यूपी की बड़ी खबर : चेकिंग कर रहे दारोगा पर बाइक चढ़ाई, अस्पताल में मौत
वंदना श्रीवास्तव, कानपुर : फतेहपुर जिले में बेहद दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। वाहन चेकिंग कर रहे दरोगा पर एक व्यक्ति ने बाइक चढ़ा दी। इससे दरोगा बुरी तरह घायल हो गए। उनको गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बताते हैं कि इस दौरान बाइक चढ़ाने वाला व्यक्ति और उसका बेटा भी घायल हो गए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। घटना से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत दरोगा जी के परिवार को सूचना दी गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। अधिकारियों ने सलामी देकर उनको अंतिम विदाई दी।
वाहन चेकिंग कर रही थी पुलिस
बताया जाता है कि फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाने के गेट पर पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सुअर लादकर जा रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने चेकिंग के लिए रुकन...


