Wednesday, March 11सही समय पर सच्ची खबर...

Author: admin

जन्मदिन पर खासः अद्भुत खूबसूरती-बेमिसाल अभिनय की मालकिन थीं अभिनेत्री नूतन

जन्मदिन पर खासः अद्भुत खूबसूरती-बेमिसाल अभिनय की मालकिन थीं अभिनेत्री नूतन

Today's Top four News, एंटरटेनमेंट
समरनीति न्यूज, इंटरटेनमेंटः  हिंदी फिल्मी जगत की अभिनेत्रियों में नूतन का नाम आते ही दिलो-दिमाग में एक बेहद खूबसूरत और सादगीपूर्ण अभिनेत्री का चेहरा उभर आता है जो फिल्म जगह में अपनी तरह की इकलौती हीरोइन रहीं। आज उन्हीं नूतन का आज 81वां जन्म दिन है। 4 जून 1936 को मुंबई में जन्मी अभिनेत्री नूतन जिनती खूबसूरत थीं उनकी अदाकारी भी उतनी ही दिलकश थी जो दर्शकों को बांधे रखती थी। दरअसल, नूतन को अभियन अपनी मां शोभना समर्थ से विरासत में मिला था जो खुद एक जानी-मानी अभिनेत्री थी। यही वजह थी कि अपने अभिनय के दम पर नूतन ने चार दशक तक फिल्मी जगत पर राज किया। 14 की उम्र में शुरू किया फिल्मी कैरियर  14 की उम्र में फिल्म दमयंती से अपने फिल्मी कैरियर की शुरूआत करने वाली नूतन अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थीं और यही वजह रही कि फिल्मी दुनिया का आकर्षण उनको अपनी ओर खींच लाया था। इसके बाद वर्ष ...
सिपाही के 1 कमेंट्स पर दिल्ली से लखनऊ तक हल्ला, सस्पेंड

सिपाही के 1 कमेंट्स पर दिल्ली से लखनऊ तक हल्ला, सस्पेंड

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
ट्विटर पर समुदाय विशेष के बारे में कमेंट्स किया, जवाब देने वाले को भी अभद्र शब्द कहे  समरनीति न्यूज, कानपुरः  कानपुर के बाबूपुरवा थाने में तैनात एक सिपाही ने ट्वीटर पर ऐसा कमेंट्स डाला कि मामला तूल पकड़ गया। मामला इस कदर बढ़ गया कि खुद उच्चाधिकारियों को मामले का संज्ञान लेना पड़ा। सिपाही को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ सीओ को जांच सौंप दी गई है।बताया जाता है कि नई दिल्ली के रहने वाले अंकित सक्सेना की हत्या उसकी प्रेमिका के रिश्तेदारों ने की थी। उसकी प्रेमिका दूसरे समुदाय की थी। इस संबंध में एक पोस्ट पर बाबूपुरवा थाने में तैनात सिपाही अरविंद सिंह परिहार ने समुदाय विशेष के खिलाफ कमेंट्स कर दिया। एक यूजर ने स्क्रीनशार्ट खींचकर सीएम, डीजीपी और कानपुर पुलिस को कर दिया ट्वीट  इसके जवाब में शाहिद अंसारी नाम के व्यक्ति ने कमेंट्स किया तो सिपाही ने उसके खिलाफ भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। श...
सीएम योगी ने दीं भदोही को कई सौगात, सपा-बसपा पर बरसे

सीएम योगी ने दीं भदोही को कई सौगात, सपा-बसपा पर बरसे

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज टीम, लखनऊः  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने दौरे पर भदौही पहुंचे। यहां उन्होंने भदौही को कई सौंगात दीं। इतना ही नहीं वे सपा और बसपा पर जमकर बरसे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बसपा और सपा दोनों ही मतलबपरस्त हैं। बसपा ने दलितों को सिर्फ लूटा है उनका कोई भला नहीं किया है। वहीं सपा सरकार सिर्फ एक जाति विशेष के लिए काम करती है। सपा सरकार में होने वाली भर्तियां में भी जाति विशेष के लोगों को प्रमुखता मिलती है। सपा और बसपा पर दलित और जाति विशेष मुद्दे को लेकर बरसे सीएम योगी  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं करती है बल्कि बिना किसी पक्षपात के सभी का विकास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश को 55 साल में क्या दिया। जबकि भाजपा के चार साल के शासन में देश की दिशा और दशा काफी बदल गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 100 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी ...
अजब मोहब्बतः पांच बच्चों की मां प्रेमी संग रहने पर अड़ी, नहीं पसीजा दिल

अजब मोहब्बतः पांच बच्चों की मां प्रेमी संग रहने पर अड़ी, नहीं पसीजा दिल

Breaking News, Today's Top four News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : मोहब्बत भी ऐसी चीज है कि जो न जाने क्या-क्या गुल खुला देती है। जिले के पिसावां थाना क्षेत्र में एक अजब मोहब्बत  का मामला सुर्खियों में आया है। एक महिला ने प्रेमी के साथ रहने के लिए अपने पांच बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ दिया। पहले वाला पति युवती से गुजारिश करता रहा, लेकिन मोहब्बत में इस कदर पागल थी कि उसका दिल नहीं पसीजा। चार घंटे मनाए के बाद भी वह नहीं मानी और प्रेमी के साथ रहने की जिद्द पर अड़ी रही। एक साल पहले भागी थी प्रेमी संग, पहले पति के कहने पर पुलिस पकड़ लाई थाने  उसने बच्चों की बजाए प्रेमी को ही चुना। पिसावां क्षेत्र के बरगावां निवासी राम अवतार की पत्नी बीना 1 वर्ष पूर्व पति व बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। तबसे राम अवतार बच्चों को अकेले पाल रहा है। शनिवार को राम अवतार को पता चला कि उसकी पत्नी बीना क्षेत्र के ही बहादुरनगर गांव में अपने प्रे...

सीतापुर में फिर अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने चार मासूमों को बनाया निशाना

Breaking News, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः  सिधौली थाना क्षेत्र में रविवार को कुत्ते के हमले से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जुधौरा गांव निवासी नितिन (8) अपने साथी अभिषेक (9) के साथ सुबह खेतों की ओर शौच गया था। अचानक एक कुत्ते ने पीछे से नितिन पर हमला कर दिया। इसके बाद कुत्ता अभिषेक पर झपटा। बच्चों को ज्यादा शिकार बना रहे हैं कुत्ते, विभाग पकड़ने में नाकाम  इस पर अभिषेक ने नहर में कूदकर जान बचाई। इसके बाद कुत्ते ने पुन: नितिन पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी लेकर दौड़े। तब कुत्ता भाग गया। परिजनों ने उसे सिधौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तालगांव क्षेत्र में हुसैनपुर निवासी मुर्शीद अहमद की पुत्री मुस्कान (10) व पुत्र जीशान (7) गांव के पास बाग में बकरियां चरा रहे थे। आधा दर्जन कुत्तों के झुंड ने हमला बोला। इस पर बच्चे शोर मचाते हुए भाग। इस दौरान ...
कुतों के बाद तेंदुए की दहशत में सीतापुर, लकड़बघ्घों को बनाया शिकार

कुतों के बाद तेंदुए की दहशत में सीतापुर, लकड़बघ्घों को बनाया शिकार

Breaking News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुर : वन रेंज लहरपुर के भवानीपुर गांव के आप-पास खेतों में मृत सियार के अवशेष मिलने से इलाके में तेंदुआ की मौजूदगी की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने अवशेष देखे और तेंदुआ के क्षेत्र से चले जाने की बात कही है। हालांकि तेंदुआ की मौजूदगी की संभावनाओं से भवानीपुर व माखूबेहड़ समेत कई गांवों के लोग दहशत में हैं। दो दिनों में भावनीपुर गांव के आसपास कई मृत सियारों के अवशेष मिले  बीते दो दिनों में भवानीपुर गांव के इलाके के खेतों में कई जगहों पर मृत सियारों के अवशेष मिले हैं। इसके बाद क्षेत्र में अभी भी तेंदुए की मौजूदगी की आशंका बढ़ गई। आशंका जताई जा रही है कि सियार काे मारकर तेंदुआ खा गया होगा। भवानीपुर गांव के सुरेश, इतवारी व माखूबेहड़ के शंभू के खेतों में सियार के अवशेष मिले हैं। ग्रामीणों ने अवशेष देखने के बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। वनवि...
बांदा में दुर्घटनाः 1 की मौत, भीड़ से पिटते-पिटते बची पुलिस

बांदा में दुर्घटनाः 1 की मौत, भीड़ से पिटते-पिटते बची पुलिस

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, वीडियो
समरनीति न्यूज, बांदाः पैलानी थाना क्षेत्र में जसपुरा गांव में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली का एक्सल टूट गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क के किनारे गड्ढे में जाकर पलटा खा गया। यह दुर्घटना पैलानी के पिपरहरी मोड़ पर हुई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गड्ढे में पलटा, चालक बाल-बाल बचा    तेज रफ्तार की वजह से ट्रेक्टर चालक चाहकर भी उसे संभाल नहीं सका। हादसे में ट्रेक्टर पर सवाल एक मजदूर पैलानी के रेंहूटा निवासी सूरज (19) की मौत हो गई। ट्रैक्टर चला रहा श्यामू बच गया। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों का कहना था कि मरने वाले के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए। साथ ही तेज रफ्तार ट्रैक्टर चलाने वाले दोषी चालक को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाए। गुस्साए ग्रामीण कर रहे थे सड़क पर शव रख मुआवजे की मांग  घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर बांदा-पैलानी मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में पुलिस जा...
महोबा में गोरखगिरी पर्वत पर पानी के लिए श्रमदान से खुदाई

महोबा में गोरखगिरी पर्वत पर पानी के लिए श्रमदान से खुदाई

Today's Top four News, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबाः  पानी को लेकर चर्चा में रहने बाला बुंदेलखंड अब खुद पानी तलाशने की पहल करता नजर आ रहा है। खासकर पानी की समस्या का सबसे ज्यादा सामना करने वाला महोबा। जी हां, महोबा के लोगों ने खुद ही पातालीय पानी की तलाश शुरू कर दी है। सरकार जब करेगी तब करेगी, की बात मानते हुए महोबा के गोरखगिरी पर्वत पर स्थित ऐतिहासिक सरोवर की खुदाई करके कुछ लोग दूसरों के लिए नजीर पेश कर रहे हैं। मिसालः सरकार के भरोसे न रहकर समाजसेवी तारा पाटकर के नेतृत्व में लोग खुद आए आगे  अब उनके नेतृत्व में बच्चे-बूढ़े और सभी वर्गों के लोग हाथों में फावड़ा, कुदाल और तसले लेकर सुबह-सुबह ही बिना बुलाए पहाड़ पर पहुंच जाते हैं। ये सभी लोग खुदाई के काम में खुलकर पूरी मेहनत और लगन से जुट जाते हैं। काम में लगे अनुराग त्रिपाठी, अधिवक्ता कृष्ण गोपाल दिवेदी, प्रशांत गुप्ता, सौरभ त्रिपाठी, अनिल पुरवार और पंकज दीक्षित का ...
बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं के लिए करोड़ों की लागत से बनेंगे आश्रय स्थल

बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं के लिए करोड़ों की लागत से बनेंगे आश्रय स्थल

खेत किसान, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः  बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं की समस्या किसी से छिपी नहीं है। सरकार ने इधर-उधर भटकते अन्ना पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने की योजना शूरू की है। इसके लिए करोड़ों रूपए का बजट भी शासन से पास होकर विभाग को मिल गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारीहो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि काम तेजी से पूरा किया जाये, इसके लिए 75 फीसदी रकम कार्यदाई संस्थाओं को अवमुक्त भी हो चुकी है। बांदा के खप्टिहाकला, पिथौराबाद, मनीपुर और महुटा में बनेंगे एक-एक आश्रयस्थल  बताया जाता है कि बांदा जिले में कुल चार आश्रयस्थल बनने हैं इनमें एक खप्टिहाकला में, दूसरा पिथौराबाद और मनीपुर में तथा चौथा महुटा में बनाया जाएगा। इन चारों के निर्माण के लए 1 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपए मंजरू हुए हैं। इनके निर्माण की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग के निर्माणखंड व प्रांतीय खंड को दी गई हैं। इतना ही नहीं इनको 75 फीसदी ...
हमीरपुर की साक्षी ने भारोत्तलन में मारी बाजी 

हमीरपुर की साक्षी ने भारोत्तलन में मारी बाजी 

Today's Top four News, खेलकूद, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुरः जिले की एक होनहार बेटी ने भारोत्तलन जैसे खेल में सिल्वर मेडल जीतकर पूरी बुंदेलखंड का गौरव बढ़ाया है। जिले का खेल स्टेडियम में उसका स्वागत किया गया है। बताया जाता है कि हमीरपुर के कुटारा की रहने वाले 17 साल की साक्षी ने हाल ही में 72 किलो भार वर्ग में कानपुर में आयोजित राष्ट्रीय भारोत्तन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता के लिए साक्षी को ज्यादा समय नहीं मिला। फिर भी साक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीता। साक्षी ने कुल 175.5 किलोग्राम वजन उठाया। अब उनका चयन दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की भारोत्तल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता 24 से 28 जून के बीच दिल्ली में आयोजित होगी। जिला क्रीडा अधिकारी एसपी बमनिया ने इसकी जानकारी देते हुए साक्षी का मुंह मीठा कराते हुए उनका स्वागत किया। इस मौके पर साक्षी के भाई संचित गुप्ता और...