Friday, November 13सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका – अरुण सिंह

राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की बेहद महत्वपूर्ण भूमिका – अरुण सिंह

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, उन्नावः नवाबगंज कस्बा स्थित श्याम लाल इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह ने शिरकत कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। श्री सिंह ने तीन कैडेट्स प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर सम्मानित भी किया। ये भी पढ़ेंः आधार पर सुप्रीमकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अब बैंक, परीक्षाओं और मोबाइल के लिए अनिवार्य नहीं ‘आधार कार्ड’ मुख्य अतिथि अरुण सिंह ने कैडे्टस को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी कैडेट्स देश की सेवा में सदैव तत्पर रहे हैं। कहा कि एनसीसी राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह दूसरी रक्षा पंक्ति है। समय-समय पर जब भी देश में इनकी जरूरत महसूस की गई है ये कैडेट्स कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं। इसलिए वह जल्द ही पुलिस महानिदेशक...
चरैवेति-चरैवेति के सिद्धांत को अपनाकर देश व समाज की उन्नति में भागीदार बनें छात्र – राम नाईक

चरैवेति-चरैवेति के सिद्धांत को अपनाकर देश व समाज की उन्नति में भागीदार बनें छात्र – राम नाईक

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदाः आज जिन छात्रों ने उपाधियां प्राप्त कर ली हैं उन्होंने अपने जीवन का एक बेहद महत्वपूर्ण पड़ाव पार कर लिया है। अब उनको अपने जीवन की एक नई यात्रा आरंभ करनी है और इस नई यात्रा में वे सभी चरैवेति-चरैवेती के सिद्धांत को जीवन में अपनाएं और देश व समाज की उन्नति के लिए कार्य करें। ये बातें उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक ने कहीं। श्री नाईक आज यहां बांदा कृषि विश्वविद्यालय के चौथे दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए हुए थे। बांदा कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचे यूपी के राज्यपाल का छात्रों को उन्नति का मंत्र   इस दौरान राज्यपाल श्री नाईक ने कहा कि जो चलता रहता है उसका ही भाग्य चलता है। अगर आप सबको भी सूर्य की तरह प्रकाशवान बनना है तो सूर्य की तरह निरंतर चलते रहें। उन्होंने कहा कि ये दुनिया बहुत बड़ी है लेकिन अब दुनिया सबके नजदीक आ रही है। उदाहरण देत...
प्रमोशन में अनुसूचित जाति/जनजाति के कर्मचारियों को मिलता रहेगा आरक्षण – सुप्रीम कोर्ट  

प्रमोशन में अनुसूचित जाति/जनजाति के कर्मचारियों को मिलता रहेगा आरक्षण – सुप्रीम कोर्ट  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः बुधवार को अपने महत्वपूर्ण फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अनुसूचित जाति-जनजाति के (SC/ST) कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण जारी रहेगा। अदालत ने कहा है कि सरकारी नौकरियों में प्रमोशन में आरक्षण नहीं हटेगा। देश की सबसे बड़ी अदालत ने कहा है कि इस फैसले पर दोबारा विचार की जरूरत नहीं है। ये भी पढ़ेंः आधार पर सुप्रीमकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला: अब बैंक, परीक्षाओं और मोबाइल के लिए अनिवार्य नहीं ‘आधार कार्ड’   अदालत ने कहा है कि पिछड़ेपन पर मात्रात्मक डेटा इकट्ठा करने की जरूरत नहीं है। अदालत ने साफ कर दिया है कि प्रमोशन में एससी/एसटी आरक्षण का मामला बड़ी बेंच को नहीं जाएगा। बताते चलें कि केंद्र सरकार नागराज मामले  पर पुनर्विचार चाहती थी लेकिन सुप्रीमकोर्ट के इस फैसले के बाद 2006 का आदेश अब बरकरार रहेगा। ये भी पढ़ेंः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर लावारिस ...
टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का अड्डा बना डासना टोल प्लाजा अब होगा बंद !

टोल कर्मियों की गुंडागर्दी का अड्डा बना डासना टोल प्लाजा अब होगा बंद !

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, गाजियाबादः वाहन स्वामियों व चालकों के साथ आए दिन मारपीट और गुंडागर्दी करने वाले डासना टोल प्लाजा के टोल कर्मियों को तगड़ा सबक मिलने वाला है। इस टोल प्लाजा को या कहीं दूर शिफ्ट किया जाएगा या फिर पूरी तरह से बंद ही कर दिया जाएगा। ऐसा आए दिन टोल प्लाजा कर्मियों द्वारा टोल टैक्स के रूप में ज्यादा रकम वसूलने और राहगीरों के साथ मारपीट और गुंडागर्दी के कारण होगा। इस संबंध में जिला प्रशासन गाजियाबाद सख्त कदम उठाने जा रहा है। टोल कर्मी वाहन मालिकों से गुंडागर्दी और नियम से ज्यादा करते हैं टैक्स वसूली  बताते चलें कि डासना टोल प्लाजा पर आए दिन वहां से गुजरने वाले सभ्य लोगों के साथ टोल कर्मियों की मारपीट और नियम से ज्यादा टैक्स वसूली की शिकायतें मिलती रहती हैं। लोग इस टोल प्लाजा के कर्मियों के कारण काफी परेशान हैं। ये भी पढ़ेंः वीडियों में देखें टोल प्लाजा कर्मियों की गुंडागर्द...
प्रधानाचार्य गोलीकांडः आरोपी अधिवक्ता समेत छह की तलाश में पुलिस

प्रधानाचार्य गोलीकांडः आरोपी अधिवक्ता समेत छह की तलाश में पुलिस

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीते रविवार 23 सितंबर के दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक प्राइवेट स्कूल के प्रधानाचार्य डीएस सोनी को गोली मारने के मामले में पुलिस को एक अधिवक्ता समेत चार लोगों की तलाश है। दरअसल, ये पांचों ही हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी हैं। प्रधानाचार्य की बेटी प्राची सोनी ने पिता पर गोली चलाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। ये भी पढ़ेंः सत्ता का नशाः बीजेपी विधायक ने़ DM के सामने डीआईओएस को पीटा.. प्रधानाचार्य के बेटी की ओर से एक अधिवक्ता समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद हत्या का मुकदमा लिखाया था। थाना प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने तहरीर के आधार पर मुकदमा  दर्ज करने की जानकारी देते हुए कहा है कि आरोपियों की तेजी से तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ेंः  देखें लाइव वीडियोः हाईटेंशन विद्युत लाइन से टकराया ताजिया, आग के बाद करंट से 17 झुलसे, चार रेफर बताते चलें कि अतर्र...
पुलिस की गाड़ी में छात्रा से अश्लील बातें और अभद्रता मामले में महिला सिपाही समेत 3 कांस्टेबल सस्पेंड

पुलिस की गाड़ी में छात्रा से अश्लील बातें और अभद्रता मामले में महिला सिपाही समेत 3 कांस्टेबल सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, मेरठः एक मेडिकल कालेज की छात्रा को सिपाहियों के अपशब्द कहने और महिला सिपाही द्वारा पिटाई के मामले ने वीडियो वायरल होने के बाद तूल पकड़ लिया है। इस मामले में पुलिस अधिकारियों ने तीनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल, पीड़ित मेडिकल छात्रा अपने एक दोस्त से मिलने गई थी। वहां छात्रा और उसके दोस्त को लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। दोस्त दूसरे समुदाय का होने के कारण हिंदू संगठनों ने उसकी जमकर पिटाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस किसी तरह उसे बचाकर 100 नंबर वैन में बैठा लाई। आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई थी छात्रा को पिटाई से बचाने पहुंची थी पुलिस  इस दौरान पुलिस की गाड़ी में तीन पुलिस कर्मियों ने उसके साथ वीडियो बनाया। वीडियो में गाड़ी में आगे बैठा सिपाही उसे अपशब्द बोल रहा है और पीछे साथ में बैठी महिला सिपाही उसकी पिटाई कर रही है। इतना ही नहीं वीडि...
हमीरपुर में कंस वध मेला में दो पक्षों के आमने-सामने आने पर उपद्रव, एएसपी समेत कई घायल, लाठीचार्ज

हमीरपुर में कंस वध मेला में दो पक्षों के आमने-सामने आने पर उपद्रव, एएसपी समेत कई घायल, लाठीचार्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज,लखनऊ/हमीरपुरः जिले के मौदहा कस्बे में एतिहासिक कंस वध मेले की शोभायात्रा निकाले जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद मंगलवार शाम बड़े उपद्रव में बदल गया। एक पक्ष की ओर से भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया तो पुलिस ने भी लाठियां चलाईं। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले भी चलाने पड़े। शोभायात्रा के रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद  इस दौरान पथराव और भगदड़ में एएसपी लाल साहब यादव समेत कई पुलिसकर्मी और मीडिया कर्मी समेत अन्य लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है। बताया जाता है कि लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना ऐतिहासिक कंस वध मेला सोमवार को पूर्णिमा के दिन संपन्न हो रहा था। इस दौरान मेला आयोजकों हमेशा की तरह ही तैयारियां कर रखीं थीं। आयोजक झांकियां सजाने के बाद गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा लेकर मौदहा कस्बे के गुड़ाही बाजार पहुंचे थे। ये भी पढ़े...
गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा मारकुंडी जंगल, ईनामी डकैत गिरफ्तर में..

गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा मारकुंडी जंगल, ईनामी डकैत गिरफ्तर में..

Breaking News, Today's Top four News, चित्रकूट, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में मंगलवार सुबह चित्रकूट का मारकुंडी जंगल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस और डकैतों के बीच करीब आधा घंटे तक गोलियां चलती रहीं। बाद में एक ईनामी बदमाश पुलिस कि गिरफ्त में आ गया। पकड़ा गया डकैत 25 हजार का ईनामी बताया जा रहा है। 25 हजार का ईनामी बदमाश है पकड़ा गया बदमाश मनुवा कोल  सुबह करीब 4.00 बजे पुलिस और डकैतों के बीच आधे घंटे चली मुठभेड़ में डकैत बबुली कोल गिरोह का हार्डकोर बदमाश एवं 25 हजार का ईनामी डकैत मनुवा कोल गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी डकैत पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए जंगलों मे भाग निकले। ये भी पढ़ेंः 11 साल पुराने एसटीएफ गोलीकांड के डकैत समेत दो ईनामी बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे एसपी चित्रकूट मनोज कुमार झा ने बताया है कि मारकुंडी थाना प्रभारी रावेन्द्र सिंह को सोमवार रात करीब 2.00बजे जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि डकैत...
दागी सांसदों और विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

दागी सांसदों और विधायकों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली संविधान पीठ ने मंगलवार को एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है। सुप्रीमकोर्ट ने कहा है कि दोष सिद्ध होने से पहले सांसदों और विधायकों को अयोग्य नहीं ठहराया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने एक अन्य याचिका पर फैसला सुनाते हुए यह भी कहा है कि आरोप झेल रहे किसी नेता को चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता है। ये भी पढ़ेंः क्या सरकार नागरिकों के व्हाट्सएप संदेशों को टैप करना चाहती है – सुप्रीमकोर्ट साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने यह भी आदेश दिया है कि उम्मीदवारों को खुद पर लगे आपराधिक आरोपों की साफ-साफ जानकारी देनी होगी। साथ ही पार्टियों को अपनी वेबसाइट पर भी इसका जिक्र करना होगा। ये भी पढ़ेंः  सुप्रीम कोर्ट ने दी एससी/एसटी कर्मचारियों को प्रमोशन में आरक्षण पर राहत साथ ही सरकार से इस संबंध में जल्द कानून बनाने को कहा है ताकि अपराधियों और बा...