Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का निधन

District Panchayat member Shweta Singh Gaur died in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है। जिला पंचायत सदस्य श्वेता सिंह गौर का आज निधन हो गया। मधुरभाषी और मिलनसार स्वभाव के लिए पहचान रखने वाली श्वेता सिंह जसपुरा क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य थीं। भाजपा जिला महिला मोर्चा की बड़ी नेता भी थीं। उनकी साफ-सुधरी छवि थी। उनके निधन से समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

एसपी अभिनंदन ने कही यह बात

एसपी अभिनंदन ने बताया कि सूचना मिली थी कि जिल पंचायत सदस्या श्वेता सिंह गौर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस की फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। उनके पति दीपक सिंह गौर भी भाजपा नेता हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताते चलें कि 35 वर्षीय श्वेता भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री भी थीं। परिवार में तीन बेटियां हैं।

ये भी पढ़ें : लखनऊ : CM Yogi की बड़ी कार्रवाई, माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय पांडेय सस्पेंड