Saturday, October 24सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बुंदेलखंड में पुलिस तबादला एक्सप्रेस-2 : 127 दरागाओं के मंडल से बाहर तबादले

बुंदेलखंड में पुलिस तबादला एक्सप्रेस-2 : 127 दरागाओं के मंडल से बाहर तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
  समरनीति न्यूज, बांदा : अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज (जोन) प्रेम प्रकाश मंडल के 4 जिलों से 127 सब इंस्पेक्टरों के तबादले जोन से बाहर किए हैं। इन सब इंसपेक्टरों को प्रगयाराज, प्रतापगढ़ और फतेहपुर जिले में तैनाती दी गई है। सभी पुलिस अधीक्षकों को स्थानांतरित पुलिस कर्मियों को तत्काल कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बांदा से प्रयागराज भेजे गए सब इंसपेक्टर प्रेमचंद्र, चंद्रपाल सिंह, कमलेश सिंह, शिवपाल सिंह यादव, हीरालाल, राजनारायण नायक, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, पन्नालाल, हरिश्चंद्र शर्मा, भगवानदीन, संतोष कुमार सिंह, सुरजीत कुमार, अर्जुन सिंह, ताराचंद्र, अवनेंद्र सिंह, नीरज कुमार यादव, आकाश सचान, अभिषेक कुमार, दिनेश कुमार, कीरत कुमार, राजकुमार, हेमंत पटेरिया, धर्मेन्द्र सिंह, राधा मोहन, सत्यवेंद्र सिंह, भानुप्रताप, बृजेश कुमार यादव, भानुप्रताप यादव, राजेश कुमार वर्मा, सतपाल सिंह, वीर प्...
Update : CM YOGi का बांदा दौरा 17 से 23 के बीच संभावित, होमवर्क में जुटे अफसर

Update : CM YOGi का बांदा दौरा 17 से 23 के बीच संभावित, होमवर्क में जुटे अफसर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसके लिए अधिकारियों ने होमवर्क भी शुरू कर दिया है। कमिश्नर गौरव दयाल, पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण, जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने कृषि विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। वहां होने वाली व्यवस्था का जायजा लिया। एक-एक प्वाइंट को देखा। डीएम बांदा ने दी यह जानकारी कुलपति डा. यूएस गौतम से भी वार्ता की। सीएम के 17 दिसंबर से लेकर 23 दिसंबर के बीच यहां आएंगे, इस प्रस्तावित कार्यक्रम की जानकारी जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह की ओर से दी गई। बताते हैं कि इस दौरान सीएम योगी बुंदेलखंड के लिए स्वीकृत नवीन परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ ही कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे। इस क्रम में जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की। ये भी पढ़ें : चलती बस...
Update : बुंदेलखंड में पुलिस तबादला एक्सप्रेस-बांदा के पूर्व कोतवाली प्रभारी समेत 20 इंसपेक्टर के तबादले

Update : बुंदेलखंड में पुलिस तबादला एक्सप्रेस-बांदा के पूर्व कोतवाली प्रभारी समेत 20 इंसपेक्टर के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में पुलिस महकमे में सोमवार को चली तबादला एक्सप्रेस ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया। बांदा, महोबा और हमीरपुर जिले से कुल 20 इंस्पेक्टरों का तबादला दूसरे जिलों को कर दिया गया है। दरअसल, अपर पुलिस महानिदेशक (प्रयागराज) प्रेम प्रकाश ने 20 इंसपेक्टरों का गैर जिलों में तबादले किए हैं। इनमें तत्कालीन नगर कोतवाली प्रभारी दिनेश सिंह का नाम भी शामिल हैं। स्थानांतरित सभी इंस्पेक्टर को तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही संबंधित पुलिस अधीक्षकों को सभी स्थानांतरित को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के आदेश हैं। बांदा से 8, महोबा से 5 और हमीरपुर से 7 का तबादला तबादले की जारी सूची में इंसपेक्टर विनोद कुमार सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र कुमार, बलजीत सिंह, रामाश्रय, राजीव कुमार यादव, रणंजय सिंह को बांदा से जनपद प्रयागराज के लिए स्थानांतरित किया गया है। ज...
Banda Breaking : बांदा के नरैनी में कुछ देर पहले युवक ने लगाई फांसी, यह वजह..

Banda Breaking : बांदा के नरैनी में कुछ देर पहले युवक ने लगाई फांसी, यह वजह..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, नरैनी (बांदा) : आज सोमवार शाम जिले के नरैनी कस्बे से खबर आ रही है कि अभी कुछ देर पहले एक युवक ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना के वक्त परिवार के लोग घर में नहीं थे। घर में सन्नाटा पसरा होने के कारण परिवार के लोगों को शक हुआ। कमरे में युवक का शव फांसी पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नरैनी के चमरौड़ी मुहल्ले का मामला पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। बताया जाता है कि पनगरा के चमरौड़ी मुहल्ले का रहने वाला रोहित प्रजापति (24) घर में अकेला था। परिवार के लोगों को उसका घर में फांसी पर लटका हुआ शव मिला। परिवार के लोगों का कहना है कि वह अक्सर फोन पर किसी से बात करता रहता था। बीती रात किसी से फोन पर उसका झगड़ा भी हुआ था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ये भी पढ़ें : बांदा शहर में छात्रा को शादी के ल...
बांदा में बड़ा हादसा टला, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी की कार से टक्कर, 6 घायल

बांदा में बड़ा हादसा टला, दूल्हा-दुल्हन की गाड़ी की कार से टक्कर, 6 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में आज सोमवार को उस वक्त एक बड़ा हादसा टल गया जब शादी के बाद बधाई पूजन को जा रहे दूल्हा-दुल्हन की इनोवा गाड़ी और जीप की टक्कर हो गई। मार्शल अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई, जबकि इनोवा भी सड़क किनारे खाईं में गिर गई। हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज किया गया। अच्छी बात यह है कि सभी की हालत खतरे से बाहर है। शादी के बाद पूजन को जाते वक्त हादसा बताया जाता है कि मटौंध रेलवे स्टेशन के पास रहने वाली पुष्पा देवी के बेटे भरत की शादी 11 दिसंबर को हुई थी। आज सुबह बधाई पूजन के लिए दूल्हा भरत (25) और उसकी पत्नी आराधना (22) को लेकर परिवार के लोग खुरहंड बधाई पूजा को जा रहे थे। दूल्हा-दुल्हन और परिजनों से भरी मार्शल जीप अभी गिरवां थाने के महुआ गांव के पास ही पहुंची थी कि पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने मार्शल में टक्क...
बांदा में बड़ी वारदात, बदमाशों ने लूट के विरोध पर दुकानदार को गोलियां मारी

बांदा में बड़ी वारदात, बदमाशों ने लूट के विरोध पर दुकानदार को गोलियां मारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में अपराधियों के हौंसले बढ़े हुए हैं। एक के बाद एक वारदातें सामने आ रही हैं। सोमवार तड़के सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र में लूट की एक वारदात ने पूरे महकमे को हिलाकर रख दिया है। बदमाश एक दुकान का शटर तोड़कर घुसे और नगदी-सामान बटोर लिया। दुकानदार के भाई की आंख खुलने पर जब उसने ललकारा तो बदमाशों ने उसे एक के बाद एक दो गोलियां मारीं। घायल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है।  बदमाशों ने ललकारने पर की फायरिंग  बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव के रहने वाले बउवा की अपने ही घर में परचून की दुकान है। वह किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे। उनके भाई धर्मेंद्र (35) घर में परिवार के साथ सो रहे थे। आज तड़के सुबह बदमाश शटर तोड़कर दुकान में घुसे और नगदी व सामान बटोर लिया। आहट पर जागे धर्मेंद्र ने बाहर आकर बदमाशों को ललका...
कानपुर : रशियन महिला के शरीर की चोटें कह रहीं कर्नल की दरिंदगी की कहानी

कानपुर : रशियन महिला के शरीर की चोटें कह रहीं कर्नल की दरिंदगी की कहानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : रशियन महिला से दुष्कर्म का मामला खासा चर्चा में है। विदेशी मूल की इस महिला के शरीर की चोटें उसके साथ कर्नल द्वारा की गई दरिंदगी की पूरी कहानी कहते नजर आ रहे हैं। खुद के बचाव को विरोध करने पर रशियन महिला को यह चोटें लगी थीं।बताया जा रहा है कि रशियन महिला के शरीर में 12 से ज्यादा जगहों पर चोटें हैं। सूत्र बताते हैं कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा चोटें शरीर के निचे वाले हिस्से में हैं। अर्द्धबेहोशी की हालत में भी किया बचाव दरअसल, बताते हैं कि पीड़ित महिला ने अर्द्ध बेहोशी की हालत में खुद का बचाव किया तो उसे खरोंचे भी आई हैं। वहीं जानकारी बताते हैं कि पीड़िता के पति ने जो तहरीर पुलिस को दी है, उसमें लिखा भी है कि वह पूरी तरह से बेहोश हो गया था। पत्नी यानी पीड़िता अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी। उधर, सीओ कैंट निखिल पाठक ने मीडिया को बताया है कि पीड़िता की प्...
बांदा में लाखों का भूसा घोटाला, ग्राम पंचायत सचिव सस्पैंड, डीएम ने लिया सख्त एक्शन

बांदा में लाखों का भूसा घोटाला, ग्राम पंचायत सचिव सस्पैंड, डीएम ने लिया सख्त एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बुंदेलखंड में अन्ना पशु यानी आवारा जानवरों की समस्या किसी से छिपी नहीं है। इंसानियत इसलिए शर्मिंदा है कि इनके पालक इनको बेसहारा सड़कों पर छोड़ देते हैं। वहीं किसान इनसे इसलिए परेशान हैं कि ये उनकी मेहनत से तैयार की जाने वाली फसलों को चट कर जाते हैं। यूपी की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इन पशुओं के लिए गंभीर प्रयास कर रही है, लेकिन सरकारी मशीनरी इन प्रयासों को कैसे घुन की तरह खा रही है, इसका उदाहरण बुंदेलखंड के बांदा जिले में देखने को मिला। जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सख्त कदम उठाते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। जांच में मामला सही मिलने पर कार्रवाई दरअसल, जिले के अतर्रा में अस्थाई गोशालाओं के नाम पर चारा-भूसा घोटाले के मामले में 8 माह तक चली जांच के बाद आरोपी ग्राम पंचायत सचिव को सस्पैंड कर दिया गया है। साथ ही घोटाला की 16 लाख की रकम की वसूली के भी आदेश दिए...
बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास

बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी व सांसद ने किया सड़क का शिलान्यास

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के ग्राम सिकलोढ़ी में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत बनने वाली एक महत्वपूर्ण सड़क का सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी और सांसद आरके सिंह पटेल ने शिलान्यास किया। यह सड़क छिबांव, मकरी, नाई, सिखलोढ़ी, पुनाहुर, बिसंडा-अतर्रा मार्ग को जोड़ेगी। इस मौके पर बिसंडा के मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहा है कि इस सड़क के बन जाने से क्षेत्रीय लोगों को आवागमन की बड़ी सुविधा होगी। इसके लिए विधायक ने दोनों नेताओं को धन्यवाद भी दिया। ये भी पढ़ें : UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक की गाड़ी पर बदमाशों का हमला...
बांदा शहर में छात्रा को शादी के लिए परेशान कर रहा था शोहदा, विरोध पर परिवार मिटाने की धमकी

बांदा शहर में छात्रा को शादी के लिए परेशान कर रहा था शोहदा, विरोध पर परिवार मिटाने की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पड़ोस में रहने वाला युवक छात्रा से स्कूल आते-जाते समय लगातार छेड़खानी कर रहा था। इतना ही नहीं छात्रा से जबरन शादी का दबाव बना रहा था। छात्रा के परिजनों ने आरोपी युवक के परिवार के लोगों से शिकायत की। बताते हैं कि आरोपी युवक ने अपने साथियों के साथ छात्रा की मां और भाई की पिटाई करके उनको घायल कर दिया। मामले में कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करके उनको जेल भेजा जाएगा। नाबालिग है पीड़ित छात्रा शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी को स्कूल आते-जाते पड़ोस में रहने वाला वसीम नामक युवक छेड़खानी करता रहा। धीरे-धीरे युवक ने छात्रा पर शादी करने का दबाव बनाया। इससे छात्रा परेशान हो गई। आरोपी ने यह भी धमकी दी कि अगर उसने अपने घरवालों को बताया तो वह उसके...