Thursday, April 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शार्ट सर्किट से रेलवे कर्मचारी बुरी तरह से झुलसा, कानपुर रेफर

Banda : Railway personnel scorched by short circuit, referred to Kanpur

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के डिंडवाही में आज हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर एक रेलवे कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गया। हालांकि, इस दौरान चार कर्मचारी बाल-बाल बच गए। गंभीर हालत में झुलसे हुए कर्मचारी को जिला अस्पताल बांदा लाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनको गंभीर हालत में इलाज के लिए कानपुर रेफर कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि उनकी हालत गंभीर बनी थी। इस मौके पर रेलवे कर्मचारी भी मौजूद रहे। उन्होंने घटना की जानकारी भी दी। सभी लोग घटना को लेकर बेहद दुखी हैं। उधर, पुलिस ने भी घटना की जानकारी जुटाई।

डाक्टर ने कही यह बात

जिला अस्पताल के चिकित्सक डा. विनीत का कहना है कि उनकी हालत गंभीर थी। इसलिए उनको कानपुर रेफर किया गया है। झुलसे हुए कर्मचारी का नाम रघुनंदन (40) है। उनके साथ काम कर रहे रेलवे कर्मी कामता प्रसाद ने बताया है कि ओएचई पवार ब्लाक में उस समय कुल 5 लोग काम कर रहे थे। इसी बीच शार्ट सर्किट हो गया। उन्होंने बताया कि सभी रेलवे कर्मचारी हैं। वे अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उधर, रेफर हुए झुलसे हुए कर्मचारी के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा में बहन की शादी वाले दिन भाई की करंट से मौत, परिवार में कोहराम