Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

9 दिन बाद मौत से हार गई बांदा की रेखा, पति अब भी लड़ रहा मौत से जंग

सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः तकरीबन नौ दिन पूर्व आग से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां पर उसकी हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया था। परिवारीजन कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। इधर, आग बुझाने में झुलसे पति का उपचार किया जा रहा है।

26 जून को जल गई थी खाना बनाते समय

अतर्रा थाना क्षेत्र के टिर्रा पुरवा में रहने वाली रेखा (22) पत्नी सुरेश बीती 26 जून को घर में खाना बनाते समय आग से झुलस गई थी। आग बुझाने में पति भी झुलस गया था। परिवार के लोगों ने दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर कई दिनों तक दंपति का उपचार किया गया।

आग बुझाने में झुलसे पति का हो रहा उपचार

रेखा की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन कानपुर लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में रेखा की मौत हो गई। मृतका के पारिवारिक ससुर कृष्णावतार ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी। मृतका के एक बच्ची भी हैै।

ये भी पढ़ेंः बांदा में पोल्ट्री फार्म में भीषण आग में 3550 चूजों की जिंदा जलकर मौत, पोस्टमार्टम के साथ जांच शुरू