Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

बांदा में युवती की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या

बांदा में युवती की कुल्हाड़ी से काटकर नृशंस हत्या

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
बांदाः  शहर के किलेदारपुरवा में अकेले रहने वाले युवती की अज्ञात लोगों ने कसने के बाद कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। हत्या की जानकारी तब हुई जब पड़ोसियों ने उसके घर के खुले दरबाजों में झांककर देखा। अंदर खून से लतपथ युवती 30 वर्षीय मीना का शव पड़ा था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस और युवती के भाई अनिल को फोन करके दी। कुछ देर बाद ही पुलिस और मृतका का भाई अनिल मौके पर पहुंच गए। पड़ोसियों ने खुला दरवाजा देखकर झांका तो पड़ी थी खून से लतपथ लाश  पुलिस ने छानबीन की और मौके से सुराग इकट्ठा करने की कोशिश की। कोतवाली प्रभारी श्रीनिवास यादव का कहना है कि प्रथमदृष्या मामला दुष्कर्म के बाद हत्या का नहीं है। कहा कि हत्या के कारणों पर गौर किया जा रहा है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताते हैं कि स्व. रामदास धुरि...
यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले

यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  यूपी में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। तबादलों की जद में आए अधिकारियों में 21 आईपीएस हैं। इनमें आठ पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी भी हैं। बाकी तीन एडीजी, तीन आईजी और सात डीआईजी हैं। तबादलों के क्रम में एंटी करप्शन में तैनात एडीजी ब्रजराज मीणा को एडीजी पीटीसी मुरादाबाद भेजा गया है। वहीं डीजीपी मुख्यालय पर तैनात चंद्र प्रकाश को एडीजी जेल बनाया गया है। उनके स्थान पर डीजीपी साहयक संजय सिंघल को नियुक्त किया गया है। विजय मीणा होंगे वाराणसी के नए आईजी, दीपक रतन हटाए गए वाराणसी रेंज के आईजी दीपक रतन को डीजीपी का सहायक बनाया गया है। उनकी जगह आईजी मिर्जापुर विजय मीणा को तैनाती दी गई है। वहीं अलीगढ़ रेंज के आईजी संजीव गुप्ता को आईजी मानवाधिकार के पद पर भेजा गया है। सुभाष सिंह बघेल झांसी तो पियूष श्रीवास्तव मिर्जापुर के डीआईजी कासगंज में तैनात पीयूष श्रीवास्तव को...
कैराना-नूरपुर में भाजपा की करारी हार

कैराना-नूरपुर में भाजपा की करारी हार

उत्तर प्रदेश
समरनीति टीम, लखनऊः  कैराना और नूरपुर में हुए उप चुनावों में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। दोनों ही जगहों पर विपक्ष के गठबंधन के प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज कराई। सबसे ज्यादा बड़ी हार कैराना में हुई। कैराना में आरएलडी की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांदा सिंह को 44 हजार 681 वोटों के भारी अंतर से हराया। जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए तबस्सुम हसन ने एक बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि तमाम साजिशों के बावजूद जनता ने उनका साथ नहीं छोड़ा। कहा कि मोदी के अहंकार और योगी के अभिमान को जनता ने कैराना में दफन कर दिया है। कहा कि अब हम नहीं चाहते कि कोई भी चुनाव ईवीएम मशीनों से हो। उधर, नूरपुर में विधानसभा सीट पर सपा के नईमुल हसन ने भाजपा उम्मीदवार को 6 हजार 211  वोटों से हराया। जीत के बाद दोनों जगहों पर समर्थकों ने जीत के नारे लगाते हुए खुशइयां मनाईं।...
बांदा के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार बीडी गुप्ता का निधन

बांदा के समाजसेवी एवं वरिष्ठ पत्रकार बीडी गुप्ता का निधन

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
बीते कुछ दिनों से बीमारी के चलते कानपुर और लखनऊ में करा रहे थे इलाज   बांदाः  बुंदेलखंड में पहचान रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी भगवान दान गुप्ता का बुधवार को निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे। उनके निधन से लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। श्री गुप्ता ने बांदा में स्थित ऐतिहासिक धरोहर कालिंजर के विकास को लेकर बढ़-चढ़कर काम किया। इतना ही नहीं कालिंजर के विकास के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कई बार मंत्रियों से मिले। इतना ही नहीं अपने स्तर से कई प्रयास करके उन्होंने कालिंजर के विकास को बजट भी पास कराया। बताया जाता है कि वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उनका लखनऊ और इलाहाबाद में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उनका बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से बांदा स्थित उनके आवास पर शोक व्यक्त करने के लिए लोगों का तांता लगने लगा। उनके साथ कालिंजर के विकास की दिशा में काम क...
संजू बायोपिकः हिलाकर रख देंगे रियल लाइफ – खुलासे

संजू बायोपिकः हिलाकर रख देंगे रियल लाइफ – खुलासे

एंटरटेनमेंट
संजू का ट्रेलर करता खुलासाः 350 से ज्यादा लड़कियों से थे संजय के रिलेशन संजय दत्त की रियल लाइफ पर बन रही फिल्म संजू के ट्रेलर को खूब वाहवाही मिल रही है वहीं बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। एक खुलासा यह है कि संजय दत्त के एक-दो नहीं बल्कि 350 लड़कियों से रिलेशन रहे। इसका खुलासा फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त बने रणबीर कपूर खुद ही करते हैं। दर्शक और हम दोनों यह अनुमान लगा रहे हैं कि संजय दत्त की बायोपिक में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे। रणवीर कपूर हूबबू संजय दत्त की तरह दिखाई दिए हैं। उन्होंने पूरी सिद्धत से काम किया है। इतना तो ट्रेलर से साफ हो गया है। रणवीर ने पूरी सिद्धत से निभाई है संजय की हूबहू भूमिका   फिल्म के ट्रेलर में बायोग्राफर बनीं अनुष्का संजय दत्त का रोल निभा रहे रणवीर कपूर से पूछती हैं कि वह अबतक कितनों के साथ सो चुके हैं। इसपर संजू पूछते हैं कि सिर्फ गर्ल्सफ्रेंड या प्...
सलादः शरीर ही नहीं दिल-दिमाग को भी रखता है दुरूस्त

सलादः शरीर ही नहीं दिल-दिमाग को भी रखता है दुरूस्त

Today's Top four News, सेहत
समरनीति सेहतः  हरे सब्जियों और हरे पत्ते जिंदगी को हरा-भरा बना देते हैं। सेहत में चार चांद लगा देते हैं। फिर भी हम अपने खाने में हरियाली के इन नुक्शों को शामिल करने में गुरैज करते हैं। इसका खामियाजा हमारी सेहत को उठाना पड़ता है। आज हम आपको बताते हैं कि खाने के साथ सलाद का क्या महत्व है और यह कितना जरूरी है। हरियाली के इन नुक्शों को दूर करके सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं हम  आमतौर पर सलाद को हम यह मानकर खाते हैं कि इससे खाने का स्वाद बढ़ता है। जी हां, लेकिन सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ता बल्कि इससे स्वास्थ भी संवरता है। सलाद शरीर के साथ आपके शरीर के साथ दिमाग और दिल को भी मजबूत करता है। ये भी पढ़ेंः जुबान को स्वाद ही नहीं तन-मन को रंगत भी देगा शहद सलाद हमारे शरीर में कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित रखता है। इसे बढ़ने नहीं देता है जिससे दिल की बीमारियां हम पर हमला नहीं कर पाती हैं। योग और आयुर...
मायावती ने खाली किया बंगला, योगी को भिजवाई जानकारी

मायावती ने खाली किया बंगला, योगी को भिजवाई जानकारी

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने संबंधित उच्चतम न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए बसपा सुप्रीमों मायावती ने अपना सरकारी बंगला नंबर-6, (लालबहादुर शास्त्री मार्ग) खाली कर दिया है। इसकी जानकारी खुद माया के निजी सचिव द्वारा दी गई है। मायावती ने यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद उठाया है जिसमें सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगलों को तत्काल खाली करने के आदेश दिए गए थे। स्पीड पोस्ट के जरिए बंगले की चाबियां राज्यसंपत्ति विभाग को भेजीं    बंगले की चाबियां उन्होंने स्पीड पोस्ट से राज्य संपत्ति अधिकारी को भेज दी हैं। मायावती के निजी सचिव मेवालाल गौतम ने एक प्रेसनोट के जरिए इसकी जानकारी दी। बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए पूर्व सीएम मायावती ने सरकारी बंगला खाली कर दिया है।  माया के निजी सचिव मेवालाल गौतम ने प्रेसनोट जारी कर दी जानकारी   मेवा...

यात्रा पर मलेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
नई दिल्लीः अपनी पांच दिवसीय विदेश यात्रा के क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मलेशिया पहुंचे।
नूरपुर से सपा जीती, कैराना में आरएलडी जीत के बेहद नजदीक

नूरपुर से सपा जीती, कैराना में आरएलडी जीत के बेहद नजदीक

Breaking News, लखनऊ
समरनीति टीम, लखनऊः   यूपी में लोकसभा के उप चुनावों में जहां बिजनौर के नूरपुर में सपा जीत गई है। सपा के नईमुल हसन ने 6 हजार 211  वोटों से जीत हासिल की है। कैराना से भी रालोद की तब्बसुम अपनी प्रतिदंदि भाजपा की प्रत्याशी मृगांदा सिंह से लगभग 78 हजार वोटों से आगे चल रही हैं और जीत के बिल्कुल नजदीक हैं। किसी भी समय जीत की काउंटिंग पूरी हो सकती है। लगभग तय है कि यहां भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि आरएलडी उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है। आरएलडी और सपा खेमों में लोग खुशियां मना रहे हैं। वहीं भाजपा के खेमें में लोगों में निराशा देखी गई। छोटे मगर बड़े प्रभाव वाले कैराना और नूरपुर के उप चुनाव के नतीजे आज आ जाएंगे। इसके साथ ही लोकसभा 2019 में विजय का रास्ता भी काफी हद तक साफ हो जाएगा। दरअसल, इन चुनावों के नतीजों बहुत हद तक देश के मिजाज का फैसला कर देंगे। यही वजह है कि सभी दल इन ...
सीबीआई सुलझाएगी एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी

सीबीआई सुलझाएगी एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
लखनऊः  एंटी टैरेरिस्ट स्कवायड यानी एटीएस के एडिशनल एसपी राजेश साहनी की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। अबतक उनकी मौत को आत्महत्या माना जा रहा था लेकिन घटना के बाद कई बातें ऐसी उठकर सामने आई हैं जिससे साफ है कि उनकी मौत आत्महत्या को कतई नहीं थी बल्कि कहीं न कहीं कुछ ऐसा गड़बड़ जरूर है। यही वजह है कि खुद मुख्यमंत्री ने मामले का संज्ञान लिया। और अब सरकार मामले की सीबीआई जांच कराएगी। जिस दिन श्री साहनी की मौत हुई बताया जाता है कि उस दिन वह छुट्टी पर थे और उनको छुट्टी से ड्यूटी पर बुलाया गया था। इसलिए उनकी मौत को लेकर और सवाल उठ रहे हैं। मामले में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी के मुताबिक, सीएम ने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी से इस संबंध में पूरी जानकारी ली। उसके बाद मुख्यमंत्री योगी ने तत्काल मामले की सीबीआई जांच का फैसला लिया। इकलौती बेटी ने दी एएसपी पिता राजेश साहनी को मुखाग्नि  बहरहाल ...