UP : परीक्षा दे रही छात्रा ने अचानक कालेज की चौथी मंजिल से लगाई छलांग
समरनीति न्यूज, कानपुर : शहर के सिविल लाइन स्थित दयानंद पीजी गर्ल्स कालेज में हादसा हो गया। वहां परीक्षा दे रही एक छात्रा सोमवार दोपहर अचानक उठी और कालेज की चौथी मंजिल से ही नीचे छलांग लगा दी। बताते हैं कि छात्रा ने सुसाइड करने की कोशिश की। गंभीर रूप से घायल छात्रा को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का कारण पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया। इस बात का पता लगाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छात्रा के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन घटना को लेकर काफी परेशान हैं।
शहर के दयानंद पीजी डिग्री कालेज का मामला
बताया जाता है कि कानपुर के मूलगंज थाना क्षेत्र के मेस्टन रोड के मछली टोला में रहने वाले इशहाक अहमद की बेटी अदीबा (20) बीए की छात्रा है। वह शहर के दयानंद पीजी डिग्री कालेज में एजुकेशन विषय से बीए की पढ़ाई कर रही है। ...


