Friday, March 29सही समय पर सच्ची खबर...

चित्रकूट : ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग में दो लोगों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Youth shot under suspicious circumstances in Banda, police engaged in investigation

समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूट : बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में बीती रात एक शादी समारोह में 15 मिनट तक ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग की गई। अंधाधुंध हुई फायरिंग में 4 लोगों को गोलियां लगीं। इनमें से दो की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटनाक्रम चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र का है। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। एसपी अतुल शर्मा भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि रैपुरा थाना क्षेत्र के इटावा महुलिया गांव से राजापुर के छैबो गांव में धइया यादव के घर बेटी की बारात आई थी।

हर्ष फायरिंग की प्रतिस्पर्धा में घटना

वधू बुधिया की शादी शंकर यादव नाम के युवक से हो रही थी। इसी दौरान जयमाला के समय राम लखन और रामकरण यादव नाम के बारातियों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे पर भारी पड़ने के चक्कर मार 15 मिनट तक लगातार गोलियां चलाते रहे। पूरा गांव सहम गया। बताते हैं कि दोनों में प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई।

ताबड़तोड़ फायरिंग से ग्रामीण सहमे

लोगों का कहना है कि अचानक पता नहीं क्या हुआ कि दोनों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई। रामलखन और रामकरण की गोली लगने से मौत के बाद दो लोग घायल भी हुए। जयमाल के दौरान मौजूद कई लोग भाग निकले। राजापुर थाना प्रभारी अवधेश मिश्रा का कहना है कि घटना छैबो गांव की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि बंदूक लोड करते समय हादसा हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस बल मौके पर तैनात है। जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें : यूपी : ललितपुर में SHO समेत 5 के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मुकदमा, महकमे में खलबली