Wednesday, May 8सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : बांदा में केन नदी में शव मिलने से सनसनी, पुलिस..

ken rever in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में केन नदी से एक शव बरामद हुआ है। शव लगभग 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। इसलिए मृतक की पहचान भी नहीं हो पा रही है। बताते हैं कि आज कुत्ते शव को नदी से बाहर खींच लाए। इसके बाद राहगीरों की उसपर नजर पड़ी। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मामला केन नदी कनवारा बाईपास के पास पुल के नीचे का है। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष आंकी जा रही है। कोतवाली निरीक्षक राजेंद्र सिंह रजावत का कहना है कि शव की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक पेंट और शर्ट पहने हुए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें : एक और बड़ी खबर : गाजियाबाद के SSP भी सस्पेंड, यह है आरोप..