Thursday, October 22सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

Breaking : बांदा में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, तलाश में जुटी पुलिस

Breaking : बांदा में बेटे ने मां को पीट-पीटकर मार डाला, तलाश में जुटी पुलिस

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने अपनी वृद्ध मां को डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है। बताते हैं कि बिसंडा थाना क्षेत्र में बड़े बेटे ने अपनी मां रानी (80) पर जमीनी विवाद में कहासुनी के बाद डंडे से पीटना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। गंभीर हालत में छोटा बेटा महिला को लेकर जिला अस्पताल बांदा पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने कहा कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द से जल्द जेल भेजा जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी  ...
बांदा में सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

बांदा में सदर प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने तेज किया जनसंपर्क अभियान

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : आगामी बिधानसभा चुनाव 2022 के लिए बांदा सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रकाश द्विवेदी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। अपने डोर टू डोर कैम्पेन कार्यक्रम के तहत बांदा सदर विधान सभा के अंतर्गत उन्होंने बिसंडा के ग्राम बंडे, फदालीपुरवा, पैंडरा, दुबरी, अनथुवा, गुमाई, तिन्दुही तथा रहुसत में ग्रामीणों से संपर्क किया। सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने शहर में भी लोगों से संपर्क करते हुए जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के साथ ही भाजपा को वोट देकर लोगों से जीताने की अपील की। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, राजभवन उपाध्याय, डा. अनिल त्रिपाठी, बिसंडा मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला मंत्री राजर्षि शुक्ला, बिसंडा मंडल महामंत्री राम ललन द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : बांदा : 25 को मायके से लौटी नवविवाहिता का 15 दिन बाद लटकता मिला शव, पति-ससुर समेत 5 ...
Breaking News : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Breaking News : बांदा में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात शव मिलने से सनसनी

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। आसपास के लोगों से सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को वहां फेंका गया है। शहर कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह रजावत ने बताया है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। साथ ही पहचान कराकर छानबीन की जाएगी। क्षेत्र में शव मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया है। लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ये भी पढ़ें : बांदा : 25 को मायके से लौटी नवविवाहिता का 15 दिन बाद लटकता मिला शव, पति-ससुर समेत 5 पर मुकदमा ...
बांदा : 25 को मायके से लौटी नवविवाहिता का 15 दिन बाद लटकता मिला शव, पति-ससुर समेत 5 पर मुकदमा

बांदा : 25 को मायके से लौटी नवविवाहिता का 15 दिन बाद लटकता मिला शव, पति-ससुर समेत 5 पर मुकदमा

Uncategorized
समरनीति न्यूज, बांदा : शादी को 1 साल भी पूरे नहीं हुआ। दहेज के दानव ने पहले ही नवविवाहिता की जान ले ली। मई 2021 में शादी हुई। फिर दहेज को लेकर बात बिगड़ गई और नवविवाहिता मायके आ गई। मायके से बीती 25 जनवरी को ही ससुराल पहुंची। वहां गत दिवस उनका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। इसकी जानकारी देते हुए मृतका के भाई हरवंश तिवारी ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में वीडियोग्राफी कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतका के भाई की तरहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। भाई की तहरीर पर पति, ससुर, सास और ननद समेत 5 पर मुकदमा बताया जाता है कि बिसंडा थाना क्षेत्र के दसवंत थोक निवासी नीरज पाण्डेय (22) पत्नी उदित पाण्डेय का शव कमरे के अंदर दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस...
अपडेट-दर्दनाक : बांदा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हादसा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल

अपडेट-दर्दनाक : बांदा में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर हादसा, 3 लोगों की मौत, 3 घायल

Uncategorized
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) : जिले के कमासिन थाना क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर गुरुवार सुबह एक भीषण हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बोलेरो खड़ी वहां खड़ी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराई। उनके परिजनों को सूचना दी। शादी में शामिल होकर लौट रहे थे बोलेरो सवार बताया जाता है कि कमासिन थाना क्षेत्र के राजापुर मार्ग नहर पुल के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी जा घुसी। इससे बोलेरो सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें : Breaking News : बांदा में हादसा, कार-बाइक की टक्कर में टेक्निकल अधिकारी की मौत   तीन लोगों की हालत गंभीर बता...
यूपी चुनाव 2022 : पहले चरण में शाम 6 बजे तक 57.79% मतदान, सबसे ज्यादा कैराना में वोटिंग

यूपी चुनाव 2022 : पहले चरण में शाम 6 बजे तक 57.79% मतदान, सबसे ज्यादा कैराना में वोटिंग

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में सुबह 7 बजे शुरू हुआ पश्चिमी यूपी के 11 जिलों का मतदान शाम 6 बजे समाप्त हो गया। शाम 6 बजे तक यूपी के सभी 58 विधानसभा सीटों पर 57.79 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान कैराना विधानसभा सीट पर 65.3 तथा सबसे कम साहिबाबाद में 38 प्रतिशत हुआ। 11 जिलों की 58 सीटों पर डाले गए वोट बताते चलें कि आज यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। आज सबसे ज्यादा चर्चा आरएलडी चीफ जयंत चौधरी का मथुरा में वोट न डाले जाने को लेकर रही। बताते हैं कि ताबड़तोड़ रैलियों के चलते जयंत वोट डालने समय पर नहीं पहुंच सके। आज पहले चरण के चुनाव में योगी सरकार के 9 मंत्रियों की किस्मत भी दांव पर लगी थी। यूपी के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने कहा है कि शुरूआती 2 घंटे में मतदान 7.93 प्रतिशत हुआ। कुछ जगहों पर ईवीएम के खराब होने की सूचना आईं। उनको बदला गया। ये रहा जिल...
यूपी चुनाव 2022 : नगीना में CM Yogi बोले-वे कराते थे बम विस्फोट, हम बम-बम भोले का उद्घोष

यूपी चुनाव 2022 : नगीना में CM Yogi बोले-वे कराते थे बम विस्फोट, हम बम-बम भोले का उद्घोष

Uncategorized
विपुल मोहन, नगीना (बिजनौर) : UP Election 2022 यूपी चुनाव 2022 के पहले चरण के दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर के नगीना पहुंचे। नगीना के रामलीला मैदान में एक चुनाव जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी खूब गरजे। सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार में विकास सिर्फ कब्रिस्तान की दीवारों तक ही सीमित था। अब चारों ओर विकास हो रहा है। किसानों का भुगतान भी किया गया है। पहली की सरकार की अपेक्षा ज्यादा भुगतान हुआ है। जमकर गरजे सीएम योगी आदित्यनाथ कहा कि सपा सरकार ने बिजनौर को डार्क जोन बना दिया था। कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रदेश को विकास के रास्ते ले आई है। योगी ने कहा कि सपा सरकार में यूपी में कुल 700 दंगे हुए। किसानों के भुगतान का मुद्दा भी उठाया कहा कि एक लड़का लखनऊ में दंगे कराया करता था। वहीं दूसरा वाला लड़का दिल्ली में बैठकर देखा करता था। कहा कि वह बम विस्फोट कराया करते थे। अब हम कावड...
यूपी चुनाव 2022 : मऊ से चुनाव लड़ेगा माफिया विधायक मुख्तार, राजभर ने बनाया उम्मीदवार

यूपी चुनाव 2022 : मऊ से चुनाव लड़ेगा माफिया विधायक मुख्तार, राजभर ने बनाया उम्मीदवार

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा के मंडल कारागार में बंद मऊ सदर विधानसभा के विधायक माफिया मुख्तार अंसारी फिर चुनाव लड़ेंगे। इसके लिए मुख्तार के वकील ने नामांकन दाखिल कर दिया है। बताते हैं कि मुख्तार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। मुख्‍तार के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने मुख्तार अंसारी के लिए नामांकन दाखिल किया है। कोर्ट से नामांकन की अनुमति भी मिल गई है। अब मुख्तार के चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। पहले से लगाए जा रहे थे कयास इसे लेकर पहले से कयास लगाए जा रहे हैं। बताते चलें कि इससे पहले सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने भाजपा के माफिया बृजेश सिंह को समर्थन को लेकर बात कही थी। ये भी पढ़ें : यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस ने सीएम योगी के खिलाफ चेतना पांडे को दिया टिकट, 33 प्रत्याशियों की लिस्ट उन्होंने कहा था कि वह मुख्‍तार अंसारी को समर्थन देंगे। इससे पूर्वा...
यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस ने सीएम योगी के खिलाफ चेतना पांडे को दिया टिकट, 33 प्रत्याशियों की लिस्ट

यूपी चुनाव 2022 : कांग्रेस ने सीएम योगी के खिलाफ चेतना पांडे को दिया टिकट, 33 प्रत्याशियों की लिस्ट

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : UP Election 2022 : यूपी चुनाव को लेकर अकेले मैदान में उतरने वाली कांग्रेस ने गोरखपुर में भी प्रत्याशी उतार दिया है। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनावी समर में कांग्रेस ने महिला प्रत्याशी को उतारा है। कांग्रेस की 33 प्रत्याशियों वाली इस सूची में 15 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। 6वें और 7वें चरण के प्रत्याशियों की सूची जारी दरअसल, कांग्रेस ने 6वें और 7वें चरण के यूपी विधानसभा 2022 के चुनावों के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इस सूची में कांग्रेस ने सीएम योगी के खिलाफ महिला प्रत्याशी चेतना पांडे को गोरखपुर से टिकट दिया है। वहां 6वें चरण में 3 मार्च को चुनाव होना है। 7वें चरण में 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। गोरखपुर ग्रामीण सीट से कांग्रेस ने देवेंद्र निषाद और कुशीनगर से श्याम रति देवी को टिकट दिया है। यहां देखें उम्मीदवारों की पूरी सूची व...
लखीमपुर हिंसा : मंत्री टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिली

लखीमपुर हिंसा : मंत्री टेनी के पुत्र आशीष मिश्रा को हाईकोर्ट से जमानत मिली

Uncategorized
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लखीमपुर खीरी के तिकुनियां में 3 अक्टूबर को हुईं हिंसा के मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा उर्फ मोनू को हाईकोर्ट से जमानत मिल गी है। आशीष केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी के बेटे हैं। किसानों को गाड़ी से कुचलने के आरोप में बंद है आशीष मामले की सुनवाई के दौरान इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने मुख्य आरोपी अजय मिश्रा उर्फ मोनू को जमानत दे दी है। पिछले करीब चार महीने से मोनू लखीमपुर खीरी जेल में अपने अन्य आरोपी साथियों के साथ बंद है। ये भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी : मंत्री के बेटे पर FIR, अखिलेश हाउस अरेस्ट, हिरासत में प्रियंका गांधी बताते हैं कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ बेंच ने गुरुवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आशीष मिश्रा उर्फ टेनी के पुत्र को जमानत देते हुए फैसला सुरक्षित रखा है। ये भी पढ़ें : लखीमपुर खीरी : मंत्री के बेटे से पूछताछ जारी, सिद्धू का अनशन ...