Tuesday, October 13सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

UP : बांदा में धारदार हथियार से किसान की हत्या हत्यारों के करीब पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

UP : बांदा में धारदार हथियार से किसान की हत्या हत्यारों के करीब पुलिस जल्द कर सकती है खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक किसान की सिर पर भारी चीज से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई। हत्यारों ने घटना को उस समय अंजाम दिया जब वह खेत पर सिंचाई का काम कर रहा था। घर के लोगों को उसका शव खेत पर पड़ा मिला था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सीओ बबेरू राजवीर सिंह का कहना है कि मृतक का मोबाइल उसी के पास मिला है। हत्यारों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी जानकारी के अनुसार मरका थाना क्षेत्र पिंडारन गांव के रहने वाले प्रेमचंद्र उर्फ कल्लू (60) बुधवार रात करीब 8 बजे अपने घर से लगभग 3 किमी दूर खेतों पर सिंचाई कर रहे थे। तभी अज्ञात लोगों ने उनके सिर पर धारदार हथियार मारकर उनकी हत्या कर दी। सुबह परिजन खेतों पर पहुंचे https://samarneetinews.com/banda-harperclub-misleading-administration-not-even-agm-meeting-for-many-years/ ...
बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गंभीर रूप से घायल, सिर में गंभीर चोट

बंगाल की सीएम ममता बनर्जी गंभीर रूप से घायल, सिर में गंभीर चोट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के गंभीर रूप से घायल होने की खबरें आ रही हैं। उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। उन्हें कोलकाता के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टीएमसी ने x पर इसकी जानकारी साझा की है। ममता बनर्जी के सिर में चोट लगी है। मीडिया पर उनकी फोटोज और घायल होने की खबर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके माथे से खून निकल रहा है। कोलकाता के SSKM अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उनको चोट कैसे लगी अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उधर, ममता बनर्जी के समर्थक उनकी सेहत को लेकर चिंतित हैं। बड़ी संख्या में लोग उनके ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। ये भी पढ़ें : चुनाव आयुक्त : सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने नए चुनाव आयुक्त  ये भी पढ़ें : यूपी : नए मंत्री ओपी-दारा समेत सभी को मिले विभाग, पढ़िए ! किसको क्या मिला.....
UPNews : विधान परिषद में 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस-बसपा की संख्या जीरो..

UPNews : विधान परिषद में 13 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस-बसपा की संख्या जीरो..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : यूपी विधान परिषद की 13 सीटों पर चुनाव संपन्न हो गया। इनमें बीजेपी के सभी 13 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। निर्वाचन अधिकारी बृजभूषण दुबे ने आज गुरुवार 3 बजे नामांकन वापसी का समय खत्म होने के बाद सभी प्रत्याशियों को विजयी घोषित कर दिया।आज विधान परिषद में भाजपा के डॉ. महेंद्र सिंह, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, संतोष सिंह, धर्मेंद्र सिंह और रामतीरथ सिंघल का निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। सभी ने उनको बधाइयां दी हैं। निर्वाचित नेताओं को सीएम योगी ने दी बधाई अपना दल एस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं शिक्षा मंत्री आशीष पटेल, रालोद के योगेश चौधरी और सुभासपा के बिच्छेलाल रामजी भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उधर, कांग्रेस के बाद विधान परिषद में अब बसपा की संख्या भी शून्य हो गई है। सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सीएम योगी ने बधाई दी। इसके साथ ही अब विधान परिषद मे...
चुनाव आयुक्त : सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने नए चुनाव आयुक्त

चुनाव आयुक्त : सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार बने नए चुनाव आयुक्त

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क : नौकरशाह सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार को देश का अगला चुनाव आयुक्त चुन लिया गया है। नए चुनाव आयुक्त बनाने का फैसला पीएम मोदी नीत पैनल द्वारा किया गया है। इस पैनल में गृहमंत्री अमित शाह के साथ-साथ कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी शामिल रहे। सुखबीर संधू और ज्ञानेश कुमार 1988-बैच के रिटायर आईएएस अफसर हैं। संधू उत्तराखंड कैडर से रहे हैं और ज्ञानेश केरल कैडर से रहे हैं। बताते चलें कि एक चुनाव आयुक्त सेवानिवृत हो चुके थे। वहीं दूसरे ने इस्तीफा दे दिया था। ये भी पढ़ें : UP : माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद, 33 साल पुराने इस मामले में 8वीं बार सजा..  ...
बसपा ने अयोध्या-उन्नाव से इनको प्रत्याशी किया घोषित..

बसपा ने अयोध्या-उन्नाव से इनको प्रत्याशी किया घोषित..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बहुजन समाज पार्टी ने आज गुरुवार को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए दो और प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। वरिष्ठ पत्रकार अशोक पांडेय को बसपा ने उन्नाव से प्रत्याशी बनाया है। अयोध्या से सच्चिदानंद पांडे प्रत्याशी वहीं अंबेडकरनगर के भाजपा के जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद पांडेय को अयोध्या से अपना प्रत्याशी घोषित किया है। बताते चलें कि बसपा अकेले चुनाव लड़ रही है। इंडिया गठबंधन में वह शामिल नहीं हुई हैं। विपक्ष बसपा को बीजेपी की बी टीम बताता रहा है। ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’, MP का वो माफिया जिसके आगे घुटनों पर UP का पूरा सिस्टम!...
बांदा में रिश्ते के देवर ने भाभी को पकड़ा, फिर दुष्कर्म का प्रयास-बेटों की हत्या की धमकी

बांदा में रिश्ते के देवर ने भाभी को पकड़ा, फिर दुष्कर्म का प्रयास-बेटों की हत्या की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : एक विवाहिता ने पुलिस से शिकायत की है कि उसके रिश्ते के देवर ने उसे पकड़कर दुष्कर्म का प्रयास किया। अश्लील हरकतें कीं। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके बेटों को मारने की धमकी दे डाली। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों को देख आरोपी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी है। यह है पूरा मामला शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला का आरोप है कि उनके घर के पास ही पारिवारिक देवर गोलू रहता है। वह दबंग किस्म का व्यक्ति है। महिला का आरोप है कि बीती 5 मार्च की रात वह जबरिया घर में घुस गया। ये भी पढ़ें : बांदा हार्पर क्लब, प्रशासन को गुमराह कर मनमानी का खेल, 2016 से नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी.. महिला का कहना है कि आरोपी ने उनसे छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। इतना ही नहीं...
Banda : खाटू श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निकली शोभा यात्रा

Banda : खाटू श्याम मंदिर स्थापना दिवस पर निकली शोभा यात्रा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : महेश्वरी देवी मंदिर से गुलरनाका, अलीगंज, श्रीहनुमान मंदिर, अवंती बाई और कालुकुआं चौकी होते हुए शोभा यात्रा निकाली गई। तिंदवारी रोड स्थित मां पीतांबरा माई मंदिर में भक्तों ने पूजा अर्चना की। साथ ही भंडारे में प्रसाद भी ग्रहण किया। यह आयोजन तिंदवारी रोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर हुआ। शोभा यात्रा बैंड बाजे के साथ झांकी के साथ निकाली गई। ये भी पढ़ें : अगर उंगलियां चटकाते हैं आप भी तो तुरंत छोड़ें, वरना सेहत और आर्थिक स्थिति दोनों होंगी खराब..  ये भी पढ़ें : PM Modi ने चित्रकूट में UP के पहले ‘टेबल टॉप’ एयरपोर्ट का किया लोकार्पण...
UP : माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद, 33 साल पुराने इस मामले में 8वीं बार सजा..

UP : माफिया मुख्तार अंसारी को उम्रकैद, 33 साल पुराने इस मामले में 8वीं बार सजा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा जेल में बंद माफिया डान मुख्तार अंसारी को 33 साल पुराने मामले में उम्रकैद की सजा हुई है। गाजीपुर के 33 साल 3 महीने 9 दिन पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में बुधवार को मुख्तार को यह सजा सुनाई गई। अदालत ने मुख्तार पर दो लाख दो हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। 54 पेज के आदेश में कोर्ट ने सुनाया फैसला 54 पेज के आदेश में अदालत ने यह फैसला सुनाया है। बताते हैं कि फैसले के दौरान सफेद टोपी और सदरी पहने मुख्तार मुंह लटकाए खड़ा रहा। दरअसल, अदालत में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये मुख्तार अंसारी बांदा जेल से पेश हुआ। बांदा जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मुख्तार को आठवीं बार यह सजा हुई है। ये भी पढ़ें : ‘बालू किंग मल्होत्रा’, MP का वो माफिया जिसके आगे घुटनों पर UP का पूरा सिस्टम!  https://samarneetinews.com/balu-king-malhotra-is-mafia-of-mp-before-whom-officers...
बांदा हार्पर क्लब, प्रशासन को गुमराह कर मनमानी का खेल, 2016 से नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी..

बांदा हार्पर क्लब, प्रशासन को गुमराह कर मनमानी का खेल, 2016 से नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ब्रिटिश काल में बने ऐतिहासिक भवन स्थित हार्पर क्लब कुछ लोगों की मनमानी और मठाधीशी के चलते अपनी गरिमा खो रहा है। 2016 के बाद से एजीएम मीटिंग नहीं कराई गई। सचिव पद का चुनाव 4-5 साल बाद कराया गया। क्लब में पुलिस रेड में जुआ पकड़ा गया। ये सब हाल तब है जब हार्पर क्लब एक संवैधानिक संस्था के अंतर्गत काम कर रहा है। इसकी अध्यक्ष खुद जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल हैं। दरअसल, बांदा जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाला यह क्लब वर्तमान में कुछ ऐसे लोगों के हाथों में खिलौना बनकर रह गया है, जो अधिकारियों को गुमराह करने की अच्छी काबलियत रखते हैं। 2016 के बाद नहीं हुई AGM मीटिंग, सचिव चुनाव भी कई साल बाद ऐसे लोग अधिकारियों के आगे-पीछे घूमकर उनको गुमराह करते हैं। फिर अपना उल्लू सीधा करते हैं। पूरे बाइलाज के नियमों को किनारे कर दिया गया है। इन्हीं लोगों की देन है कि कोरोना काल...
कानपुर : कांग्रेस छोड़ अजय कपूर बीजेपी में शामिल, 3 बार रहे विधायक

कानपुर : कांग्रेस छोड़ अजय कपूर बीजेपी में शामिल, 3 बार रहे विधायक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। कानपुर के 3 बार के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अजय कपूर ने पार्टी छोड़ दी है। वह दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली बीजेपी कार्यालय में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। इसके साथ ही अजय अब बीजेपी नेता बन गए हैं। हालांकि, उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें पहले से लगाई जा रही थीं। वह तीन बार कानपुर से विधायक रहे हैं। इसके साथ ही झारखंड के सह प्रभारी भी थे। ये भी पढ़ें : UP : नंदिनी राजभर की हत्या, ओपी राजभर की पार्टी की थीं महासचिव https://samarneetinews.com/up-ruthless-murder-of-nandini-general-secretary-of-minister-turned-rajbhars-party/...