Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में फिर अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने चार मासूमों को बनाया निशाना

.

समरनीति न्यूज, सीतापुरः  सिधौली थाना क्षेत्र में रविवार को कुत्ते के हमले से एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जुधौरा गांव निवासी नितिन (8) अपने साथी अभिषेक (9) के साथ सुबह खेतों की ओर शौच गया था। अचानक एक कुत्ते ने पीछे से नितिन पर हमला कर दिया। इसके बाद कुत्ता अभिषेक पर झपटा।

बच्चों को ज्यादा शिकार बना रहे हैं कुत्ते, विभाग पकड़ने में नाकाम 

इस पर अभिषेक ने नहर में कूदकर जान बचाई। इसके बाद कुत्ते ने पुन: नितिन पर हमला कर घायल कर दिया। शोर मचने पर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लाठी लेकर दौड़े। तब कुत्ता भाग गया। परिजनों ने उसे सिधौली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

वहीं तालगांव क्षेत्र में हुसैनपुर निवासी मुर्शीद अहमद की पुत्री मुस्कान (10) व पुत्र जीशान (7) गांव के पास बाग में बकरियां चरा रहे थे। आधा दर्जन कुत्तों के झुंड ने हमला बोला। इस पर बच्चे शोर मचाते हुए भाग। इस दौरान निकल रहे साइकिल सवारों ने बच्चों को बचाया। इस दौरान कुत्तों ने एक बकरी को मार डाला।