Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: misdemeanor

कानपुर : रशियन महिला के शरीर की चोटें कह रहीं कर्नल की दरिंदगी की कहानी

कानपुर : रशियन महिला के शरीर की चोटें कह रहीं कर्नल की दरिंदगी की कहानी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : रशियन महिला से दुष्कर्म का मामला खासा चर्चा में है। विदेशी मूल की इस महिला के शरीर की चोटें उसके साथ कर्नल द्वारा की गई दरिंदगी की पूरी कहानी कहते नजर आ रहे हैं। खुद के बचाव को विरोध करने पर रशियन महिला को यह चोटें लगी थीं।बताया जा रहा है कि रशियन महिला के शरीर में 12 से ज्यादा जगहों पर चोटें हैं। सूत्र बताते हैं कि मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा चोटें शरीर के निचे वाले हिस्से में हैं। अर्द्धबेहोशी की हालत में भी किया बचाव दरअसल, बताते हैं कि पीड़ित महिला ने अर्द्ध बेहोशी की हालत में खुद का बचाव किया तो उसे खरोंचे भी आई हैं। वहीं जानकारी बताते हैं कि पीड़िता के पति ने जो तहरीर पुलिस को दी है, उसमें लिखा भी है कि वह पूरी तरह से बेहोश हो गया था। पत्नी यानी पीड़िता अर्द्ध बेहोशी की हालत में थी। उधर, सीओ कैंट निखिल पाठक ने मीडिया को बताया है कि पीड़िता की प्...
बांदा में बड़ी वारदातः कोरोना संकट में पैरोल पर छूटे सजायाफ्ता की जिंदा जलकर मौत

बांदा में बड़ी वारदातः कोरोना संकट में पैरोल पर छूटे सजायाफ्ता की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक बेहद सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया है। कोरोना संकट में पैरोल पर छूटे दुष्कर्म के मामले में सजायाफ्ता व्यक्ति की संदिग्ध हालात में जिंदा जलकर मौत हो गई। लगभग एक माह पहले वह पैरोल पर छूटा यह व्यक्ति अपने घर पर रह रहा था। इसी बीच रात में वह आग का गोला बनकर घर से बाहर की ओर चीखता हुआ दौड़ा और गिर पड़ा। इसके बाद परिवार के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां उसने दम तोड़ दिया। यह हिला देने वाली घटना बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का सही कारण अभी खुलकर सामने नहीं आ सका है। मामले में थाना प्रभारी शशि पांडे का कहना है कि घटना आत्महत्या की है। रेप के मामले में हुई थी सजा, कोरोना संकट में मिली थी पैरोल बताया जाता है कि गिरवां थाना क्षेत्र के सरस्वाह गांव...
फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर

फतेहपुर में दोहराया उन्नाव कांडः लड़की को दुष्कर्म के बाद जिंदा जलाया, कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/फतेहपुरः उन्नाव में दुष्कर्म पीडि़ता की जलाकर हत्या की जघन्य वारदात को लोग भूले भी नहीं थे कि अब कानपुर से सटे फतेहपुर जिले में एक रेप पीड़िता को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया है। शनिवार को फतेहपुर जिले में हुए दूसरे उन्नाव कांड में किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि फतेहपुर के हुसेनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक हैवान युवक ने घर में अकेली किशोरी से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके उपर केरोसिन डालकर आग लगा दी। गंभीर हालत में किशोरी को जिला अस्ताल ले जाया गया।  घर में घुसकर दिनदहाड़े की वारदात वहां से कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि किशोरी लगभग 90 फीसदी जली है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। बताते हैं कि आग लगाने के बाद आरोपी वहां से भाग गया। पड़ोसियों ने आग बुझाने का प्रयास किया...
बांदा में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा, ये है मामला..

बांदा में तैनात हेड कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा, ये है मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर/बांदाः फतेहपुर के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक राहुल राज के गनर रहे (हेड कांस्टेबल) के खिलाफ दुष्कर्म और ठगी का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताते हैं कि यह आरोपी हेड कांस्टेबल इस वक्त बांदा जिले में तैनात है। आरोप लगाने वाली महिला फतेहपुर की रहने वाली है और एक समस्या को लेकर तत्कालीनी एसपी के पास गई थी। वहीं गनर से मिली तो उसने मदद को भरोसा दिलाते हुए उसका मोबाइन नंबर ले लिया था। इसके बाद बातचीत शुरू की और बाद में घर आने-जाने लगा। महिला का आरोप है कि हेड कांस्टेबिल ने इस दौरान कई बार उसका यौन शोषण करते हुए दुष्कर्म भी किया। फतेहपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुष्कर्म के साथ 5 लाख भी ठगने का आरोप बाद में बेटी की पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा दिया। आरोप है कि नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए उसके पांच लाख रुपए ठग लिए। महिला का आरोप है कि उसने जब हेड कांस्टेबल से रुपए वापस ...