गंभीर हालत में कानपुर रेफर सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल हालत में दोनों को अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने अभिलाष को मृत घोषित कर दिया। वहीं मंजे को कानपुर रेफर कर दिया ग...
Bollywood Good News : अस्पताल से घर लौटे महान अभिनेता धर्मेंद्र, फैंस को दिया मैसेज..

Bollywood Good News : अस्पताल से घर लौटे महान अभिनेता धर्मेंद्र, फैंस को दिया मैसेज..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : Bollywood Actor Dharmendra Health बॉलीवुड के महान अभिनेता धर्मेंद्र (Actor Dharmendra) की सेहत में सुधार हो गया है। वह अस्पताल से अपने घर आ गए हैं। पूरी तरह स्वस्थ है। इस खबर ने लाखों-करोड़ों फैंस को राहत दी है। 86 साल के हर दिल अजीज महान कलाकार धर्मेंद्र (Dharmendra) को स्वास्थ्य समस्याओं के चलते मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह करीब 1 सप्ताह अस्पताल में रहे। वहां उनको आईसीयू में रखा गया था। अब चिंता की कोई बात नहीं है। https://twitter.com/aapkadharam/status/1520804457466183682 अभिनेता धर्मेंद्र ने अपनी सेहत को लेकर खुद जानकारी दी है। उन्होंने ट्विटर पर यह जानकारी शेयर की है। आपको बता दें कि बालीवुड एक्टर धर्मेंद्र फिल्मी पर्दे पर अब भी एक्टिव हैं। जल्द ही बालीवुड के ही मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प...
बांदा में प्रभारी मंत्री ने देखी कोतवाली से अस्पताल तक हकीकत, महोखर में चौपाल..

बांदा में प्रभारी मंत्री ने देखी कोतवाली से अस्पताल तक हकीकत, महोखर में चौपाल..

Uncategorized
  समरनीति न्यूज, बांदा : चित्रकूटधाम मंडल के प्रभारी मंत्री एवं पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह जी ने बांदा शहर कोतवाली का निरीक्षण किया। इसके बाद जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों से बातचीत की। फिर महोखर गांव में चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं भी सुनीं। मंत्री के औचक निरीक्षण के दौरान जिले के सभी अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शहर कोतवाली में ली क्राइम रेट की जानकारी शहर कोतवाली का औचक निरीक्षण करने पहुंचे प्रभारी मंत्री ने महिला हेल्प डेस्क देखी। रोजना होने वाली एफआईआर का औसत जाना। शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। कितने शिकायतें आईं और कितनी का निस्तारण हुआ। इस बारे में जानकारी ली।   एक्सरे के नाम पर डाक्टर की वसूली आई सामने प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट देखा, जो कि क्रियाशील पाया गया। ट्रामा सेंटर में महिला वार्ड का निरीक्षण किया...
चित्रकूट : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मंत्री के सामने अस्पताल के बेड पर शव छिपाने के मामले का संज्ञान, कहा-सीएमएस देंगे जवाब

चित्रकूट : डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लिया मंत्री के सामने अस्पताल के बेड पर शव छिपाने के मामले का संज्ञान, कहा-सीएमएस देंगे जवाब

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : चित्रकूट (Bundelkhand) के ज़िला अस्पताल में मंडल प्रभारी मंत्री (पर्यटन एवं संस्कृति विभाग) जयवीर सिंह के फल वितरण के समय महिला के शव को चादर डालकर छिपाने के मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्त रुख अपनाया है। श्री पाठक ने मामले का संज्ञान लेते हुए साफ कहा है कि इस मामले में सीएमएस को जवाब देना होगा। इतना ही नहीं डिप्टी सीएम श्री पाठक ने चित्रकूट के सीएमएस डा राजेश कुमार खरे से स्पष्टीकरण भी मांगा है। माना जा रहा है कि इस लापरवाही पर चिकित्साधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। 4 तारीख तक सीएमएस से मांगा स्पष्टीकरण बताते हैं कि डिप्टी सीएम श्री पाठक ने इस मामले की खबर प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लिया है। साथ ही सीएमएस से 4 मई तक स्पष्टीकरण देने को कहा है। दरअसल, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने इस मामले को लेकर ट्वीट किया है। https://twitter.com/brajeshpathakup/...
बांदा में सर्राफा व्यवसाई ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में महिला समेत कुछ पर ब्लैकमेलिंग के आरोप

बांदा में सर्राफा व्यवसाई ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में महिला समेत कुछ पर ब्लैकमेलिंग के आरोप

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर में आज रविवार को फूटाकुआं में शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसाई का शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। शव उनके घर के पास मवेशी बाड़े में लटका देखा गया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। माना जा रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताते हैं कि 5 पन्ने के सुसाइड नोट में एक महिला समेत कुछ लोगों पर ब्लैकमेलिंग का आरोप है। मृतक के भाई इंद्रेश जड़िया ने कहा है कि उनके भाई ने इसी प्रताड़ना से तंग आकर जान दी है। उधर, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सुसाइड नोट के मद्देनजर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सुसाइड नोट की भी जांच करा रही है। घटना से सर्राफा व्यवसाइयों में शोक की लहर दौड़ गई। शव के पास मिला 5 पन्ने का सुसाइड नोट बताया जाता है कि शहर के फूटाकुआं में रहने व...
बांदा में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश

बांदा में तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने लापरवाही पर तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने यह कार्रवाई जन शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण करने के बाद की। एक हेड कांस्टेबल समेत तीन कर्मियों को सस्पेंड किया गया है। वहीं शिकायत प्रकोष्ठ के निरीक्षक के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए हैं। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई है। कुछ और पर भी कार्रवाई की गाज गिर सकती है। निरीक्षण के बाद एसपी की कार्रवाई बताते हैं कि एसपी ने पुलिस कार्यालय में बने जन शिकायत प्रकोष्ठ का निरीक्षण किया। इस दौरान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पकड़ी। इसके बाद प्रकोष्ठ में तैनात हेडकांस्टेबल ज्ञान सिंह, आरक्षी मो. वसीम, उर्दू अनुवादक सदुरूद्दीन को कार्यों में शिथिलता पर सस्पेंड कर दिया। निरीक्षक रामबरन के विरुद्ध प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में मां के कहने पर ...