Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : खेलते-खेलते दुनिया छोड़ गया डेढ़ साल का कार्तिक..

One and half year old Karthik drowned in pond in Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : तालाब के पास खेल रहा मासूम पैर फिसलने से पानी में जा गिरा। इससे बच्चे की डूबने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गिरवां थाना क्षेत्र के पतौरा गांव के रहने वाले धर्मेंद का डेढ वर्षीय बेटा कार्तिक रविवार सुबह आसपास के बच्चों के साथ तालाब किनारे खेल रहा था।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बताते हैं कि पैर फिसलने से तालाब में जा गिरा। चौंकाने वाली बात यह है कि किसी बच्चे ने भी उसे तालाब में गिरते नहीं देखा। बाद में सभी बच्चे घर चले गए। बेटे के घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की। बाद में उसका शव तालाब में उतराता मिला। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कालेज पहुंचे। डाक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें : बांदा में रफ्तार बनी काल, दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत

ये भी पढ़ें : PM Modi ने चित्रकूट में UP के पहले ‘टेबल टॉप’ एयरपोर्ट का किया लोकार्पण