Wednesday, October 21सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

Banda : ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंदा, किसान-बेल दोनों की दर्दनाक ढंग से मौत

Banda : ट्रक ने बैलगाड़ी को रौंदा, किसान-बेल दोनों की दर्दनाक ढंग से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने कालिंजर थाना क्षेत्र में बैलगाड़ी को रौंद दिया। बैलगाड़ी पर सवार किसान और उसे चला रहे बेल की दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हालांकि, बाद में भागते समय ट्रक कालिंजर थाना क्षेत्र के सौंता गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के मुरवां गांव के रहने वाले सहदेव (58) आज सुबह बैलगाड़ी लेकर खेत से पुआल लेने जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में दरगाहीपुर के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनको रौंद दिया। बाद में आगे जाकर ट्रक भी पलट गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के बेटे विनोद का कहना है कि सहदेव किसानी करते थे। वही पूरे परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों...
बांदा में बीएड छात्रा ने लगाई फांसी, एग्जाम देकर लौटी थी घर

बांदा में बीएड छात्रा ने लगाई फांसी, एग्जाम देकर लौटी थी घर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीएड का एग्जाम देकर घर लौटी छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा का शव परिवार के लोगों ने घर में पंखे के हुक से लटकता हुआ देखा तो घर वालों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगों का कहना है कि उनको आशंका है कि एग्जाम में पेपर खराब होने की वजह से छात्रा ने ऐसा कदम उठाया है। परिवार की इकलौती संतान थी अंजना जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर गांव की रहने वाली अंजना देवी (26) पुत्री चंद्रकेश ने घर में फांसी लगा ली। मृतका के ताऊ शंभू प्रसाद ने बताया कि अंजना एमए करने के बाद बीएड कर रही थीं। बीएड के एग्जाम दे रही थीं। सोमवार को परीक्षा देने के बाद घर पहुंची और उदास सी बैठी रहीं। फिर चाय पीकर अपने कमरे में चली गईं। बाद में उनका शव लटकता मिला। मृ...
BJP अध्यक्ष नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, 24 के रण की संभालेंगे कमान

BJP अध्यक्ष नड्डा का कार्यकाल बढ़ा, 24 के रण की संभालेंगे कमान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
ब्यूरो, समरनीति न्यूज : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ गया है। मंगलवार को यह फैसला भाजपा कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। भाजपा नेता व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जेपी नड्डा का कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है। 2019 में बने थे कार्यकारी अध्यक्ष बताते चलें कि जेपी नड्‌डा को जून 2019 में बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। फिर 20 जनवरी 2020 को उन्हें पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया गया। नड्‌डा का कार्यकाल 20 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इसी बीच दिल्ली में चल रही बीजेपी की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के आखिरी दिन आज नड्डा का कार्यकाल एक साल बढ़ाने का ऐलान किया गया। अब तय है कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों की कमान भी जेपी नड्डा ही संभालेंगे। ...
Shocking : पुल की रेलिंग तोड़कर 40 फिट नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे पति-पत्नी समेत 5 लोग

Shocking : पुल की रेलिंग तोड़कर 40 फिट नीचे गिरी कार, बाल-बाल बचे पति-पत्नी समेत 5 लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : एक कार का टायर फटने से मंगलवार देर रात वह अनियंत्रित होकर गोविंदपुरी पुल पर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फिट नीचे गिरी। हालांकि, झाड़िया ज्यादा होने और कार के बैलून खुलने से उसमें सवार दंपती समेत सभी तीनों लोग सुरक्षित बच गए। किसी तरह से तीनों कार से बाहर निकले। आज सुबह क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे चौकी भेजा गया। टायर फटने से हुआ हादसा बताय जाता है कि कानपुर का पांडुनगर में रहने वाले अनुराग त्रिवेदी के बेटे हर्ष रात करीब ढाई बजे अपनी पत्नी श्रुति के साथ रिश्तेदार को छोड़ने उनके घर यशोदानगर जा रहे थे। उनका कहना कहना है कि गोविंदनगर पुराने पुल पर कार का टायर फट गया। ये भी पढ़ें : Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख इससे कार अनियंत्रित हो गई। रफ्तार काफी तेज होने के कारण कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ...
खास खबर : सपा सांसद के एक बयान से यूपी की सियासत में हलचल, बोले-देश को मायावती की जरूरत

खास खबर : सपा सांसद के एक बयान से यूपी की सियासत में हलचल, बोले-देश को मायावती की जरूरत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो : सपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क के एक बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। बर्क ने बसपा सुप्रीमो मायावती की तारीफ करते हुए कहा है कि आज देश को उनकी जरूरत है। उनके बयान को सपा से नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है। सपा सांसद के इस बयान से यूपी की सियासत में कयासबाजी का दौर शुरू हो गया है। इसे मुस्लिम वोटरों की सपा से नाराजगी के रूप में भी देखा जा रहा है। आपको बताते चलें कि इससे पहले पश्चिमी यूपी के सहारनपुर के इमरान मसूद और आजमगढ़ से गुड्डू जमाली बसपा में जा चुके हैं। बर्क के बयान के निकाले जा रहे कई मायने अब इसके बाद बर्क के बयान के बड़े मायने निकाले जा रहे हैं। सियासी हलचल तेज हो गई है। सांसद बर्क ने यहां तक कहा है कि देश को मायावती की जरूरत है। उन्होंने अपनी कौम के लिए बहुत काम किए हैं। बर्क ने बयान दिया है कि मायावती ने मुसलमानों के लिए काफी...
बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

बांदा : 30 मिनट विचित्र जंगली जानवर से लड़ता रहा किसान, फिर ऐसे बची जान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा जिले में केन नदी किनारे एक विचित्र भेड़िए जैसे जानवर ने किसान पर हमला कर दिया। हिम्मत से काम लेते हुए किसान करीब 30 मिनट तक इस जानवर से लड़ता रहा। वह भिड़ा रहा। आखिरकार शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण वहां पहुंचे। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीट-पीटकर जंगली जानवर को मार डाला। तब किसान की जान बची। जानवर के पंजे लगने से घायल युवा किसान को तिंदवारी सीएचसी में भर्ती कराया गया है। ग्रामीण न पहुंचते तो जा सकती थी किसान की जान घटना पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहाकलां कस्बा के छनिहा डेरा से जुड़ी है। बताते हैं कि वहां रहने वाला किसान दयाराम (35) सोमवार को कचरा बस्ती में एक तेरहवीं में शामिल होने गए थे। वहां से रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। रास्ते में केन नदी के पास जंगली जानवर (करैच) ने दयाराम पर अचानक अटैक कर दिया। दयाराम मदद को शोर मचाते हुए जानवर से भिड़ गया। बताते ...
बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक देर रात खत्म, पढ़िए खास बातें..

बीजेपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक देर रात खत्म, पढ़िए खास बातें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
ब्यूरो, लखनऊ (समरनीतिन्यूज) : भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की पहले दिन की बैठक सोमवार देर रात खत्म हो गई। दो दिवसीय यह बैठक सोमवार को शुरू हुई थी। बीजेपी कार्यकारिणी की इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। बैठक में विपक्ष के खिलाफ एक प्रस्ताव भी रखा गया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इमेज खराब करने का आरोप लगाया। कहा गया कि विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री का नकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। साथ ही पीएम के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल कर रही हैं। कहा गया कि आधारहीन दावों के साथ पीएम पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। विपक्ष पर पीएम की इमेज खराब करने की निंदा किरेन रिजिजू की ओर से इसपर राजनैतिक प्रस्ताव भी पेश किया गया। साथ ही G20 का मंत्र 'एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य', के तहत पीएम मोदी को धन्यवाद दिया गया। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : हाईकोर्ट का आदेश, कोरोन...
Photos : ‘कांटा लगा’ गर्ल Shefali Jariwala का 40 की उम्र में किलर लुक, फैंस बोले..

Photos : ‘कांटा लगा’ गर्ल Shefali Jariwala का 40 की उम्र में किलर लुक, फैंस बोले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
मनोरंजन डेस्क : Shefali Jariwala Bold Photos कांटा लगा गाने से फेमस हुईं एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला बोल्ड फोटोज शेयर करती रहती हैं। अबकी बार 40 साल की उम्र में इस एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की 5 फोटोज शेयर की हैं। इनमें उनकी समुद्र किनारे रेत पर बैठकर बोल्ड पोज वाली फोटोज हैं। ये सभी फोटोज 2 पीस बिकिनी में हैं। पिंक कलर और रेड कलर की स्टाइलिश बिकिनी पहनकर 40 की उम्र में भी शेफाली जरीवाला ने जमकर कहर ढाया है। वह रेत पर अलग-अलग अंदाज में बैठकर पोज देती दिखाई दे रही हैं। उनके बाल खुले हैं। हल्का मेकअप है और वह काफी रिलैक्स दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज के साथ शेफाली ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है कि 'फीलिंग सैंडी', बीच डे।' उनकी इन फोटोज में फैंस ने जमकर तारीफें की हैं। अलग-अलग तरह के कमेंट्स भी दिए हैं। कमे...
Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking Banda : बेकाबू बाइक की टक्कर से महिला की मौत, दो बेटियां गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : ठंड से बचने के लिए घर के बाहर आग ताप रहीं मां-बेटियों को बेकाबू बाइक ने आकर टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। तीनों को आनन-फानन जिला अस्पताल में ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान मां ने दम तोड़ दिया। वहीं दोनों बेटियों की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार कर्वी के शंकरबाजार के रहने वाले राजकुमार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ भरतकूप के भागवतपुर में रहते हैं। परिवार में मचा कोहराम वहां उन्होंने दुकान कर रखी है। रविवार शाम उसकी पत्नी सावित्री (32) अपनी दो बेटियों संध्या (16) और शालिनी (6) के साथ घर के बाहर बैठकर आग ताप रही थीं। ये भी पढ़ें : यूपी की बड़ी खबर : हाईकोर्ट का आदेश, कोरोना काल में 15% फीस माफ इसी दौरान फतेहगंज की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने आकर तीनों को टक्कर मार दी। त...
Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख

Lucknow : आनलाइन मुलाकात, फिर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर वसूले 10 लाख

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक धोखेबाज ने शादी डॉटकाम के जरिए छत्तीसगढ़ की एक तलाकशुदा महिला से दोस्ती कर उसे बड़ा धोखा दिया। उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर लखनऊ बुलाकर नाका के होटल में ठहराया भी। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने महिला की अश्लील आपत्तिजनक वीडियो बना ली। बाद में उसे वायरल करने की धमकी देते हुए 10 लाख रुपए वसूले। इतना ही नहीं दुष्कर्म से महिला के गर्भवती होने पर उसका तीन बार गर्भवात भी कराया। महिला का तो यह भी आरोप है कि आरोपी के रिश्तेदारों ने भी उससे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करते हुए रुपए वसूले। हालांकि, पूरा मामला जांच के दायरे में है। पुलिस सच्चाई का पता लगा रही है। लखनऊ के नाका थाने में दर्ज हुई रिपोर्ट हालांकि, पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की रिपोर्ट लिख ली गई है, लेकिन जांच के बाद ही सच्चाई का खुलासा होगा। छत्तीसगढ़ की रहने वाली महिला का कहना है ...