Monday, August 3सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बिजनौर जेल में महिला बंदियों को आत्म निर्भर बनाने की बड़ी पहल

बिजनौर जेल में महिला बंदियों को आत्म निर्भर बनाने की बड़ी पहल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बिजनौर : जिला कारागार में महिला बंदियों को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। प्रभारी जेल अधीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में कैथोलिक डायोसिस आफ बिजनौर, सपोर्ट, प्रेमधाम आश्रम नजीबाबाद तथा चाइल्ड लाइन की ओर से जेल में बंद महिला बंदियों के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन सभी संस्थाओं ने महिला बंदियों को डोर मैट्रेस, पूजा आसनी तैयार करने का प्रशिक्षण देना शुरू किया है। जिला जज डा. मनु कालिया ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला जज डा. मनु कालिया ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सीजेएम विमल त्रिपाठी व सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण शिवानंद गुप्ता रहे। कार्यक्रम के दौरान स्पेशल चाइल्ड द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिला बंदियों ने भी भजन गाए। इस कार्यक्रम में कुल 49 महिला बंदी और 5 बच्चे मौजूद ...
सर्राफा व्यवसाई को ब्लैकमेल करने वाली राहिला बेगम और उसके साथी शादाब को पुलिस ने जेल भेजा

सर्राफा व्यवसाई को ब्लैकमेल करने वाली राहिला बेगम और उसके साथी शादाब को पुलिस ने जेल भेजा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : ब्लैकमेलिंग से तंग आकर शहर के प्रतिष्ठित सर्राफा व्यवसाई शैलेश जड़िया के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी महिला राहिला बेगम और उसके साथी शादाब को जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि महिला राहिला उर्फ साहिला बेगम बीते 4 साल से शैलेश जड़िया को एक आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर रही थी। यहां तक कि व्यवसाई का एटीएम कार्ड खुद अपने पास रखे हुए थी। इससे जब चाहती भरपूर रकम निकाला करती थी। चर्चा रही कि पुलिस ने दोनों को घटना के कुछ घंटों बाद ही हिरासत में ले लिया था। दोनों से पूछताछ की जा रही थी। जेल जाते समय दिखा राहिला का खौफनाक चेहरा मिलनसार स्वभाव के सर्राफा व्यवसाई शैलेश जड़िया ने बीते दिनों शहर के फूटा कुआं में फांसी लगाकर जान दे दी थी। पुलिस सूत्रों और उनके परिजनों का कहना था कि मृतक शैलेश ने 5 पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने महिला और उस...
बांदा : बाबा बर्फानी डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा, अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी कतार, डाक्टर मिले नहीं, अब जांच..

बांदा : बाबा बर्फानी डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा, अल्ट्रासाउंड के लिए लंबी कतार, डाक्टर मिले नहीं, अब जांच..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिला मुख्यालय पर कुकुरमुत्ते की तरह खुले प्राइवेट डायग्नोस्टिक सेंटरों में लापरवाही, अवैध धन वसूली किसी से छिपी नहीं है। आज प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने शहर के बाबा बर्फानी नाम के आवास विकास में स्थित डायग्नोस्टिक सेंटर एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर लापता मिले। बताया गया कि डाक्टर लखनऊ में हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों का कहना है कि जिस डाक्टर की डिग्री सेंटर में लगी है, वह बाहर रहते हैं। माना जा रहा है कि कोई गड़बड़झाला हो सकता है। इसलिए जांच कराई जा रही है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि और भी कमियां मिली हैं। उनको भी देखा जाएगा। कागजों की होगी गंभीरता से जांच प्रशासन ने मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। शहर की आवास विकास कालोनी में स्थित बाबा बर्फानी डायग्नोस्टिक सेंटर पर सिटी मजिस्ट्रेट केशव...
UP : मस्जिद पर लाउडस्पीकर लगाना मौलिक अधिकार नहीं-हाईकोर्ट

UP : मस्जिद पर लाउडस्पीकर लगाना मौलिक अधिकार नहीं-हाईकोर्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, प्रयागराज : मस्जिद या किसी दूसरे धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगाना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। यह महत्वपूर्ण टिप्पणी इलाहाबाद हाई कोर्ट ने की है। साथ ही हाई कोर्ट ने मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति देने की मांग वाली याचिका को खारिच कर दिया। हाई कोर्ट ने कहा कि मस्जिद में लाउड स्पीकर लगाना किसी का मौलिक अधिकार नहीं है। दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट की बेंच बदायूं की नूरी मस्जिद में लाउडस्पीकर लगाने की अनुमति की मांग के लिए दायर की गई याचिका के संदर्भ में यह टिप्पणी की है। हाई कोर्ट की इस टिप्पणी से लाउडस्पीकर को लेकर स्थिति साफ हो गई है। बदायूं के मामले में दायर याचिका खारिज शुक्रवार को यह याचिका हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि यह सही है कि अजान इस्लाम का अंग है, लेकिन इसके साथ यह भी सही है कि लाउडस्पीकर से अजान इस्लाम का हिस्स...
बांदा : RTO विभाग ने CM Yogi के निर्देशों को भी हल्के में निपटाया, स्कूल बसों की फिटनेस जांच का मामला

बांदा : RTO विभाग ने CM Yogi के निर्देशों को भी हल्के में निपटाया, स्कूल बसों की फिटनेस जांच का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : गाजियबाद में स्कूल बस हादसे में बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खास निर्देश दिए थे। इन आदेशों में कहा गया था कि पूरे प्रदेश में 1 सप्ताह के लिए अभियान चलाकर स्कूल बसों की फिटनेस की जांच की जाए। ताकि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की जिंदगी से खेल रहे स्कूल संचालकों की लगाम कसी जा सके। सीएम योगी के निर्देशों को बांदा में आरटीओ विभाग ने हल्के में निपटा दिया। सैंकड़ों स्कूली वाहनों में सिर्फ 15 पर कार्रवाई की जानकारी दी। स्कूलों वाहनों की जिले में क्या स्थिति है, यह बात किसी से छिपी नहीं है। इसके बावजूद आरटीओ विभाग की इन स्कूलों पर मेहरबानी समझ से परे है। स्कूलों का नाम और बसों की संख्या पर गोलमोल जानकारी दरअसल, दो बार परिवहन विभाग की ओर से कार्रवाई की जानकारी मिली है। इनमें विभागीय अधिकारियों की ओर से स्कूलों में जाकर वाहनों में बैठक और ख...
कानपुर : रेलवे कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन योजना की मांग

कानपुर : रेलवे कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन योजना की मांग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आह्वान पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन को लेकर आवाज बुलंद की। रेलवे कर्मचारियों ने इस संबंध में एक ज्ञापन भी रेलवे कर्मचारियों ने सौंपा। इस मामले में जोनल अध्यक्ष राजाराम मीणा के नेतृत्व में पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई गई। फिर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। इसमें सहायक मंडल मंत्री मनोज यादव ने डिप्टी सीटीएम एवं लोको शाखा अध्यक्ष मनोज गोस्वामी को यह ज्ञापन सौंपा। रेलवे कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज भारतीय रेलवे मजदूर संघ ने सभी 17 जोन और उत्पादन इकाईयों में एनपीएस के विरोध, पुरानी पेंशन व्यवस्था फिर बहाल करने की मांग की गई। दरअसल, 3 मई से 6 मई तक जनजागरण अभियान चलाकर ज्ञापन देने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था। इस मौके पर जोनल कोषाध्यक्ष कुंदन सिंह, कानपुर सेंट्रल शाखा से हरि शंकर पोरव...
बांदा में बीजेपी महिला मोर्चा ने स्व. श्वेता सिंह को दी श्रद्धांजलि

बांदा में बीजेपी महिला मोर्चा ने स्व. श्वेता सिंह को दी श्रद्धांजलि

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज जिला पंचायत के सभागार पर वार्ड नंबर-12 की जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर को श्रद्धांजलि दी गई। दरअसल, बीजेपी महिला मोर्चा की जिला महामंत्री रहीं स्व. श्वेता सिंह गौर को जिला पंचायत सभागार में मंजू देवी, रजनी यादव, मीरा बाई पटेल, हेम लता वर्मा ने श्रद्धांजलि दी। इसी क्रम में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने भी श्रद्धांजलि दी। सभी ने कहा कि मिलनसार व्यक्तित्व वाली स्व. श्वेता सिंह की कमी सभी को महसूस होती रहेगी। उनका इस तरह अचानक से जाना सभी को दुखी कर गया है। ये भी पढ़ें : Breaking : थाने में रेप का आरोपी SHO प्रयागराज से गिरफ्तार  ...
लखनऊ: यूपी में गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’

लखनऊ: यूपी में गंगा की 13 सहायक नदियों पर भी होगी ‘गंगा आरती’

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की 13 सहायक नदियों पर भी गंगा आरती होगी। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार गंगा के साथ अब 13 सहायक नदियों को भी संवारने जा रही है। जी हां, गंगा नदी की 13 सहायक नदियों पर यूपी में अब गंगा आरती होगी। यूपी सरकार ने गंगा आरती के आदेश दिए हैं। गंगा आरती के जिरए सहायक नदियों के घाटों को संवारा जाएगा। शासन ने दिए अधिकारियों को निर्देश दरअसल, काशी, प्रयागराज और बिठूर की तर्ज पर इन सहायक नदियों के घाटों पर गंगा आरती होगी। शासन ने गंगा स्वच्छता अभियान के तहत यह निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। बताया जा रहा है कि गंगा आरती के साथ-साथ गांवों में गंगा मेले भी लगाए जाएंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि संबंधित कार्ययोजना बनाकर जल्द से जल्द काम शुरू करेंगे। इन नदियों के घाटों की बदलेगी सूरत सरकारी प्रवक्ता कहना है कि गंगा नदी में मिलने वाली नदियों को भ...
संशोधित : बांदा में सपा नेता के पेट्रोल पंप के पास बने गार्ड रूम पर चला बुल्डोजर

संशोधित : बांदा में सपा नेता के पेट्रोल पंप के पास बने गार्ड रूम पर चला बुल्डोजर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटाने का काम जारी है। यह बात और है कि बुल्डोजर का मुंह विपक्षी नेताओं की ओर ज्यादा मुड़ा नजर आ रहा है। बहरहाल, इसी क्रम में आज एक सपा नेता के भाई के पेट्रोल पंप के गार्ड रूम पर बुल्डोजर चलता दिखाई दिया। सपा नेता के पेट्रोल पंप का पक्का निर्माण बुल्डोजर से ढहाया गया। प्रशासन के अनुसार यह निर्माण सिंचाई विभाग की जमीन पर था। इतना ही नहीं पास की एक बाउंड्री को भी ढहाया गया। बताते हैं कि शहर के नजदीक तिंदवारी रोड पर सपा नेता रामऔतार यादव (भाऊ) के भाई मूलचंद्र यादव के बेटे पवित्र यादव का पेट्रोल पंप है। रामऔतार बबेरु विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। उनकी पत्नी पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं, जबकि भाई सेवानिवृत आईएएस अधिकारी हैं। प्रशासन को मिली थी इसकी शिकायत पास में ही सिंचाई विभाग की नहर निकली है। बुधवार शाम सदर एसडीएम सुधीर सिंह औ...
झांसी : अखिलेश यादव का चाचा शिवपाल पर बड़ा बयान, बोले-वह सपा के सदस्य नहीं, हम आजम के साथ

झांसी : अखिलेश यादव का चाचा शिवपाल पर बड़ा बयान, बोले-वह सपा के सदस्य नहीं, हम आजम के साथ

Uncategorized
समरनीति न्यूज, झांसी : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज झांसी में अपने चाचा शिवपाल यादव पर बड़ा बयान दिया है। इससे काफी हद तक यह साफ हो गया है कि शिवपाल यादव का सपा से नाता पूरी तरह से टूट चुका है। उनका अब कोई लेना-देना नहीं रहा है। बस इसकी घोषणा नहीं हुई है, जिसकी वजह राजनीतिक परिपक्वता है। दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज झांसी में कहा कि उनके चाचा (शिवपाल सिंह यादव) अब सपा के सदस्य नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह तो आजम खां के साथ हैं। कहा कि चाचा समाजवादी पार्टी के सदस्य ही नहीं हैं। उनको सपा की चिंता करने कर जरूरत नहीं है। कहा, चाचा अपनी पार्टी को मजबूत करें इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत करना चाहिए। अखिलेश ने कहा कि उनके चाचा शिवपाल अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उन्हें अपनी पार्टी को मजबूत बनाना च...