यूपी चुनाव 2022 : पहले चरण में 58 सीटों पर मतदान जारी
समरनीति न्यूज, लखनऊ : आज गुरुवार को यूपी विधानसभा चुनाव का पहला चरण शुरू हो चुका है। पहले चरण में वेस्ट यूपी में 11 जिलों की 58 सीटों के लिए मतदान चल रहा है। सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान का सिलसिला अब शाम 6 बजे तक चलेगा। इस दौरान कुछ-एक जगहों से ईवीएम खराब होने की खबरें आ रही हैं। ईवीएम को जल्द ही ठीक किया जा रहा है।
इन जगहों पर हो रही वोटिंग
बता दें कि पहले चरण में 2.28 करोड़ मतदाता 623 उम्मीदवारों की किसमत का फैसला करने वाले हैं। इस पहले चरण में योगी सरकार के 9 मंत्रियों समेत कई बड़े नेताओं की किसमत का फैसला होने वाला है।
ये भी पढ़ें : चुनाव आयोग ने गोंडा के DM मार्कंडेय को हटाया, सपा की शिकायत पर कार्रवाई
पहले चरण में मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्घनगर, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जिलों में वोटिंग जारी है।
बताया जाता है कि पहले चरण में 10,853 ...

