Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में शर्मनाक घटना, नशे में धुत्त पिता ने बेटी से किया दुष्कर्म, सदमें में पीड़िता ने दी जान

Meerut: Gang rape, two caught in a moving car belonging to a victim of phone friendship

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बेहद शर्मनाक और रिश्तों को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है। नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किया। बेटी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। पीड़ित बेटी ने फांसी लाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उधर, जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। दूसरी बेटी ने पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र की है। घटना ने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। लोग इस घटना से जितना अचंभित हैं, उतना ही निंदा कर रहे हैं।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

बताया जाता है कि मरका थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने नशे में धुत्त होकर अपने घर लौटा। इसके बाद अपनी बेटी से गुरुवार रात उसने दुष्कर्म किया। पिता की एस हैवानियत से बेटी बुरी तरह से सदमे में आ गई। आज शुक्रवार को उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

ये भी पढ़ें : बांदा : RTO विभाग ने CM Yogi के निर्देशों को भी हल्के में निपटाया, स्कूल बसों की फिटनेस जांच का मामला 

घटना के बाद मृतका की बहन ने मरका थाने पहुंचकर पिता के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें : बांदा में बीजेपी महिला मोर्चा ने स्व. श्वेता सिंह को दी श्रद्धांजलि