Saturday, October 24सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा ब्रेकिंग : देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, पिता को आपबीती बता फफक पड़ी पीड़िता

बांदा ब्रेकिंग : देवर ने किया भाभी से दुष्कर्म, पिता को आपबीती बता फफक पड़ी पीड़िता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली खबर सामने आ रही है। एक कामांध युवक ने अपनी भाभी के साथ दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 26 साल की विवाहिता घर में अकेली थीं। उनके पति पास के दूसरे मकान में किसी काम से गए थे। इसी का फायदा आरोपी ने उठाया। बताते हैं कि घटना के समय पीड़िता की सास भी घर में नहीं थीं। ऐसे में पीड़िता अकेली थीं।  पुलिस बोली, आरोपी को भेज रहे जेल पीड़ित महिला का आरोप है कि उन्हें अकेला पाकर देवर ने दुष्कर्म कर डाला। इतना ही नहीं जब उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। दुष्कर्म के बाद आरोपी ने पीड़ित महिला से कहा कि अगर किसी से शिकायत की तो वह उसकी व बच्चे की हत...
बांदा के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक डा. सिंह का निधन

बांदा के ख्याति प्राप्त वरिष्ठ चिकित्सक डा. सिंह का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के जाने-माने सर्जन डा. श्याम नारायण सिंह का आज 81 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जिसने भी डा. सिंह के निधन की खबर सुनी, उसी ने दुख जताया। लोग शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने भी पहुंचे। बताते हैं कि डा. सिंह का अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह 10 बजे हरदौली घाट, मुक्तिधाम में किया जाएगा। आसपास के जिलों में भी थी ख्याति बताया जाता है कि मूलरूप से मिर्जापुर के रहने वाले डा. सिंह 1965 में बांदा के जिला अस्पताल में तैनाती मिलने पर यहां आए। जानकार बताते हैं कि बांदा की आशा सिंह से उनका विवाह हुआ था। 1972 में उन्होंने शहर के कटरा इलाके में नर्सिंग होम की स्थापना की। इसके बाद लगातार लोगों को अपनी सेवाएं देते रहे। वह अपने पीछे 6 बेटियों और 1 बेटे का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें : UP: बुंदेलखंड के महोबा में BJP विधायक ...
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय का किया उद्घाटन, विश्वसनीयता-निष्पक्षता को सराहा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, दुनिया, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, व्यक्तित्व, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को कहा कि मौजूदा दौर में डिजिटल मीडिया को नकारा नहीं जा सकता है। यह सूचनाओं के तत्काल आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम बन गया है। बांदा स्थित कार्यालय का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बांदा में बुधवार को डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय का उद्घाटन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव ने कहा कि बदलते दौर में डिजिटल मीडिया में समरनीति न्यूज ने स्थान मजबूती के साथ बना लिया है। यह खबरों के सशक्त माध्यम के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में 'समरनीति न्यूज' आम लोगों के बीच जिस तरह से विश्वनीय और निष्पक्ष खबरों के लिए पहचान बनाता हुआ आगे बढ़ रहा है, उसके लिए पूरी टीम प्रशंसा की पात्र है। अन्य गणमान्य लोग भी रहे मौजूद इस मौके पर बांदा सदर विधायक प्रकाश द्विवेद...
बांदा के सिमौनी पहुंचे भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी

बांदा के सिमौनी पहुंचे भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदा : सिमौनी के मौनी बाबा धाम पर आयोजित मेला-प्रदर्शनी में दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी भी पहुंचे। उन्होंने स्वामी अवधूत महाराज से भेंट कर आशीर्वाद लिया। भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार रहे मनोज तिवारी का लोगों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया। भाजपा नेता तिवारी ने बाबा का आशीर्वाद लेने के साथ ही प्रसाद भी ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आस्था के चलते वह बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। ये भी पढ़ें : BirthDay Special : 22 की हुईं अभिनेत्री अनन्या पांडे, देखें गैलमरस फोटोज...
बांदा में भाजपा की मंडलीय किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

बांदा में भाजपा की मंडलीय किसान पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष को लिया आड़े हाथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के राइफल क्लब मैदान में किसान पंचायत के आयोजन ने भाजपाइयों के चेहरे की रंगत बदल दी। मौसम की खराबी के बावजूद हजारों की संख्या में किसान जुटे। मंच से बोल रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को किसानों ने बड़े ही ध्यान से सुना। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान के बेटे हैं। कहा, कांग्रेस के हाथ में आते ही भ्रष्टाचार की जननी बन जाती राजनीति अन्नदाता विश्वास करे, कृषि कानूनों से किसी भी किसान का बुरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष के लोग भ्रम फैला रहे हैं, किसानों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने किसानों के लिए चलाई जा रहीं कई योजनाओं का भी जिक्र किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजनीति अगर राम के हाथों में जाती है तो मर्यादा बन जाती है। अगर कांग्रेस के हाथों में जाती है तो भ्रष्टाचार की जननी बन जाती ...
बांदा में आज 4 घंटे रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

बांदा में आज 4 घंटे रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रत देव सिंह बुधवार को लगभग 4 घंटे तक जिले में रहेंगे। भ्रमण कार्यक्रम के मुताबिक वह साढ़े 11 बजे मौनी बाबा धाम सिमौनी पहुंचेंगे। इसके बाद भंडारे में प्रसाद ग्रहण करेंगे। साढ़े 12 बजे वह मौनी बाबाधाम से रवाना होंगे। वहां से डेढ़ बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे शहर के राइफल क्लब मैदान, बाबूलाल चैराहा पर किसान पंचायत को संबोधित करेंगे। साढ़े 3 बजे यहां से रवाना होने का कार्यक्रम है। ये भी पढ़ें : Update : CM YOGi का बांदा दौरा 17 से 23 के बीच संभावित, होमवर्क में जुटे अफसर...
बांदा में व्यापारियों ने उठाई मांगें, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

बांदा में व्यापारियों ने उठाई मांगें, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : कंफेडेरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट के तत्वावधान में व्यापारी नेताओं ने कलेक्ट्रेट में अपनी मांगें उठाईं। साथ ही प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि ई-कामर्स को बढ़ावा देने से विदेशी कंपनियों का भारत में बाजार बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही देश में लोकल फार वोकल और आत्मनिर्भर भारत अभियान को चोट पहुंच रही है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अमित सेठ भोलू, उपाध्यक्ष राजकुमार राज, वीरेंद्र गोयल, अमित गुप्ता, अजय निषाद, अभिषेक खंचू, नईम नेता, जितेंद्र गुप्ता, राजकुमार राजू, निशांत खैरा, पन्नालाल धुरिया, आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में बड़ी वारदात, बदमाशों ने लूट के विरोध पर दुकानदार को गोलियां मारी...
UP : दो IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

UP : दो IAS और 4 PCS अधिकारियों के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी में आज मंगलवार को सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो आईएएस व 4 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए। तबादलों की इस सूची में कानपुर यूपीसीडा के सीईओ तथा फीरोजाबाद के सीडीओ और मथुरा के सिटी मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। बताते हैं कि सीडीओ फीरोजाबाद आईएएस नेहा जैन अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यूपीसीडा (कानपुर नगर) बनाया गया है। IAS चर्चित गौड़ बने फीरोजाबाद के CDO वहीं प्रतीक्षा सूची में चल रहे आईएएस चर्चित गौड़ को फीरोजाबाद का सीडीओ बनाया गया है। इसी क्रम में रामपुर के डिप्टी कलक्टर अभय कुमार पांडे को अंबेडकर भेज दिया गया है। संतकबीर में तैनात रहे एसडीएम गुलशन को फीरोजाबाद का सिटी मजिस्ट्रेट बना दिया गया है। एसडीएम मथुरा रहे जवाहरलाल श्रीवास्तव को मथुरा में ही नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त कर दिया गया है। प्रयागराज में तैनात एसडीएम संदीप कुमार वर्मा को मथुरा स्थानांतरित कर दिय...
बांदा के नरैनी में लौह पुरुष को 70वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

बांदा के नरैनी में लौह पुरुष को 70वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की ओर से लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 70वीं पुण्यतिथि पर उनको याद किया गया। मौजूद लोगों ने महान नेता की तस्वीर पर फूल-मालाएं चढ़ाकर उनको श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर भी प्रकाश डाला।  अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल के आवास में यह श्रद्धांजलि सभा हुई। बतौर मुख्य अतिथि राममिलन सिंह पटेल (प्रदेश सचिव) मौजूद रहे। अपना दल एस के बबेरू विधानसभा अध्यक्ष अरुण पटेल, विनय सिंह, मुन्ना सिंह पटेल, अरविंद पटेल आदि मौजूद रहे।  ये भी पढ़ें : Update : कल तिलक में मिली बाइक से आज शादी के दिन हादसा, होने वाले दूल्हे की मौत...
बांदा के मवई में दबंगई की हद पार, खड़ंजा उखाड़ कर डाला निर्माण

बांदा के मवई में दबंगई की हद पार, खड़ंजा उखाड़ कर डाला निर्माण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर से सटे गांव मवई बुजुर्ग के रहने वाले ग्रामीणों ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र सौंपा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मवई बुजुर्ग पेट्रोल पंप के ठीक सामने ग्राम सभा के सरकारी रास्ते/चकरोड पर एक दबंग ने अवैध निर्माण कर लिया है। इससे आसपास के क्षेत्रीय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों ने उठाई आवाज गांव वालों का यह भी कहना है कि जहां पर दबंग ने कब्जा करके निर्माण कराया है, वहां खड़ंजा सड़क थी। यह खड़ंजा सड़क प्रधान द्वारा बनवाई गई थी। इस मौके पर मवई के ग्रामीण सुशील, रामबाबू, सदकुवा, बसंती, सरोज, मनोधा, फूलमती, संवरिया, रामदास, जयकरन, पप्पू प्रजापति, भोला आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा में हत्या और हादसे में उलझी एक युवक की मौत...