Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर गूंजा मारकुंडी जंगल, ईनामी डकैत गिरफ्तर में..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के चित्रकूट जिले में मंगलवार सुबह चित्रकूट का मारकुंडी जंगल गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। पुलिस और डकैतों के बीच करीब आधा घंटे तक गोलियां चलती रहीं। बाद में एक ईनामी बदमाश पुलिस कि गिरफ्त में आ गया। पकड़ा गया डकैत 25 हजार का ईनामी बताया जा रहा है।

25 हजार का ईनामी बदमाश है पकड़ा गया बदमाश मनुवा कोल 

सुबह करीब 4.00 बजे पुलिस और डकैतों के बीच आधे घंटे चली मुठभेड़ में डकैत बबुली कोल गिरोह का हार्डकोर बदमाश एवं 25 हजार का ईनामी डकैत मनुवा कोल गिरफ्तार कर लिया गया। बाकी डकैत पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए जंगलों मे भाग निकले।

ये भी पढ़ेंः 11 साल पुराने एसटीएफ गोलीकांड के डकैत समेत दो ईनामी बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

एसपी चित्रकूट मनोज कुमार झा ने बताया है कि मारकुंडी थाना प्रभारी रावेन्द्र सिंह को सोमवार रात करीब 2.00बजे जरिये मुखबिर सूचना मिली थी कि डकैत मनुवा कोल अपने कुछ डकैत साथियों के साथ मारकुंडी जंगल मे छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई।

ये भी पढ़ेंः  प्रधान की शादीशुदा बेटी को घर में घुसकर सिर में मारी गोली, तड़पकर मौत

एसओ ने थाने के सिपाहियों के साथ जंगल की नाकेबंदी कर ली। पुलिस के ललकारने पर डकैत गोलियां चलाने लगे। आधा घंटे की मुठभेड़ में डकैतों के पैर उखड़ गए। सब जान बचाकर घने जंगल की ओर भागने लगे, डाकू मनुवा पुलिस के हत्थे चढ गया।

पुलिस  पकड़े गए बदमाश स पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बदमाश को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए बदमाश से जानकारी मिलने के बाद बाकी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सहायता मिलने की संभावना है।