Tuesday, August 4सही समय पर सच्ची खबर...

Author: SamarNeeti

बांदा में अधिवक्ता के छात्र पुत्र की हादसे में मौत, दूसरा भाई रेफर

बांदा में अधिवक्ता के छात्र पुत्र की हादसे में मौत, दूसरा भाई रेफर

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज बुधवार दो बाइकों की टक्कर में बांदा में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज चल रहा है। हादसा आज दोपहर को हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायल को रेफर कर दिया गया है। घायल को कानपुर ले जाया गया है। बताते हैं कि मृतक छात्र बीए की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं की भी तैयारी में लगा था। अचानक उसकी मौत से परिवार गहरे सदमे में है। कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ हादसा कमासिन थाना क्षेत्र के रहने वाला मृतक छात्र का नाम उसका नाम अजय कुमार (20) था। वह बाइक चला रहा था। वहीं उसका बड़ा भाई ललित (32) बाइक पर बैठा हुआ था। हादसा कमासिन थाना क्षेत्र में हुआ है। बताते हैं कि दोनों भाई चित्रकूट से लौटकर घर जा रहे थे। मृतक छात्र के अधिवक्ता पिता शंभु प्रसाद का क...
यूपी की बड़ी खबर, डीजीपी मुकुल गोयल हटाए गए

यूपी की बड़ी खबर, डीजीपी मुकुल गोयल हटाए गए

Uncategorized
आशा सिंह, लखनऊ : फिलहाल यूपी की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी के पुलिस महानिदेशक (DGP) मुकुल गोयल को हटा दिया है। बताते हैं कि डीजीपी गोयल को शासकीय कार्यों की अवहेलना, विभागीय कार्यों में रुचि न लेने और अकर्मण्यता के आरोपों के चलते हटाया गया है। उनको डीजीपी के पद से मुक्त करते हुए एडीजी नागरिक सुरक्षा बना दिया गया है। बताते चलें कि डीजीपी एचसी अवस्थी के सेवानिवृत होने के बाद बीते साल जून महीने में 1987 बैच के आईपीएस अधिकारी मुकुल गोयल को डीजीपी बनाया गया था। ये भी पढ़ें : महिला सिपाही से रेप के आरोपी दरोगा का कोर्ट में सरेंडर, एसपी ने किया था निलंबित...
कानपुर : प्रदेश फार्मेसी काउंसिल चुनाव में द फुटकर दवा व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कराया नामांकन

कानपुर : प्रदेश फार्मेसी काउंसिल चुनाव में द फुटकर दवा व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कराया नामांकन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल के चुनाव में द फुटकर दवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने भी नामांकन कराया है। बता दें कि उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल में 6 पद रजिस्टर्ड फामासिस्ट के लिए आरक्षित हैं। फार्मेसी अधिनियम 1948 की धारा 24 के अनुपालन में चुनाव समिति चुनाव कराती है। हालांकि, लंबे समय से यह चुनाव नहीं हुए हैं। चेयरमैन संजय मेहरोत्रा के नेतृत्व में नामांगन फुटकर दवा व्यापार मंडल के चेयरमैन संजय मेहरोत्रा के नेतृत्व में संस्था के चार सदस्यों ने अपना नामांकन कराया है। इनमें प्रवीन बाजपेई, सुमित पावा, श्रीमति शानू मेहरोत्रा तथा शेष नारायण तिवारी शामिल हैं। ये भी पढ़ें : UP : वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा महाधिवक्ता नियुक्त, कैबिनेट में 13 प्रस्ताव पास इन सभी ने लखनऊ स्थित फार्मेसी काउंसिल में अपना नामांकन कराया है। दवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र सैनी ने जान...
UP : नवविवाहित पत्नी को लेकर थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला-अब शादी कर ली, सुधरना चाहता हूं..

UP : नवविवाहित पत्नी को लेकर थाने पहुंचा हिस्ट्रीशीटर, बोला-अब शादी कर ली, सुधरना चाहता हूं..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कानपुर : यूपी में हिस्ट्रीशीटरों और अपराधियों द्वारा आत्मसमर्पण के मामले खूब सामने आ रहे हैं। अब ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर अपनी नवविवाहित पत्नी को साथ लेकर थाने पहुंचा। हाथ में उसने तख्ती ले रखी थी। तख्ती पर लिखा था कि ‘मैं लकी पाल हिस्ट्रीशीटर हूं, मेरी सभी मुकदमों में जमानत हो चुकी है। मैंने शादी कर ली है, अब मैं सुधरना चाहता हूं। कृप्या मुझे जानमाल की राहत प्रदान करें।’दरअसल, तख्ती गले में डालकर हिस्टीशीटर अपनी नवविवाहिता पत्नी को भी साथ लेकर थाने पहुंचा था। फर्रुखाबाद का मामला चर्चा में बना पुलिस का कहना है कि फर्रुखाबाद के अंगूरीबाग का रहने वाला हिस्ट्रीशीटर लकीपाल अपनी पत्नी काजल के साथ पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा से मिलने पहुंचे। पत्नी ने हिस्ट्रीशीटर लकी पाल से वचन लिया है कि वह कभी किसी प्रकार के अपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता नहीं क...
बांदा में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, .25% हो मंडी शुल्क

बांदा में व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले, .25% हो मंडी शुल्क

Uncategorized
  समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग बांदा पहुंचे। यहां श्री गर्ग ने कहा कि प्रदेश सरकार व्यापारियों के हित में कार्य कर रही है। साथ ही कहा कि मंडियों के अंदर मंडी शुल्क .25% लागू होने चाहिए। कहा कि प्रदेश में 20 लाख व्यापारी भारतीय उद्योग व्यापार मंडल से जोड़ने का काम चल रहा है। दरअसल, श्री गर्ग व्यापारी संवाद कार्यक्रम में शामिल होने बांदा पहुंचे थे। 111 नए सदस्यों को सौंपा मनोनयन पत्र उन्होंने नवनियुक्त 111 पदाधिकारियों व सदस्यों को मनोनयन पत्र भी दिए। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल भी मौजूद रहे। वरिष्ठ महामंत्री ज्ञानेश मिश्र ने कहा कि देश में कृषि कानून लागू होने चाहिए। इस मौके पर सांसद आरके सिंह पटेल और विधायक प्रकाश द्विवेदी भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार लगातार व्यापारियों की समस्याएं दूर करने की दि...
UP : वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा महाधिवक्ता नियुक्त, कैबिनेट में 13 प्रस्ताव पास

UP : वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा महाधिवक्ता नियुक्त, कैबिनेट में 13 प्रस्ताव पास

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। इसमें 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी। वहीं वरिष्ठ अधिवक्ता अजय मिश्रा को प्रदेश का महाधिवक्ता नियुक्त किया गया है। साथ ही सरकार ने भातखंडे संगीन महाविद्यालय का नाम बदल दिया है। अब इसका नाम भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय कर दिया गया है। साथ ही इसे यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया गया है। संगीत कला के बाकी महाविद्यालय इससे संबद्ध हो जाएंगे। यह बड़ा फैसला है। इससे लोगों को आने वाले समय में काफी फायदा मिलेगा। 13 प्रस्तावों को मिली मंजूरी 13 प्रस्तावों पर मुहर लगी है। सरकार ने तय किया है कि प्रदेश में 9 विभागों में पदक विजेता खिलाड़ियों के लिए 24 पदों को सृजित किया जाएगा। इनका चयन मुख्य सचिव की कमेटी द्वारा किया जाएगा। लोक सेवा आयोग की सहमति से इन पदों को आयोग की परिधि से बाहर रखा गया है। सभी पद राजपत्रित श्रेणी के सृजित ह...
लखनऊ : काशी विश्वनाथ मंदिर पर विवादित टिप्पणी करने वाले शिक्षक के खिलाफ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन

लखनऊ : काशी विश्वनाथ मंदिर पर विवादित टिप्पणी करने वाले शिक्षक के खिलाफ यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखनऊ यूनिवर्सिटी के हिंदी विभाग के एक एसोसिएट प्रोफेसर का काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर दिया विवादित बयान का मामला तूल पकड़ गया है। एक टीवी चैनल के डिबेट में यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर ने काशी विश्वनाथ मंदिर को लेकर एक विवादित बयान दिया था। इसके विरोध में आज विश्वविद्यालय के शिक्षकों व छात्र संगठनों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि प्रोफेसर ने ऐसा करके बेहद निंदनीय काम किया है। प्रोफेसर को दंडित होना चाहिए। एबीवीपी ने की प्रोफेसर के निलंबन की मांग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने उक्त शिक्षक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए निलंबन की मांग उठाई। एबीवीपी के अक्षय प्रताप सिंह का कहना है कि प्रोफेसर ने मंदिर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करके बहुत निंदनीय काम किया है। ये भी पढ़ें : Breaking News : डिप्टी सीएम केशव मौर्या को हराने वा...
शर्मनाक : बांदा में 60 साल के वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म, पकड़ा गया

शर्मनाक : बांदा में 60 साल के वृद्ध ने मासूम से किया दुष्कर्म, पकड़ा गया

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद शर्मनाक और घिनौनी वारदात सामने आई है। एक 60 साल के वृद्ध ने 10 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। वृद्ध ने बच्ची से उस समय दुष्कर्म किया, जब वह नदी किनारे सब्जी की बाड़ी देखने गई थी। मामला बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। वहीं पीड़ित बच्ची का डाक्टरी परीक्षण कराया गया है। घटना को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी चर्चा है। सभी ने घटना की काफी निंदा की है। दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। इस घिनौनी घटना से सभी लोग स्तब्ध हैं। लोगों का कहना है कि उनको जरा भी अंदेशा नहीं था कि कोई वृद्ध व्यक्ति इस तरह का कुकर्म कर सकता ...
UP: दिनभर पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ, नीचे इंतजार में वन विभाग की टीम, फिर पिंजरा रख लौटी..

UP: दिनभर पेड़ पर बैठा रहा तेंदुआ, नीचे इंतजार में वन विभाग की टीम, फिर पिंजरा रख लौटी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ : बाराबंकी जिले में आज ग्रामीण उस समय दहशत में आ गए, जब अचानक एक तेंदुआ वहां घुस आया। लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की। तेंदुआ भागकर पेड़ पर चढ़ गया। वन विभाग की टीम तेंदुआ को पकड़ने पहुंची। पेड़ पर बैठे तेंदुआ को वन विभाग की टीम भी नीचे बैठी देखती रही। कोशिशों के बावजूद वह नीचे नहीं उतरा। शाम हो गई तो वन विभाग के लोग पिंजरा रखकर लौट गए। पूरा मामला बाराबंकी जिले के अकंबा मजरे बसारी गांव का है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ बताया जाता है कि गांव में एक मिर्ची के खेत में सुबह तेंदुआ बैठा देखा गया। जानकारी हुई तो ग्रामीणों में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। शोर से डरकर तेंदुआ बचने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। ये भी पढ़ें : UP : परीक्षा दे रही छात्रा ने अचानक कालेज की चौथी मंजिल से लगाई छलांग गांव के लोगों ने वन विभाग क...
बांदा में पकड़ा गया घूसखोर कानूनगो, झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने ऐसे दबोचा..

बांदा में पकड़ा गया घूसखोर कानूनगो, झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने ऐसे दबोचा..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आज जिला मुख्यालय में झांसी से आई एंटीरप्शन टीम ने एक कानून गो को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताते हैं कि तहसील के कानूनगो ने हटबंदी कराने के एवज में यूटा के जिलाध्यक्ष से 20 हजार रुपए घूस मांगी थी। इसकी शिकायत उक्त व्यक्ति ने लखनऊ की एंटी करप्शन टीम से की। आज झांसी से टीम के लोग बांदा पहुंचे। यहां पूरी योजना के तहत रिश्वत मांगने वाले कानून गो की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, सदर तहसील के महोखर गांव के रहने वाले तथा त्रिवेणी गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक निरंजन कुमार चक्रवर्ती ने इस मामले में कानून गो की शिकायत की थी। उनको अपनी जमीन की हदबंदी करानी थी। इसके लिए उन्होंने एसडीएम कोर्ट में अर्जी भी दी थी। घटना से शहर में हड़कंप, कोतवाली में आरोपी बताते हैं कि एंटी करप्शन टीम ने कानून गो होरीलाल वर्मा क...