Monday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

यूपी सरकार के एक और मंत्री भूपेंद्र सिंह को हुआ कोरोना, मेदांता में होगा इलाज

यूपी सरकार के एक और मंत्री भूपेंद्र सिंह को हुआ कोरोना, मेदांता में होगा इलाज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सेहत
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार के एक और मंत्री कोरोना की चपेट में आ गए हैं। दरअसल, यूपी के कैबिनेट मंत्री पंचायतराज भूपेंद्र सिंह चौधरी की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। खुद मंत्री ने इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए दी है। उन्होंने कहा है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर उनके द्वारा कोरोना जांच कराई गई। खुद ट्वीट कर मंत्री ने दी जानकारी इसके बाद जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। अब वह अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया है कि जो भी लोग उनके संपर्क में आए हों, अपनी-अपनी कोरोना जांच जरूर करा लें। बताते चलें कि यूपी सरकार के कई मंत्री कोरोना की चपेट में हैं। ये भी पढ़े :  UP : डाक्टर ने किया कोरोना पाॅजिटिव युवती से रेप का प्रयास, FIR-गिरफ्तार बताते हैं कि मंत्री भूपेंद्र सिंह जल्द ही मेदांता अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होंगे। बताते चलें कि इससे पहल...
Update : बड़ी खबर : लखनऊ में दो रोडवेज बसें टकराईं, 6 की मौत- 8 घायल

Update : बड़ी खबर : लखनऊ में दो रोडवेज बसें टकराईं, 6 की मौत- 8 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ में आज बुधवार सुबह एक भीषण सड़के हादसे दो रोडवेज बसें ओवरटेक के दौरान आमने-सामने जा टकराईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। इससे 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। ओवरटेक बनी हादसे की वजह वहीं उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा लखनऊ-हरदोई रोड पर काकोरी क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य कराया। जेसीबी मशीन से बसें हटाई गईं जेसीबी मशीन के साथ किसी तरह बसों को अलग करके घायलों को निकाला गया। दोनों बसों के ड्रावरों और कंडक्टरों को ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। एक ट्रक के चालक जाहिर ने घटना के बारे में जानकारी देत...
देशी लुक से Actress मलाइका ने ढाया सोशल मीडिया पर कहर

देशी लुक से Actress मलाइका ने ढाया सोशल मीडिया पर कहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बालीवुड की आइटम बोल्ड अभिनेत्री मलाइका अरोडा़ का सोशल मीडिया पर छाए रहना कोई नई बात नहीं है। इस बार उनकी गणेश चतुर्थी के मौके पर पहनी गई लाल साड़ी वाली फोटोज सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। लोग उनकी फोटो को दिल थाम के देख रहे हैं। हर कोई उनकी इन फोटोज की तारीफ कर रहा है। फैंस के एक से बढ़कर एक कमेंट्स आ रहे हैं। दरअसल, इन फोटोज को मलाइका ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इन फोटोज में वह लाल रंग की बनारसी साड़ी पहने हुए हैं। अपने देशी लुक में मलाइका जमकर कहर ढा रही हैं। मलाइका बनारसी साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका अंदाज बिल्कुल मराठी है। मलाइका के इस लुक से फैंस काफी इंप्रेस हैं। साड़ी के साथ मलाइका ने न्यूड शेड लिपस्टिक लगाई है। मलाइका ने अपने लुक को डिफरेंट बनाने के लिए हर कोशिश की है। यहां तक की मराठी स्टाइल की बिंदी लगाई है।...
बांदा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी है पुलिस

बांदा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, छानबीन में जुटी है पुलिस

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बाँदा : चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक का नाम बाबूराम वर्मा (40) बताया जा रहा है। बताते हैं कि बीती रात वह रोज की तरह मकान के उपरी हिस्से में सोने चला गया था। सुबह जब नीचे नहीं उतरा तो परिवार के लोगों ने  जाकर देखा। परिवार में कोहराम मचा वहां धन्नी में दुपट्टा से उनका शव लटक रहा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की सूचना में पहुंची चिल्ला पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे एक बेटा और तीन बेटियां छोड़ गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। ये भी पढ़े : बांदा पुलिस का दावा, बाइक चोर पकड़ कर निशानदेही पर चोरी की 10 बाइकें बरामद कीं ...
Update : बांदा हादसे में 3 सगे भाईयों समेत 4 हुई मरने वालों की संख्या

Update : बांदा हादसे में 3 सगे भाईयों समेत 4 हुई मरने वालों की संख्या

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक दिन पहले बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र में हुए हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत हो गई थी। इसमें एक और घायल ने दम तोड़ दिया है। अब मरने वालों की संख्या चार हो गई है। चौथे घायल शिवनायक (45) ने जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया है। कानपुर ले जाते वक्त रास्ते में तोड़ा दम बताते चलें कि मंगलवार सुबह जिले में बांदा-महोबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मटौंध थाना क्षेत्र में इचौली चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक और सामने से आ रही पिकअप गाड़ी में तेज टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। लोगों को उसमें निकलने का भी मौका नहीं मिला। ये भी पढ़ें : बांदा में फिर फूटा कोरोना बम, 3 सिपाहियों समेत 40 पाॅजिटिव केस मिले इससे तीन सगे भाई बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवां गांव के रहने वाले लक्ष्मी नारायण (65), नारायण (45) व रवि (35) पुत्रगण ग...
बांदा में फिर फूटा कोरोना बम, 3 सिपाहियों समेत 40 पाॅजिटिव केस मिले

बांदा में फिर फूटा कोरोना बम, 3 सिपाहियों समेत 40 पाॅजिटिव केस मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बार फिर कोरोना बम फूटा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट 3 सिपाहियों समेत कुल 40 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं। जिले में अबतक मिले संक्रमितों की संख्या 582 पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस 205 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिया है। संक्रमित मिले लोगों को आइसोलेट करते हुए उनकी कांटेक्ट लिस्ट तैयारी की जा रही है। एक साथ इतने पाजिटिव केस मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अपने काम में जुट गई हैं। शहर कोतवाली में 3 सिपाही भी पाॅजिटिव बताते चलें कि कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। आम लोगों के साथ-साथ पुलिस भी इसकी चपेट में आ रही है। कुछ दिन पहले कोतवाली प्रभारी को कोरोना होने की खबर आई थी। आज आई रिपोर्ट में शहर कोतवाली के 3 सिपाही और एक मासूम बच्चे समेत 40 नए पाॅजिटिव केस मिले हैं।...
बांदा में IG के. सत्यानारायण ने पहले साइबर थाने का किया उद्घाटन

बांदा में IG के. सत्यानारायण ने पहले साइबर थाने का किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : आईजी के.सत्यानारायण ने चित्रकूटधाम मंडल के इकलौते साइबर क्राइम थाने का मंगलवार को बांदा पुलिस लाइन में फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके साथ ही साइबर क्राइम थाने में पहला मुकदमा भी दर्ज हो गया है। आईजी सत्यानारायण ने इसके जल्द निस्तारण के आदेश दिए हैं। थाने का नोडल अधिकारी सीओ सिटी को बनाया गया है। मंडल में साइबर थाने के खुलने से हाईटेक अपराध को रोकने में बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। साइबर अपराधों पर लगाम के लिए बड़ा कदम बताते चलें कि चित्रकूटधाम मंडल के जिलों में साइबर सेल तो संचालित हैं, जिनमें साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए काम होता है, लेकिन साइबर अपराधों पर अभियोग पंजीकृत करना, विवेचनात्मक, कार्रवाई की दिशा में काफी कठिनाईयां होती हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में महिला पेट्रोल पंप कारोबारी से फिल्मी अंदाज में ठगी हुई आज बांदा पुलिस लाइन में मंडल का पहला साइबर अपरा...
बांदा में दिल दहलाने वाली घटना, बेड पर था पत्नी का शव, फांसी पर लटका था पति

बांदा में दिल दहलाने वाली घटना, बेड पर था पत्नी का शव, फांसी पर लटका था पति

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में एक बेहद दर्दनाक घटनाक्रम सामने आया है जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। एक घर में पत्नी का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला है जबकि पास में पति पास में फांसी पर लटकता हुआ मिला है। मामला हत्या और आत्महत्या के बीच उलझा है। फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति ने पहले पत्नी की हत्या की है, उसके बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी है। वहीं कुछ लोग हत्या का भी अंदेशा जता रहे हैं। भीतर से चीखते हुए बाहर भागे बच्चे हालांकि, पूरी सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेगी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह ह्रदयविदारक घटनाक्रम तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव का है। सोमवार रात बेंदा गांव के रहने वाले संतोष कुमार (22) और उनकी पत्नी आरती (20) रोज की तरह कमरे में सोने चले गए। आज मंगलवार सुबह दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। परिवार के लोगों ने...
बांदा DM बोले, असाध्य बीमारी नहीं है टीबी, जागरुकता से होगा बदलाव

बांदा DM बोले, असाध्य बीमारी नहीं है टीबी, जागरुकता से होगा बदलाव

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, सेहत
समरनीति न्यूज, बांदा : टीबी असाध्य बीमारी नहीं है। जागरूकता न होने के कारण लोग इस रोग से घबराते हैं। प्रचार-प्रसार से ही लोगों में जागरूकता आएगी। ये बातें कलेक्ट्रेट सभागार में टीबी फोरम समिति की बैठक में जिलाधिकारी अमित बंसल ने कहीं। डीएम ने कहा कि ग्राम प्रधानों के नाम पत्राचार कर उनसे अपने गांवों में टीबी रोग की खोज के लिए अपील की जाएगी। टीबी फोरम समिति की बैठक आयोजित जिला क्षय रोग अधिकारी डा एमसी पाल ने कहा टीबी मुख के रास्ते फैलने वाली एक संक्रामक बीमारी है। जिला विकास अधिकारी केके पांडेय ने कहा कि जिला अस्पतालों में जांच कराकर नियमित दवाइयों दी जाए ताकि बीमारी दूर रहे। जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में यह बीमारी अधिक पाई जाती है। प्रोजक्ट अक्षय समन्वयक अतुल गुप्ता, गणेश प्रसाद, आलोक निगम, रमेश कुमार, रामलखन, अमित, ज्योति सहित कई एनजीओ के प्रतिनिधि...
Update : बिग ब्रेकिंग : कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 घायल

Update : बिग ब्रेकिंग : कानपुर पुलिस लाइन में बैरक की छत गिरी, 1 सिपाही की मौत, 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर से आज सोमवार रात बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस लाइन में एक बैरक की छत भरभराकर ढह गई। रात करीब 10 बजे हुए इस हादसे में वहां मौजूद कई सिपाही दब गए हैं। इनमें से तीन को बाहर निकाला गया है। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। पता चला है कि इस दौरान एक सिपाही की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारी वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर एडीजी जय नारायण सिंह, आईजी मोहित अग्रवाल, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य तेजी के साथ कराया। बताया जा रहा है कि इस बैरक का निर्माण 1948 में कराया गया था। ऐसे चार बैरक हैं जो पुलिस लाइन के सबसे पुराने बताए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें : कानपुर : शहर में सड़क किनारे बम धमाके से दहशत, बच्चे समेत 4 घायल इस दौरान सिपाही अरविंद निवासी लालपुर थाना बेवर जिला मैनपुरी, पहले मंजिल के बै...