Thursday, October 22सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

UP : रेलवे ट्रैक पर फंसी डाक्टर की कार, दो ट्रेनें रुकीं-गिरफ्तार

UP : रेलवे ट्रैक पर फंसी डाक्टर की कार, दो ट्रेनें रुकीं-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मुरादाबाद : अमरोहा के गजरौला में दिल्ली-लखनऊ रेलवे लाइन पर एक डाक्टर की कार रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इस कारण दो ट्रेनों को रोकना पड़ा। बाद में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने कार फंसाने के मामले में डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। मामला शाहजहांपुर के निजी चिकित्सक से जुड़ा है। बताते हैं कि शाहजहांपुर के कस्बा फुआया के रहने वाले डा. सचिन निजी चिकित्सक हैं। वह गजरौला में अपने दोस्त के घर जा रहे थे। कार सड़क से मुड़कर रेलवे ट्रैक पर जा फंसी हाइवे पर पर भानपुर रेलवे फाटक पर कोहरे की वजह से कार सड़क से उतरकर रेलवे लाइन की ओर मुड़ गई। बताते हैं कि करीब पांच-छह मीटर दूर कार दौड़कर रेलवे ट्रैक में फंस गईं। जानकारी होने पर पास के केबिन मैन ने रेलवे अधिकारियों को जानकारी दी। ये भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट से आजम को झटका, यूपी से बाहर केस ट्रांसफर की मांग खारिज....
Lucknow : डीजे बजाने से मना करने पर दबंगों ने फूंकी मेजर की कार, 5 गिरफ्तार

Lucknow : डीजे बजाने से मना करने पर दबंगों ने फूंकी मेजर की कार, 5 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : राजधानी लखनऊ के विशालखंड-2 में डीजे बजाने से मना करने पर सेना के मेजर की कार को नशेबाज दबंगों ने फूंक डाला। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। हालांकि, तबतक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। पुलिस ने मेजर की शिकायत पर गोमतीनगर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कराई है। पुलिस ने कहा.. एडीसीपी पूर्वी सैय्यद अली अब्बास का कहना है कि 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। मेजर अभिजीत सिंह इस समय सूडान में तैनात हैं। लखनऊ में उनके बुजुर्ग माता-पिता रहते हैं। उनकी तबियत भी ठीक नहीं रहती है। बताते हैं कि आरोपी घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कार का शीशा तोड़कर तेल डालते हुए दिख रहे हैं। बाद में आरोपी आग लगाते भी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई कर...
Breaking : बांदा में अभी-अभी MLA प्रकाश द्विवेदी के आवास के सामने लूट, अंदर बैठे थे विधायक-गनर..

Breaking : बांदा में अभी-अभी MLA प्रकाश द्विवेदी के आवास के सामने लूट, अंदर बैठे थे विधायक-गनर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अपराधियों का दुस्साहस किस तरह सिर चढ़कर बोल रहा है, इसका अंदाजा आज कुछ देर पहले हुई लूट की बड़ी सनसनीखेज वारदात से हो गया। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के पाॅश इलाके डीएम कालोनी स्थित आवास के ठीक सामने एक वाहन चालक/व्यापारी से तीन बाइकों पर सवार बदमाश हजारों की नगदी लूटकर फरार हो गए। रात करीब 8 बजे हुई लूट की इस वारदात ने सभी को हिलाकर रख दिया। साथ ही सोचने पर मजबूर कर दिया कि लोग कितना सुरक्षित हैं। कुछ दिन पहले विधायक के रसोइए को.. सदर विधायक के डीएम कालोनी आवास के ठीक सामने जब यह वारदात हुई, उस समय विधायक अपने आवास में बैठे थे। उनके गनर मौजूद थे। आधा घंटे पहले पुलिस ने गाड़ी राउंड करके गई थी। इसके बावजूद वारदात ने सुरक्षा के तमाम दावों की पोल खोलकर रख दी। गाड़ी चालक लल्लू और गाड़ी मालिक बबलू निवासी अछरौड़ ने घटना की जानकारी दी है। करीब 8 बजे यह घ...
Breaking : बांदा में ट्रेन के आगे कूदी युवती, चीथड़े उड़े..

Breaking : बांदा में ट्रेन के आगे कूदी युवती, चीथड़े उड़े..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे युवती के शरीर के चीथड़े उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के क्षत-विक्षत शव को कब्जे में लिया। मृतक युवती कौन थी, कहां की रहने वाली थी। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की तहकीकात करने में जुटी है। मरने वाली युवती की उम्र लगभग 30 से 35 साल के बीच आंकी जा रही है। शव की पहचान कराने में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार मटौंध थाना क्षेत्र के भूरागढ़ पुलिस चौकी के पास आज दोपहर एक युवती ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के चीथड़े उड़ गए। वहां से गुजरने वालों लोगों ने देखकर पुलिस को सूचना दी। मटौंध थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति का कहना है कि मरने वाली युवती की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वह सलवार-कुर्ता और स्वेटर पहने हुए थीं। https://samarneetinews.com/banda-bjp-leader-ragi...
दादी की साड़ी से छात्रा का शव लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

दादी की साड़ी से छात्रा का शव लटकता मिला, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के बंगालीपुरा में एक छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थियों में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला है। स्नातक की छात्रा कल्पना यादव (20) के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है, फिर भी सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार शहर के बंगालीपुरा की रहने वाली कल्पना यादव (20) पुत्री कुंवरपाल यादव स्नातक की छात्रा थीं। मामले की छानबीन में जुटी है पुलिस उनका शव दादी की साड़ी से छत के हुक से लटकता मिला। परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग उनको लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों का कहना है कि परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। बाद में पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली। पुलिस ने घर पहुंचक छानबीन की। मृतका के भाई गौरव का कहना है कि कल्पना ...
बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे

बांदा : भाजपा नेत्री रागिनी शिवहरे ने महिला बंदियों को गरम कपड़े-बच्चों को खिलौने बांटे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा की वरिष्ठ भाजपा नेता जिला मंत्री डाक्टर रागिनी शिवहरे ने जिला कारागार में महिला बंदियों और उनके बच्चों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने महिला जेल में बंद महिला बंदियों को स्वेटर का वितरण किया। इस मौके पर प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा भी मौजूद रहे। भाजपा नेत्री ने महिला बंदियों के बच्चों को खिलौने भी बांटे। खिलौनों को पाकर बच्चों के चेहरे खिले हुए नजर आए। वहीं महिला बंदियों ने भी गरम कपड़े पाकर भाजपा नेता रागिनी शिवहरे को धन्यवाद दिया। प्रभारी जेल अधीक्षक वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि रागिनी जी के सहयोग से करीब 46 महिला बंदियों को सर्दी के नए कपड़े मिले हैं। कुछ बच भी गए हैं, जो आगे महिला बंदियों को दिए जाएंगे। बच्चों को खिलौने बांटे गए हैं। उनका यह सहयोग सराहनीय है। जेल प्रशासन भी बंदियों को सर्दी से बचाने के उपाय कर रहा है। ये भी पढ़ें : समरनीति न्यूज ...
Bollywood : 21 साल की अवनीत करोड़ों की मालकिन, सिजलिंग Photos से चढ़ा पारा

Bollywood : 21 साल की अवनीत करोड़ों की मालकिन, सिजलिंग Photos से चढ़ा पारा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क : बालीवुड अभिनेत्री अवनीत कौर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह करोड़ों की दौलत की मालकिन होने के साथ-साथ इंस्टाग्राम की बड़ी सेलिब्रिटी भी हैं। उनके 32 मिलियन से ज्यादा फालोवर्स की लिस्ट बताती हैं कि उनके अच्छे-खासे फैंस मौजूद हैं। एक्ट्रेस अवनीत भी अपने फैंस के लिए लगातार अपनी बोल्ड और स्टाइलिश फोटोज शेयर करती रहती हैं। दरअसल, टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया सनसनी अवनीत कौर उन एक्ट्रेस में से एक हैं। जिन्होंने बेहद कम उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया है। छोटी उम्र में उनकी कमाई करोड़ों में है। अपने बोल्ड और सिजलिंग अवतार के कारण वह काफी चर्चा में रहती हैं। अब अवनीत ने फिर अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर बेहद बोल्ड और ठंड में आग लगा देने वाली फोटोज शेयर की हैं। उनकी इन फोटोज को फैंस जमकर पसंद कर रहे हैं। ...
Breaking : बांदा में केन नदी में शव मिलने से सनसनी, पुलिस..

Breaking : बांदा में केन नदी में शव मिलने से सनसनी, पुलिस..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में केन नदी से एक शव बरामद हुआ है। शव लगभग 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। इसलिए मृतक की पहचान भी नहीं हो पा रही है। बताते हैं कि आज कुत्ते शव को नदी से बाहर खींच लाए। इसके बाद राहगीरों की उसपर नजर पड़ी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मामला केन नदी कनवारा बाईपास के पास पुल के नीचे का है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी जा रही है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत का कहना है कि शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक पेंट और शर्ट पहने हुए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ये भी पढ़ें : एक और बड़ी खबर : गाजियाबाद के SSP भी सस्पेंड, यह है आरोप.....
UP : पुलिस अधिकारी के कमरे में मेडिकल छात्रा पत्नी का शव लटकता मिला, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

UP : पुलिस अधिकारी के कमरे में मेडिकल छात्रा पत्नी का शव लटकता मिला, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : सुल्तानपुर में तैनात प्रशिक्षु पुलिस अधिकारी शिवम मिश्र के कमरे में शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी का शव लटकता मिला। वह मेडिकल छात्रा थीं। मृतका की पहचान मोनिका पांडेय के रूप में हुई है। वह लखीमपुर खीरी जिले के गोलागोकर्णनाथ की रहने वाली थीं। इस समय लखनऊ के प्रबुद्ध मेडिकल कालेज से पढ़ाई भी कर रही थीं। बताया जाता है कि प्रयागराज निवासी शिवम मिश्रा का चयन पीपीएस में हुआ था। ट्रेनी पीपीएस हैं शिवम मिश्रा वह ट्रेनिंग के तौर पर सुल्तानपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात हैं। एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया है कि छात्रा के परिवार में भाई और उनकी मां हैं। पिता का देहांत हो चुका है। फारेंसिक टीम जांच करने में जुटी है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी है। उलझी गुत्थी को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। बताते हैं कि दोनों ने लगभग एक साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। ये भी पढ़ें : ...
एक और बड़ी खबर : गाजियाबाद के SSP भी सस्पेंड, यह है आरोप..

एक और बड़ी खबर : गाजियाबाद के SSP भी सस्पेंड, यह है आरोप..

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी से गुरुवार को आज एक और बड़ी खबर सामने आई। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड पर है। सोनभद्र के डीएम टीके शिबू के निलंबन के थोड़ी ही देर बाद गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार को भी सस्पेंड हो गए हैं। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी पवन कुमार को ड्यूटी में लापरवाही, अपराध नियंत्रण में विफलता के कारण सस्पेंड किया गया है। बताते हैं कि उनके बारे में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। जांच में उनको प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया है। इस कारण उनको निलंबित कर दिया गया है। कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस विभाग में इसी बात की चर्चा होती रही। माना जा रहा है कि अभी कुछ और अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। ये भी पढ़ें : सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई, सोनभद्र के डीएम सस्पेंड, यह है वजह...