Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

Update-बड़ी खबर : बांदा में यमुना नदी में डूबे तीन दोस्त, पुलिस का रेस्कयू जारी

Update-बड़ी खबर : बांदा में यमुना नदी में डूबे तीन दोस्त, पुलिस का रेस्कयू जारी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले के चिल्ला थाना क्षेत्र के शादीमदनपुर गांव के 9 युवक यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान उनमें से 3 दोस्त डूब गए। पुलिस लगातार गोताखोरों की मदद से उनकी तलाश करा रही है। अबतक तीनों का कुछ पता नहीं चला है। उधर, एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है। चिल्ला थाना प्रभारी आनंद कुमार सिंह का कहना है कि प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, शाम को सूचना मिली है कि दो शवों को नदी से निकाल लिया गया है। वहीं एक की तलाश अब भी जारी है। एनडीआरएफ टीम बुलाई गई थाना प्रभारी आनंद कुमार का कहना है कि सादीमदनपुर के मजरा गौसीपुर के 9 युवक नदी में नहाने गए थे। इनमें से तीन डूब गए हैं। तीनों के नाम हसन (19) पुत्र गफ्फार, साहिल (20) पुत्र हनीफ तथा तनवीर (18) पुत्र मंसूर बताए जा रहे हैं। मौके पर पैलानी तहसीलदार तिमराज सिंह भी मौजूद हैं। दरअसल, तीनों ही युवक बुधवार को नदी नहाते समय डूबे...
कानपुर : चकेरी एयरपोर्ट के बाहर से लापता इंजीनियर रात को इन हालात में लौटा

कानपुर : चकेरी एयरपोर्ट के बाहर से लापता इंजीनियर रात को इन हालात में लौटा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के चकेरी में एयरपोर्ट के पास से लापता हुए साफ्टवेयर इंजीनियर रात में वापस लौट आया। जानकारी मिलते ही पुलिस भी इंजीनियर के घर पहुंची। पुलिस पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। हालांकि, घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताते चलें कि चकेरी के ओमपुरवा के रहने वाले व्यापारी संजय जायसवाल के इकलौते बेटे स्पर्श साफ्टवेयर इंजीनियर हैं। वह रविवार को मुंबई से कानपुर लौटे थे। वह फ्लाइट से वापस लौटे और इसके बाद एयरपोर्ट के बाहर से लापता हो गए। पुलिस ने लिखा था अपहरण का मुकदमा व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा लिखा था। पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। इस सबके बीच बुधवार रात इंजीनियर के एक रिश्तेदार को वह झटरकटी बस अड्डे के पास बेसुध हालत में पड़े मिले। इस...
Breaking : थाने में रेप का आरोपी SHO प्रयागराज से गिरफ्तार

Breaking : थाने में रेप का आरोपी SHO प्रयागराज से गिरफ्तार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : समरनीति न्यूज, लखनऊ : ललितपुर में नाबालिग 13 साल की मासूम से थाने में रेप करने का आरोपी SHO तिलकधारी सरोज प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर ललितपुर के पाली थाने में मासूम दुष्कर्म पीड़िता से रेप का आरोप है। बता दें कि मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया था। अधिकारियों ने उसे सस्पेंड कर दिया था। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रयागराज से हुआ गिरफ्तार वहीं आज पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया है। इस शर्मनाक घटनाक्रम ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। उधर, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज ललितपुर पहुंचे हुए हैं। वह पीड़ित परिवार से मिले हैं। उधर, प्रियंका गांधी और शिवपाल ने भी सरकार पर इस मामले को लेकर हमला बोला है। यूपी महिला आयोग ने भी ललितपुर घटना का संज्ञान लिया है। ये भी पढ़ें : Lalitpur News : थ...
दरिंदी पुलिस : ललितपुर में थाने में नाबालिग लड़की से SHO द्वारा रेप मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर, आरोपी फरार

दरिंदी पुलिस : ललितपुर में थाने में नाबालिग लड़की से SHO द्वारा रेप मामले में पूरा थाना लाइन हाजिर, आरोपी फरार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : पुलिस हिरासत में होने वाली मौतों को लेकर दरिंदगी दिखाने वाली यूपी पुलिस का एक और घिनौना चेहरा सामने आया है। अब थाने में भी बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड के ललितपुर जिले में एक नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता से थाने में एसएचओ द्वारा रेप का मामला तूल पकड़ गया है। आरोपी थानेदार फरार है। हालांकि, उसे देर शाम प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज पहले हो चुका निलंबित अधिकारियों ने थानाध्यक्ष तिलकधारी सरोज के फरार होने के बाद उसे निलंबित कर दिया है। वहीं पूरे पाली थाने को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश में टीमें दबिशें दे रही हैं। उधर, एडीजी कानपुर जोन ने मामले की जांच डीआइजी झांसी को सौंपी है। उनसे 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। दुष्कर्म पीड़िता को SHO ने ब...
बांदा में शार्ट सर्किट से रेलवे कर्मचारी बुरी तरह से झुलसा, कानपुर रेफर

बांदा में शार्ट सर्किट से रेलवे कर्मचारी बुरी तरह से झुलसा, कानपुर रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के डिंडवाही में आज हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर एक रेलवे कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। हालांकि, इस दौरान चार कर्मचारी बाल-बाल बच गए। गंभीर हालत में झुलसे हुए कर्मचारी को जिला अस्पताल बांदा लाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनको गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर बनी थी। इस मौके पर रेलवे कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने घटना की जानकारी भी दी। सभी लोग घटना को लेकर बेहद दुखी हैं। उधर, पुलिस ने भी घटना की जानकारी जुटाई। डाक्टर ने कही यह बात जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. विनीत का कहना है कि उनकी हालत गंभीर थी। इसलिए उनको कानपुर रेफर किया गया है। झुलसे हुए कर्मचारी का नाम रघुनंदन (40) है। उनके साथ काम कर रहे रेलवे कर्मी कामता प्रसाद ने बताया है कि ओएचई पवार ब्लाक में उस समय कुल 5 लोग काम कर रहे थे।...
Lalitpur News : थाने में दुष्कर्म पर घिरी योगी सरकार, अखिलेश-प्रियंका और शिवपाल का हमला

Lalitpur News : थाने में दुष्कर्म पर घिरी योगी सरकार, अखिलेश-प्रियंका और शिवपाल का हमला

Uncategorized
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : थाने में दुष्कर्म पर यूपी की योगी सरकार घिरी नजर आ रही है। मामला भी बड़ा है। कानून व्यवस्था को लेकर तमाम दावों के बीच ललितपुर जिले के पाली थाने में एक नाबालिग लड़की के साथ जो कुछ भी हुआ, वह छोटी बात नहीं है। कानून व्यवस्था में सुधार के बुल्डोजर वाले हो-हल्ले के बीच इस तरह की चीखें दबी नहीं रह सकती हैं। ललितपुर में जिस तरह से पुलिस का घिनौना और भद्दा चेहरा सामने आया है, उससे सरकार भी असहज है। विपक्षी नेताओं ने जमकर सरकार पर हमला बोला है और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उठाने भी चाहिए। इससे बड़ी विडंबना और क्या होगी। अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे दरअसल, यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार प्रदेश की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने में जुटी है। विपक्ष सवाल उठा रहा है, क्या यह प्रयास सिर्फ बुल्डोजर के शोर तक ही सीमित हैं। अब जनता भी यही सोचेगी। दरअसल, दो ...
चित्रकूट : ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

चित्रकूट : ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में बीती रात एक शादी समारोह में 15 मिनट तक ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई। अंधाधुंध हुई फायरिंग में 4 लोगों को गोलियां लगीं। इनमें से दो की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटनाक्रम चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र का है। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एसपी अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि रैपुरा थाना क्षेत्र के इटावा महुलिया गांव से राजापुर के छैबो गांव में धइया यादव के घर बेटी की बारात आई थी। हर्ष फायरिंग की प्रतिस्पर्धा में घटना वधू बुधिया की शादी शंकर यादव नाम के युवक से हो रही थी। इसी दौरान जयमाला के समय राम लखन और रामकरण यादव नाम के बारातियों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ने के चक्कर मार 15 मिनट तक लगातार गोलियां चलाते र...
यूपी : ललितपुर में SHO समेत 5 के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा, महकमे में खलबली

यूपी : ललितपुर में SHO समेत 5 के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा, महकमे में खलबली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा/ललितपुर : यूपी के बुंदेलखंड के ललितपुर जिले एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पाली थाने में एक 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में थानाध्यक्ष समेत 5 अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। यह लड़की पाली के ही एक मोहल्ले की रहने वाली है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी षड़यंत्र का आरोपी बनाया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने गठित की टीमें सभी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। मामला काफी चौंकाने वाला है। आरोप है कि पहले चार लोग लड़की को बहलाकर भगा ले गए। फिर थानाध्यक्ष ने थाने में बयान दर्ज कराने के बाद उसे हवस का शिकार बनाया। पाली थानाध्यक्ष के कुकर्म का खुलासा पीड़िता ने उस समय किया जब चाइल्ड हेल्प लाइन ने उसकी काउंसलिंग की। इसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। ललितपुर के पाली थाना क्षेत्र का है सनसनीखेज मामला बताया जाता है कि ललितपुर...
Breaking : बांदा में बहन की शादी वाले दिन भाई की करंट से मौत, परिवार में कोहराम

Breaking : बांदा में बहन की शादी वाले दिन भाई की करंट से मौत, परिवार में कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज एक बेहद दुखी कर देने वाली घटना सामने आई। एक युवक की बहन की शादी वाले दिन करंट लगने से मौत हो गई। खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गईं। परिवार में कोहराम मच गया। धैर्य रखते हुए परिजनों ने किसी तरह रातभर शादी वाली बहन से बात छिपाई। लेकिन बाद में सुबह के समय बहन के बार-बार भाई को याद करने पर उसको सच्चाई बता दी। भाई की मौत की खबर सुनते ही बहन बेहोश होकर गिर पड़ीं। उस बेचारी पर क्या बीती होगी, इस दर्द को महसूस किया जा सकता है। पूरा परिवार दुख से बेहाल रहा। किसी तरह नम आंखों के बीच रोते-बिलखते परिजनों ने युवक की अर्थी उठाई। गांव में मातम पसरा दिखाई दिया। भाई की मौत की खबर सुनते ही बेहोश हुई बहन दरअसल, यह पूरा घटनाक्रम बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरी का है। वहां रहने वाले सुलखान सिंह यादव की बेटी सूरज कली की शादी थी। सोमवार को बरात नरैनी के ग्राम ...
अपडेट : यूपी के कासगंज में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत से मचा कोहराम

अपडेट : यूपी के कासगंज में भीषण हादसा, 10 लोगों की मौत से मचा कोहराम

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के कासगंज जिले में आज सुबह एक भीषण हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब बोलेरो और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसा यूपी के कासगंज जिले में हुआ। इसमें 8 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। बताया जाता है कि मंगलवार सुबह कासगंज के पटियाली थाना क्षेत्र की कायमगंज रोड पर अशोकपुर गांव वाले मोड़ के पास एक बोलेरो गाड़ी और टेंपो की तेज रफ्तार में टक्कर हो गई। मरने वालों की संख्या 10 पहुंच गई है। इनमें 7 महिलाएं और 2 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। सतसंग में जा रहे थे सभी टेंपो सवार टक्कर इतनी भीषण थी दोनों वाहनों के चीथड़े उड़ गए। महिलाओं समेत 8 लोगों की जान चली गई। 7 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि टेंपो में सवार लोग पटियाली में होने वाले सतसंग में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। वहीं घायलो...