Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

भारत के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 की उम्र में 28 साल की बुलबुल संग लेंगे फेरे

Former India cricketer Arun Lal will make rounds with 28-year-old Bulbul at age of 66

समरनीति न्यूज, खेल डेस्क : देश के पूर्व क्रिकेटर अरुण लाल 66 साल की उम्र में फिर दूल्हा बनने जा रहे हैं। वह 28 की बुलबुल के संग सात फेरे लेने जा रहे हैं। दरअसल, बुलबुल साहा उनकी दूसरी पत्नी का नाम है जो कि टीचर हैं। बुलबुल उम्र में अरुण से 28 साल छोटी हैं। बताते हैं कि दोनों ही एक-दूसरे को लंबे समय से जानते भी हैं। दोनों काफी करीब भी हैं। दोनों की शादी का कार्ड वायरल होने के बाद चर्चाएं तेज हैं। उनके फैंसे शुभकामनाएं दे रहे हैं।

अरुण से 28 साल छोटी हैं बुलबुल

अब दोनों की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज के साथ खूब वायरल हो रही हैं। उनकी शादी का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्ड के अनुसार 2 मई को कोलकाता के एक होटल में अरुण और बुलबुल शादी करने वाले हैं। अरुण फिलहाल, बंगाल की रणजी टीम के कोच के तौर पर काम कर रहे हैं। बताते चलें कि अरुण लाल ने पहली शादी रीना नाम की लड़की से हुई थी। बाद में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।

ये भी पढ़ें : लुटेरी दुल्हन : होने वाले दूल्हे को शोना-बाबू और पुच्चू बनाया, फिर लाखों की शापिंग कर रफूचक्कर..