Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर : रशियन महिला के शरीर की चोटें कह रहीं कर्नल की दरिंदगी की कहानी

Wife asks for tea, wife stabbed, escaped in up raibareilly

समरनीति न्यूज, कानपुर : रशियन महिला से दुष्कर्म का मामला खासा चर्चा में है। विदेशी मूल की इस महिला के शरीर की चोटें उसके साथ कर्नल द्वारा की गई दरिंदगी की पूरी कहानी कहते नजर आ रहे हैं। खुद के बचाव को विरोध करने पर रशियन महिला को यह चोटें लगी थीं।बताया जा रहा है कि रशियन महिला के शरीर में 12 से ज्यादा जगहों पर चोटें हैं। सूत्र बताते हैं कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा चोटें शरीर के निचे वाले हिस्से में हैं।

अर्द्धबेहोशी की हालत में भी किया बचाव

दरअसल, बताते हैं कि पीड़ित महिला ने अर्द्ध बेहोशी की हालत में खुद का बचाव किया तो उसे खरोंचे भी आई हैं। वहीं जानकारी बताते हैं कि पीड़िता के पति ने जो तहरीर पुलिस को दी है, उसमें लिखा भी है कि वह पूरी तरह से बेहोश हो गया था। पत्नी यानी पीड़िता अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी। उधर, सीओ कैंट निखिल पाठक ने मीडिया को बताया है कि पीड़िता की प्रारंभिक डाक्टरी जांच हो गई है। अभी दुष्कर्म पुष्टि के लिए मेडिकल जांच बाकी है।

बचपन की दोस्ती और जीवनभर का दर्द

इस प्रकरण में कानपुर के कैंट इंस्पेक्टर आदेश कुमार का कहना है कि पीड़िता का व्यवसाई पति और आरोपी कर्नल बचपन के दोस्त थे। साथ ही दोनों पढ़े-लिखे हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर भी आना-जाना था। कर्नल नीरज ने इसके बावजूद धोखा दे डाला।

ये था पूरा घटनाक्रम

बताया जाता है कि पीड़ित रशियन महिला और उनके व्यवसाई पति ने कानपुर के कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें लखनऊ के गोमती नगर में रहने वाले व्यवसाई ने आरोप लगाया है कि उनके दोस्त कर्नल नीरज गहलोत ने उनको और उनकी रशियन मूल की पत्नी को डिनर पर घर बुलाया था। दोनों पति-पत्नी बीते शनिवार को कर्नल गहलोत के घर कानपुर पहुंचे। दिन में शहर में मार्केटिंग की और इसके बाद कर्नल के घर डिनर पर पहुंचे। वहां ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। एसपी राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि आरोपी कर्नल की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगी हुई हैं।

ये भी पढ़ें : फेसबुक पर दोस्ती कर स्पेन की महिला को फांसा, फिर खाने पर बुलाकर किया रेप, अब पहुंचा जेल