Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

सड़क हादसे में 5 शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल समेत 8 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

सड़क हादसे में 5 शिक्षकों और वाइस प्रिंसिपल समेत 8 लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जिले में शनिवार सुबह हुए एक भीषण हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में पांच शिक्षक, एक बाबू भी शामिल हैं। हादसा डीसीएम और टेंपो की टक्कर से हुआ। हादसे में टेंपो के परखच्चे उड़े गए और उसपर सवार 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ घायलों को अस्पताल भेजा गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। औरैया के सहायल क्षेत्र में डीसीएम-टेंपो की आमने-सामने टक्कर  सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हालात को काबू में किया। यह हादसा टेंपो और डीसीएम की आमने-सामने हुई तेज टक्कर के चलते हुआ।बताया जाता है कि सहायल थाना क्षेत्र के गपचरियापुर गांव के समीप डीसीएम-टेंपो में  हुई आमने सामने तेज टक्कर में लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि टेंपो के परखचे उड़ गए और उसपर सवाल लोग ...
बांदा के इंटर के छात्र ने हादसे में घायल होने पर कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

बांदा के इंटर के छात्र ने हादसे में घायल होने पर कानपुर में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः छह दिन पूर्व गांव में आमने-सामने बाइक भिड़ंत में घायल छात्र की कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरागांव निवासी रामसागर (19) पुत्र अनंतराम बीती 29 जून को गांव में ही बाइक चला रहा था। तभी दूसरी बाइक से आमने-सामने भिड़ंत हो जाने के कारण रामसागर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। बिसंडा के दफ्तरा गांव में हुआ था हादसा  कानपुर में उसका का उपचार चल रहा था। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के फुफेरे भाई सुनील ने बताया कि मृतक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। फिलहाल वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ेंः बांदा में सड़क हादसा, बाइक सवार वरिष्ठ अधिवक्ता की मौत, बाल-बाल बचा बेटा, 15 को होगी शोकसभ...
9 दिन बाद मौत से हार गई बांदा की रेखा, पति अब भी लड़ रहा मौत से जंग

9 दिन बाद मौत से हार गई बांदा की रेखा, पति अब भी लड़ रहा मौत से जंग

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः तकरीबन नौ दिन पूर्व आग से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। परिवारीजन कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, आग बुझाने में झुलसे पति का उपचार किया जा रहा है। 26 जून को जल गई थी खाना बनाते समय अतर्रा थाना क्षेत्र के टिर्रा पुरवा में रहने वाली रेखा (22) पत्नी सुरेश बीती 26 जून को घर में खाना बनाते समय आग से झुलस गई थी। आग बुझाने में पति भी झुलस गया था। परिवार के लोगों ने दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर कई दिनों तक दंपति का उपचार किया गया। आग बुझाने में झुलसे पति का हो रहा उपचार रेखा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में रेखा की मौत हो गई। मृतका के पारिवारि...
बांदा में जहां गूंजनी थीं दो-दो नौनिहालों की किलकारियां, वहां उठीं मां और मासूमों की अर्थियां..

बांदा में जहां गूंजनी थीं दो-दो नौनिहालों की किलकारियां, वहां उठीं मां और मासूमों की अर्थियां..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा
समरनीति न्यूज, बांदाः प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती युवती को नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां से जिला महिला अस्पताल, फिर जानकीकंड और इसके बाद सतना के अस्पताल में उपचार कराया गया। पेट में एक बच्चे की मृत्यु हो जाने के कारण हालत गंभीर हो गई और जुड़वा बच्चों समेत मां की भी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए तो पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामला अब विवाहिता के मायके और ससुराल पक्ष के बीच विवाद का बन गया है। बांदा से चित्रकूट-सतना, फिर भी नहीं बच सकी जान  कालिंजर थाने के रक्सी गांव के मजरा कहला निवासी प्रिया (22) पत्नी आदित्य पांडेय गर्भवती थी। उसके गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे थे। दो दिन पूर्व प्रिया को प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार के लोग नरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और वहां उपचार कराया। वहां से जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला अस...
बांदा में युवक ने पिता को भावुक सुसाइड नोट लिखकर दी जान, कर्जदार किसान भी फांसी पर झूला

बांदा में युवक ने पिता को भावुक सुसाइड नोट लिखकर दी जान, कर्जदार किसान भी फांसी पर झूला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में एक ह्रदयविदारक घटना के तहत एक इंजीनियरिंग कर चुके छात्र ने अपने पिता के नाम सुसाइड नोट लिखा और फिर फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस का कहना है कि छात्र के शव से एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने जान देने की वजह लिखी है। पुलिस का कहना है कि यह छात्र नशे की लत से परेशान था और खुद अपने परिजनों के दर्द और दिक्कतों को भी समझ रहा था। उसको एहसास था कि उसकी इस लत की वजह से पूरा परिवार परेशान है लेकिन चाहकर भी वह नशे को छोड़ नहीं पा रहा था। आखिरकार उसने अपनी झंझटों से छुटकारा पाने के लिए गुरुवार देर रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवारीजनों ने शव फंदे पर लटका देखा तो कोहराम मच गया। इधर, एक किसान ने भी मवेशी बाड़े में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शहर के शुकुलकुआं का मामला  बताया जाता है कि विकास भवन में सूडा विभाग में लिपिक के तौर पर कार्यरत वीर बहादुर सि...
महिला को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

महिला को सांप ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में चली गई जान

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार की सुबह खेत में काम कर रही महिला को सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोग कुछ देर तक झाड़फूंक कराते रहे, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लाए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। देहात कोतवाली के पथरी गांव की घटना  देहात कोतवाली क्षेत्र के पथरी गांव निवासी राजरानी (35) पत्नी विश्राम खंगार खेत में ही बने मकान में रहती है। शुक्रवार की सुबह वह घर से निकलकर खेत में काम करने लगी, इसी दौरान उसे जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिवार के लोगों को पता चला तो आनन-फानन में ओझाओं को बुलाकर उसकी झाड़फूंक कराई गई। लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में परिवारीजन तकरीबन तीन बजे दोपहर को राजरानी को लेकर जिला अस्पताल आए, वहां पर चिकित्...
बांदा के महोखर में डेढ़ सौ साल पुराने कुएं की खुदाई में मिलीं पुरानी बंदूकें-तलवारें, ग्रामीणों को खजाने की उम्मीद

बांदा के महोखर में डेढ़ सौ साल पुराने कुएं की खुदाई में मिलीं पुरानी बंदूकें-तलवारें, ग्रामीणों को खजाने की उम्मीद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिलाधिकारी के कुआं तालाब जियाओ अभियान के तहत कुओं की खुदाई कराई जा रही है। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव में प्राचीन कुआं खुदाई के दौरान आधा दर्जन पुरानी बंदूकों के टुकड़े (नालें) बरामद हुई हैं। गांव के युवा भाजपा नेता धीरेंद्र सिंह ने बताया कि खुदाई के दौरान बंदूकें और तलवारें काफी पुरानी हैं और यह कुआ लगभग डेढ़ सौ साल पुराना है। उन्होंने कहा कि सभी को उम्मीद है कि अगर कुए और अधिक ढंग से खुदाई कराई जाए तो निश्चित रूप से यहां कीमती चीजें मिल सकती हैं। ग्रामीणों को सोना-चांदी मिलने की उम्मीद  कहा कि यह कोई बड़ी बात नहीं है कि कुएं से सोने-चांदी के जेवरात भी मिल जाएं। बाकी ग्रामीणों ने भी यही बातें कहीं। उधर, जैसे-जैसे लोगों को इसकी जानकारी हुई इनको देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम मौके पर पहुंच गया। खबर पाकर देहात कोतवाली प्रभारी रामाश्रय यादव मौके पर पहुंचे औ...
शहर में जीआईसी स्कूल गेट पर बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों का सबब..

शहर में जीआईसी स्कूल गेट पर बने ऊंचे स्पीड ब्रेकर बन रहे हादसों का सबब..

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज बांदाः राजकीय इंटर कालेज के गेट के सामने से गुजरकर डीएम कालोनी और जजी चौराहे वाली सड़क को जोड़ने वाली सड़क पर बने बड़े ब्रेकर जानलेवा साबित हो रहे हैं। आए दिन बाइक सवार और साइकिल सवार इनकी चपेट में आकर गिर रहे हैं। मोटरसाइकिल तो क्या, साइकिल निकालने में गिरने का खतरा है। हैवी ब्रेकर होने के कारण मजबूरन लोग अगल-बगल से निकलते हैं। तकरीबन डेढ़ फीट ऊंचे ब्रेकर बने होने से अगर कोई बाइक सवार गिरा तो मुमकिन है कि उसकी मौत भी हो जाए। बाइक से उतरकर निकल रहे लोग जीआईसी के प्रवेश द्वार के दोनो ओर बने डेढ़ फीट ऊंचे ब्रेकर छात्रों की अकाल मौत का कारण भी बन सकते हैं। ब्रेकर बनाने वालों ने वाहनों की रफ्तार को धीमा करने का तरीका तो ईजाद किया, लेकिन ऊंचे ब्रेकरों से होने वाले नुकसान के बारे में नहीं सोंचा। दोपहिया वाहन चालक बाइक से उतरकर ब्रेकर से बाइक निकालता नजर आता है। चार पहिया वाहन तो उस...
कानपुर के बड़े होटल गोल्डन पैलेस के मालिक, लापता मामा-भांजे को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से किया बरामद

कानपुर के बड़े होटल गोल्डन पैलेस के मालिक, लापता मामा-भांजे को पुलिस ने एक्सप्रेस-वे से किया बरामद

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः दो दिन पहले कानपुर शहर से रहस्यमय हालात में लापता हुए होटल गोल्डन पैलेस के मालिक एवं व्यवसाई मामा-भांजे को पुलिस ने ढूंढ निकाला है। पुलिस ने दोनों आगरा-एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास से बरामद किया। इस मामले में दोनों के परिजनों ने शहर के नजीराबाद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताते चलें कि शहर के शास्त्री नगर निवासी होटल एवं गेस्ट हाउस मालिक हरमीत सिंह का भांजा रतनदीप पांडू नगर, श्याम ब्रिज अपार्टमेंट शास्त्री नगर निवासी गेस्ट हाउस संचालक हरमीत सिंह का भांजा रतनदीप सिंह, पांडु नगर श्यामब्रिज अपार्टमेंट में परिवार के साथ ररहता है। बुधवार से दोनों थे लापता, परिजनों ने लिखाई थी गुमशुदगी रिपोर्ट  बताते हैं फजलगंज इलाके में कबाड़ी मार्केट में उसकी मोटर पार्ट की दुकान है और बीते बुधवार को वह दुकान पर बैठा था। इसी बीच उसने खुद की तबियत खराब होने की बात बता...
बांदा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

बांदा में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की शोभा यात्रा, भक्तों ने लगाए जयकारे

बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः शहर में भगवान जगन्नाथ की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु डीजे की धुन पर जमकर थिरके। जगह-जगह पर भगवान की शोभायात्रा का स्वागत किया गया और पुष्प वर्षा भी की गई। गुरुवार को छोटी बाजार स्थित रामजानकी मंदिर के पास में भगवान जगन्नाथ स्वामी का श्रृंगार वृंदावन के मनमोहक परिवेश के साथ किया गया। भक्तों ने लगाए जयकारे रथ यात्रा नगर के प्रमुख स्थानों छोटी बाजार, बलखंडीनाका, महेश्वरी देवी से होते हुए डीएबी कालेज पहुंची। वहां से कोतवाली रोड से होते हुए पुनः छोटी बाजार स्थित भगवान जगन्नाथ स्वामी के मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई। जगह-जगह पर रथ यात्रा को रोककर प्रसाद आदि का वितरण किया गया। ओमर वैश्य महिला संघ की अध्यक्षा सुनीता गुप्ता ने बताया कि हमारी संस्था की सभी महिलाओं ने एकत्रित होकर आम, जामुन और मिष्ठान का भोग लगाने के साथ साथ भजन और नृत...