Tuesday, October 13सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

Update : बांदा में शोहदे से तंग छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा कि उसे भी मौत..आरोपी गिरफ्तार

Update : बांदा में शोहदे से तंग छात्रा ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा कि उसे भी मौत..आरोपी गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक ओर जहां महिला अपराधों को लेकर सरकार लगातार गंभीर कदम उठा रही है। वहीं शोहदों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। बांदा जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक 10वीं की छात्रा ने शोहदे से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें उसने अपना पूरा दर्द लिखा है। उधर, बांदा पुलिस ने अपने व्हाट्सअप मीडिया गुप्र पर सूचना डाली है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। सुसाइड नोट में लिखा ये सब.. बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 17 साल की छात्रा ने मंगलवार सुबह घर में फांसी लगा ली। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिवार के लोगों को आशंका हुई। परिजन इकट्ठा हुए। परिजनों ने किसी तरह खपरैल तोड़कर कमरे में झांका तो छात्रा का शव फांसी प...
संदिग्ध हालात में 12वीं के छात्र की मौत-छोड़कर भागे साथी, मां ने लगाया हत्या का आरोप

संदिग्ध हालात में 12वीं के छात्र की मौत-छोड़कर भागे साथी, मां ने लगाया हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक छात्र की संदिग्ध हालात में करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना एक आइस्क्रीम फैक्ट्री में हुई। घटना के बाद फैक्ट्री के कर्मचारी गेट पर ताला डालकर मौके से फरार हो गए। उधर, मृतक छात्र की मां ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या की गई है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दुबे ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आईस्क्रीम फैक्ट्री के लोग अस्पताल में छोड़कर भागे जानकारी के अनुसार शहर के कांशीराम कालोनी हरदौली के रहने वाले सुखुआ का बेटा रविनारायण (17) 12वीं का छात्र था। मंगलवार को पड़ोसी युवक साथ में पुलिस लाइन स्थित आइसक्रीम फैक्ट्री ले गया था। वहां करंट लगने से संदिग्ध हालात में छात्र की मौत हो गई। ये भी पढ़ें : बांदा में पुलिस चौकी के सामने चोरी, चोरों ने पहले खाई भरपे...
महोबा में बड़ी घटना, ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत-सीएम योगी ने जताया शोक

महोबा में बड़ी घटना, ब्लास्ट में 4 लोगों की मौत-सीएम योगी ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा : बुंदेलखंड के महोबा जिले में आज शाम एक दर्दनाक भीषण घटना हो गई। पहाड़ पर हुए ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं लगभग 8 मजदूरों के अभी मलबे में दबे होने की आशंका है। दो-तीन जेसीबी मशीनें भी मलबे में दबी हुई हैं। यह घटना कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास हुई है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मलबे में 8-10 लोगों के दबे होने की सूचना जानकारी के अनुसार पहाड़ पर विस्फोट करके गिट्टी खनन का काम चल रहा था। इसी दौरान गलती से उस जगह विस्फोट हो गया, जहां मजदूर खड़े थे। हादसे में वहां काम कर रहे 10 से 12 लोगों में चार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाकी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बचाव कार्य शुरू कराया है। ये भी पढ़ें : बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों प...
यूपी : नए मंत्री ओपी-दारा समेत सभी को मिले विभाग, पढ़िए ! किसको क्या मिला..

यूपी : नए मंत्री ओपी-दारा समेत सभी को मिले विभाग, पढ़िए ! किसको क्या मिला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा : ओपी राजभर और दारा सिंह चौहान समेत सभी मंत्रियों को विभाग बांटे गए हैं। बताते चलें कि बीती 5 मार्च को यूपी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था। ओपी राजभर को पंचायती राज विभाग दिया गया है। वहीं दारा सिंह चौहान कारागार मंत्री बनाए गे हैं। नए मंत्रियों को कौन-कौन से विभाग मिलेंगे, इसे लेकर तरह-तरह के क्यास लगाए जा रहे थे। अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग आज विभाग बंटवारे के साथ अटकलों पर विराम लग गया है। इसी तरह मंत्री सुनील शर्मा को आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग दिया गया है। मंत्री अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग दिया गया है। इसी तरह धर्मवीर प्रजापति को होमगार्ड मंत्री बनाया गया है। इन मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बीती 5 मार्च को शपथ दिलाई थी। ये भी पढ़ें : UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव ये भी पढ़ें...
बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों पर करोड़ों का जुर्माना

बांदा : अवैध खनन पर प्रहार, 16 पट्टाधारकों पर करोड़ों का जुर्माना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में खदानों पर अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। पट्टा धारक लगातार नियमों को दरकिनार कर अवैध खनन करा रहे हैं। इसका खुलासा जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल द्वारा कराई गई जांच में हुआ है। प्रशासन ने अवैध खनन पकड़ते हुए 16 पट्टाधारकों पर 3 करोड़ 7 लाख 32 हजार 638 रुपए का जुर्माना ठोका है। साथ ही नोटिस जारी कर सभी से 7 दिन में जुर्माना जमा करने को कहा है। अवैध खनन के लिए सबसे बदनाम कनवारा खदान पर 91 लाख जुर्माना जानकारी के अनुसार डीएम द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध गठित टीम ने निरीक्षण में 16 बालू खदानों में अवैध खनन पकड़ा है। इसके बाद पट्टा धारकों के खिलाफ एक्शन लिया गया। इनमें कनवारा (खंड-5) पर 91 लाख 31 हजार 901, मरौली खदान (खंड-5) पर 23 लाख 84 हजार 125, बेंदाघाट (खंड-3) पर 17 लाख 66 हजार 272, बहादुरपुर स्योढ़ा पर 6 लाख 36 हजार, 793, दादौ खादर (खंड-7) पर 31 ल...
यूपी में IAS तबादले, रमेश रंजन बने फिरोजाबाद के नए DM, कई और..

यूपी में IAS तबादले, रमेश रंजन बने फिरोजाबाद के नए DM, कई और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : लोकसभा चुनाव से पहले सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल किया है। योगी सरकार ने एक जिलाधिकारी को हटाते हुए दो आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। यूपी सरकार ने फिरोजाबाद के डीएम को हटाया है। वहीं कुछ आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारी भी बदली हैं। जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने फिरोजाबाद के जिलाधिकारी उज्जवल कुमार को उनके पद से हटाया गया है। फिरोजाबाद डीएम उज्जवल कुमार हटाए गए विशेष सचिव युवा कल्याण गौरव वर्मा को विशेष सचिव सचिवालय प्रशासन के पद की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें विशेष सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव रमेश रंजन को फिरोजाबाद का नया डीएम बनाया गया है। ये भी पढ़ें : UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव इसी तरह सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम विभाग में विशेष अरुण प्रका...
Electoral Bonds : सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-24 घंटे में दें जानकारी

Electoral Bonds : सुप्रीम कोर्ट ने SBI को लगाई फटकार, कहा-24 घंटे में दें जानकारी

Breaking News, Feature, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : सुप्रीम कोर्ट ने आज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को जमकर फटकारा है। देश के सर्वोच्च न्यायालय ने एसबीआई को तगड़ा झटका देते हुए इलेक्टोरल बांड की पूरी जानकारी 12 मार्च यानी मंगलवार शाम तक देने को कहा। एसबीआई इसके लिए तीन महीने का समय मांग रहा था। इलेक्टोरल बांड मतलब राजनीतिक पार्टियों को चंदा। पूछा क्या कर रहे थे 26 दिन तक मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों वाली बेंच ने एसबीआई को जमकर फटकारा है। साथ ही पूछा कि कोर्ट ने 15 फरवरी को संबंधित आदेश दिए थे। फिर 26 दिन तक क्या कर रहे थे। एसबीआई की ओर से कई तरह की बातें कही गईं। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा कि कल शाम यानी मंगलवार शाम तक इलेक्टोरल बांड संबंधित सभी जानकारी चुनाव आयोग को दें। ये भी पढ़ें : BigBreaking : भारत में CAA लागू, मोदी सरकार ने जारी कि...
BigBreaking : भारत में CAA लागू, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, अब इन 3 देशों..

BigBreaking : भारत में CAA लागू, मोदी सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशन, अब इन 3 देशों..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ) : आज से पूरे देश में नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA लागू हो गया है। केंद्र की मोदी सरकार ने इसे लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। अब तीन पड़ोसी देशों के गैरमुस्लिम अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता साफ हो गया है। ऐसे लोगों को अब केंद्र सरकार द्वारा तैयार आनलाइन पोर्टल पर अपना आवेदन भरना होगा। इसके लागू होते ही देशभर में कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। कई राज्यों में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात कर दी गई है। दिल्ली-यूपी में बढ़ाई गई सुरक्षा उधर, इसके विरोध के मद्देनजर दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई है। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने सीएए को अपने घोषणापत्र में शामिल किया था। ये भी पढ़ें : PM Modi in Kashi : हर-हर महादेव के उद्घोष से पीएम मोदी का स्वागत कुछ दिन पहले गृ...
बांदा में पुलिस चौकी के सामने चोरी, चोरों ने पहले खाई भरपेट मिठाई-फिर नगदी-मेवे पर हाथ साफ

बांदा में पुलिस चौकी के सामने चोरी, चोरों ने पहले खाई भरपेट मिठाई-फिर नगदी-मेवे पर हाथ साफ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में चोरों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। गत रात्रि चोरों ने सिविल लाइन पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित मिठाई की दुकान का ताला तोड़कर नगदी और मेवे से भरी बोरी चोरी कर ली। दुकानदार की ओर से पुलिस को सूचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि चोरों को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से ढूंढा जाएगा। महाराणा प्रताप चौराहे पर पुलिस चौकी के सामने घटना जानकारी के अनुसार महाराणा प्रताप चौराहे पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने हिमांशू गुप्ता की मिठाई की दुकान है। बताते हैं कि गत रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर शटर उठाया और अंदर घुस गए। https://samarneetinews.com/womensday-this-aparajita-of-banda-handles-heritage-verywell/ इसके बाद दुकान की गुल्लक में रखे लगभग 8 से 10 हजार रुपए और मेवे से भरी बोरी समेत अन्य सामान उठा ले गए। चोरी की जानकारी स...
बांदा : खेलते-खेलते दुनिया छोड़ गया डेढ़ साल का कार्तिक..

बांदा : खेलते-खेलते दुनिया छोड़ गया डेढ़ साल का कार्तिक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : तालाब के पास खेल रहा मासूम पैर फिसलने से पानी में जा गिरा। इससे बच्चे की डूबने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव के रहने वाले धर्मेंद का डेढ वर्षीय बेटा कार्तिक रविवार सुबह आसपास के बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बताते हैं कि पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा। चौंकाने वाली बात यह है कि किसी बच्चे ने भी उसे तालाब में गिरते नहीं देखा। बाद में सभी बच्चे घर चले गए। बेटे के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव तालाब में उतराता मिला। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। ये भी पढ़ें : बांदा में रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत ये भी पढ़ें : PM Modi ने चित्रकूट में UP के पहले ‘टे...