Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

संजू बायोपिकः हिलाकर रख देंगे रियल लाइफ – खुलासे

संजू का ट्रेलर करता खुलासाः 350 से ज्यादा लड़कियों से थे संजय के रिलेशन

संजय दत्त की रियल लाइफ पर बन रही फिल्म संजू के ट्रेलर को खूब वाहवाही मिल रही है वहीं बड़े खुलासे भी हो रहे हैं। एक खुलासा यह है कि संजय दत्त के एक-दो नहीं बल्कि 350 लड़कियों से रिलेशन रहे। इसका खुलासा फिल्म के ट्रेलर में संजय दत्त बने रणबीर कपूर खुद ही करते हैं। दर्शक और हम दोनों यह अनुमान लगा रहे हैं कि संजय दत्त की बायोपिक में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होंगे। रणवीर कपूर हूबबू संजय दत्त की तरह दिखाई दिए हैं। उन्होंने पूरी सिद्धत से काम किया है। इतना तो ट्रेलर से साफ हो गया है।

रणवीर ने पूरी सिद्धत से निभाई है संजय की हूबहू भूमिका  

फिल्म के ट्रेलर में बायोग्राफर बनीं अनुष्का संजय दत्त का रोल निभा रहे रणवीर कपूर से पूछती हैं कि वह अबतक कितनों के साथ सो चुके हैं। इसपर संजू पूछते हैं कि सिर्फ गर्ल्सफ्रेंड या प्रास्टीट्यूट्स भी। बाद में वे कहते हैं 308 तो अबतक उनकी गर्लफ्रेंड हैं और बाकी प्रास्टीट्यूट्स के साथ। कुल मिलाकर 350 लड़कियों से उनके रिलेशन रहे हैं। खास बात यह है कि यहां उनकी दोनों पहली पत्नी रिचा शर्मा और रिया पिल्लै का जिक्र नहीं है। न ही माधुरी दीक्षित का।

जेल में कपड़े उतरवाने के बाद संजय ने की थी आत्महत्या की कोशिक 

संजू फिल्म का ट्रेलर लोगों को इंटरटेन करेगा तो साथ ही चौंकाने वाले सच भी सामने लाए। ऐसा ही एक चौंकाने वाला सच है कि जब संजय दत्त को ए-56 रखने के जुर्म में जेल हुई थी तब जेल में अधिकारियों ने उनके सारे कपड़े उतरवा दिए थे। ट्रेलर में भी संजू पूरे न्यूड दिखाई दे रहे हैं। ट्रेलर बताता है कि इसके बाद संजू ने जेल में सलाखों से सिर पटक-पटककर जान देने का कोशिक की थी।

1993 में इस वजह से जेल गए थे अभिनेता संजय दत्त 

वर्ष 1993 में मुंबई में हुए बम धमाकों ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इन्हीं धमाकों के पीछे कई बालीवुड हस्तियों के भी नाम सामने आए थे जिनमें एक संजय दत्त थे। संजय पर अंडरवर्ल्ड से अवैध बंदूके खरीदने और उनको रखने का मामला बना था। संजय ने अदालत को दिए अपने बयान में कहा था कि उन्होंने दूसरों के बहकावे में आकर ऐसा किया था और परिवार की सुरक्षा के लिए हथियार खरीद लिए थे। इस अपराध के लिए संजय को कई साल जेल में गुजारने पड़े थे।

दमदारी के साथ बायोग्राफर का रोल निभाएंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा का भी इसमें दमदार रोल होगा। संयज की  बायोपिक पर बन रही इस फिल्म में अभिनेत्री अनुष्का शर्मा भी दमदार रोल में हैं। वह किस भूमिका में है इसे लेकर ससपेंस था। पहले माना और समझा जा रहा था कि वह इसमें एक पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं।

लेकिन हाल ही में खुद फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने इसका खुलासा करते हुए ट्वीट किया है कि अनुष्का फिल्म में एक बायोग्राफर का रोल निभा रही हैं जो लंदन में रहती है और भारत विजिट करने आती हैं।