Sunday, November 8सही समय पर सच्ची खबर...

Author: समरनीति न्यूज

बांदा में हर वर्ग की महिला व्यवसाइयों से मिले पुलिस अधीक्षक ने सुनीं उनकी समस्याएं 

बांदा में हर वर्ग की महिला व्यवसाइयों से मिले पुलिस अधीक्षक ने सुनीं उनकी समस्याएं 

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पुलिस लाइन सभागार में रविवार को पुलिस अधीक्षक गणेश साहा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। पहली बार आयोजित हुई इस बैठक में महिला व्यवसायियों के अलावा सब्जी विक्रेता वर्ग की सभी महिलाएं शामिल रहीं। सभी महिलाओं ने न सिर्फ अपनी समस्याएं बताईं बल्कि सुझाव भी दिए। त्वरित समस्या निस्तारण के लिए एसपी ने महिला थाना प्रभारी को जिम्मेदारी सौंपी और उनका मोबाइल नंबर भी साझा किया। बैठक के दौरान उपस्थित सब्जी विक्रेता सहित जीवकोपार्जन हेतु अन्य व्यवसायी महिलाओं द्वारा अपनी समस्या व सुझाव बताए। पहली बार मुलाकात पर महिलाओं ने की सराहना  बैठक का उद्देश्य समस्त वर्ग की व्यवसाई महिलाओं के साथ एक साथ बैठक करके उनकी समस्याओं को जानना रहा। साथ ही सड़कों को अतिक्रमण मुक्त एवं यातायात के नियमों का अनुपालन कराना था। पुलिस अधीक्षक साहा द्वारा मौजूद महिलाओं से अपेक्षा की गई कि आ...
जहां होता है पानी, वह नगर खुशहाल रहता है..बांदा में कुआं-तालाब बचाओ अभियान के तहत कवि सम्मेलन-मुशायरा

जहां होता है पानी, वह नगर खुशहाल रहता है..बांदा में कुआं-तालाब बचाओ अभियान के तहत कवि सम्मेलन-मुशायरा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिला प्रशासन की पहल पर चलाया जा रहा कुआं-तालाब बचाओ अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण एवं जल विषय पर स्थानीय निजामी पैलेस में बीती राज कवि सम्मेलन और मुशायरे का आयोजन हुआ। इसमें सचिव यूपी सिंह जलशक्ति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली मुख्य अतिथि रहे। कवि सम्मेलन में स्थानीय कवि डा चंद्रिका प्रसाद दीक्षित ‘ललित’व जवाहरलाल आदि ने अपनी-अपनी कविताएं पुस्तुत कीं। कार्यक्रम में कानपुर से आईं विश्व विख्यात शायरा शबीना अदीब ने पढ़ा ‘जहां होता है पानी वह नगर खुशहाल रहता है, वहां मिलते हैं आंसू जिस जमी पर अकाल रहता है। जौहर कानपुरी ने पढ़ा, बिना पानी न चल पाएगा जीवन.. जौहर कानपुरी ने ‘बिना पानी न चल पाएगा जीवन, बचेंगे हम न ये सासों का बंधन।’ इटावा से आए कवि डा राजीव राज द्वारा ‘ज्ञान, बुद्धी, बल मिला तो बन गया भगवान है, इस कदर विज्ञान के प्रतिमान पर अभिमान है।’ रावेंद्र मोहन त्रिपाठी...
सुहागरात से पहले प्रेमिका को आफर, फिर दोस्त से सेक्स से इंकार पर गला रेतकर फेंका, 3 दिन बाद कुएं से जिंदा निकली युवती और..

सुहागरात से पहले प्रेमिका को आफर, फिर दोस्त से सेक्स से इंकार पर गला रेतकर फेंका, 3 दिन बाद कुएं से जिंदा निकली युवती और..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, फतेहपुर/बांदाः जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक युवक अपनी सुहागरात वाले दिन अपनी पत्नी से पहले प्रेमिका को सेक्स का आफर दिया। वह राजी भी हो गई, लेकिन फिर प्रेमिका को इसी युवक ने अपने दोस्त के साथ भी सेक्स करने को कहा। इंकार करने पर युवक ने चाकू से गला रेतकर उसे पास के कुएं में फेंक दिया। मरा जानकर दोनों वहां से निकल लिए, लेकिन विधाता को इन दरिंदों को सजा दिलानी थी। गुरुवार रात हुई इस घटना के ठीक तीन दिन बाद कुएं में पड़ी खून से लतपत प्रेमिका की पुकार सुनकर एक चरवाहे ने ग्रामीणों को बुलाया। इसके बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। तब पूरी घटना का खुलासा हुआ। अब पुलिस दोनों दरिंदों की तलाश कर रही है। प्रेमिका का इलाज कानपुर में चल रहा है। बांदा के खप्टिहा-फतेहपुर के कल्याणपुर का मामला   बताया जाता है कि फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव ...
कानपुर में कागज कारोबारी की बेटी हर्षिता अग्रवाल की मौत के मामले में सास गिरफ्तार, पति-ससुर पर लटकी कार्रवाई की तलवार

कानपुर में कागज कारोबारी की बेटी हर्षिता अग्रवाल की मौत के मामले में सास गिरफ्तार, पति-ससुर पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपार्टमेंट से संदिग्ध हालात में गिरकर हुई विवाहिता हर्षिता की के मामले में नया मोड़ आया है। पुलिस ने मृतका की सास को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं उसके पति, ससुर और बाकी लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। सास की गिरफ्तारी दहेज हत्या के आरोपों को लेकर की गई है। वहीं पुलिस सास और मृतका के फोन की काल डिटेल भी निकलवा रही है। पुलिस का मानना है कि या तो ऐसे हालात पैदा किए गए कि हर्षिता अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से कूदने को मजबूर हो गई। या फिर किसी ने उसे नीचे धकेल दिया है। पति-ससुर समेत अन्य की भूमिका की जांच  इस मामले में घर की नौकरानी भी वहां मौजूद बताई जा रही है। इतना ही नहीं जिस वक्त हर्षिता की संदिग्ध हालात में गिरकर मौत हुई है, उस समय उसकी सास ही घर में मौजूद थी। इसलिए मामला और संदिग्ध जान पड़ रहा है। संबंधित मुख्य खबर पढ़ेंः अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमें...
इटावा जिला जेल से दीवार कूदकर 2 खतरनाक कैदी फरार, एक की ट्रेन से कटकर मौत, दूसरे की तलाश

इटावा जिला जेल से दीवार कूदकर 2 खतरनाक कैदी फरार, एक की ट्रेन से कटकर मौत, दूसरे की तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः इटावा से बड़ी सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिला कारागार इटावा में बंद दो कैदी दीवार कूदकर फरार हो गए हैं। इनमें से एक की पुलिस के पीछा करने के दौरान ट्रेन से कटकर मौत भी हो गई। वहीं दूसरा कैदी की तलाश की जा रही है। घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जाता है कि जिला कारागार में बंद दो कैदी बीती देर रात जेल की दीवार कूदकर फरार हो गए। जेल अधिकारियों को इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। दोनों काट रहे थे उम्रकैद की सजा   दोनों कैदियों की तलाश शुरू की गई। इनमें से एक कैदी रामानन्द निवासी ग्राम दशहरा, थाना क्षेत्र फफूंद (औरैया) के पीछे जेल पुलिस लग गई। बताते हैं कि भागते-भागते कैदी रामानंद औरैया के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर जा पहुंचा। वहां उसने पुलिस से बचने के लिए पटरी पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रैक से गुजर रही ट्रेन के नीचे आने से उसकी...
अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

अपडेटः कानपुर के आर्यनगर में अपार्टमेंट की 7वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत, हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के आर्यनगर में स्थित एल्डोराडो अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल से गिरकर एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला के पिता व अन्य मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि बीते ढाई साल से उनका दामाद अपने परिजनों के साथ मिलकर बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों को हिरासत में लिया   मृतका का नाम हर्षिता अग्रवाल (27) था और उनके पति का नाम उत्कर्ष अग्रवाल है जो कि एक कारोबारी है। बताते हैं कि घटना के वक्त कारोबारी की मां रानू फ्लैट में मौजूद थी। आरोप है कि सास और बहू में झगड़ा था और सास पर प्रताड़ना का आरोप था। मृतक हर्षिता के पिता एवं कागज कारोबारी, काकादेव के मोतीनगर अपार्टमेंट निवासी पदम अग्रवाल हैं। आरोपः दो करोड़ रुपए दहेज की मांग कर रहे थे ससुराली उनका आरोप है कि दामाद और उसके परिवार के लोग शादी के बाद से दहेज में दो करोड़ रुपए मांग रहे थे। न देने पर...
बांदा में बिजली करंट से लड़की व विवाहिता समेत चार लोग झुलसे, बरसात में बढ़ रहीं घटनाएं

बांदा में बिजली करंट से लड़की व विवाहिता समेत चार लोग झुलसे, बरसात में बढ़ रहीं घटनाएं

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बारिश के चलते जमीन में नमीं पहुंचने के साथ ही करंट लगने की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। एक किशोरी समेत चार लोग करंट लगने से झुलस गए। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से तीन को घर में काम करते समय करंट लगा। हालांकि सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बारिश से लगातार बढ़ रहीं घटनाएं देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी शिवनारायण (36) घर में कुछ काम कर रहे थे, तभी घरेलू बिजली का तार हाथ में छू जाने के कारण वह करंट की चपेट में आ गए। इसके बाद तार से चिपके हुए वह जमीन पर गिर पड़े। परिजनों ने किसी तरह डंडे के सहारे तार को हटाकर उन्हें बचाया। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये भी पढ़ेंः बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत इसी तरह शहर के खुटला मुहल्ला निवासी आमना (35) पत्नी बबलू को घर में सफाई करते समय घरेलू...
बांदा में खेल-खेल में पटाखे के बारुद में आग से बालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

बांदा में खेल-खेल में पटाखे के बारुद में आग से बालक झुलसा, अस्पताल में भर्ती

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बबेरू कोतवालली क्षेत्र के हरदौली गांव निवासी अनुज (9) पुत्र मुन्ना दोपहर को कहीं से पटाखा उठाया लाया। इसके बाद खेल-खेल में उसने बारूद इकट्ठा करके उसमें आग लगा दी। बारूद तेज धमाके के साथ फट गया। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। खेल-खेल में हादसा   इससे बालक बुुरी तरह से झुलस गया। धमाके की आवाज और बच्चे के रोने की आवाज सुनकर परिवार के लोगों का ध्यान उसकी तरफ गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ये भी पढ़ेंः चित्रकूट में 11 साल के बच्चे की स्कूल बस की चपेट में आकर मौत...
कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दूसरा भाग निकला

कानपुर में पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी बदमाश घायल, दूसरा भाग निकला

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः टिकरा पांडु नदी पुल पर पुलिस और सर्विलांस टीम ने बाइक सवार 25 हजार के ईनामी बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस ने उसका पीछा किया तो रास्ते में बदमाश की बाइक फिसल जाने से वह गिर गया। इसके बाद बदमाश ने पुलिस पर कई बार फायर झोंके। आत्मरक्षार्थ पुलिस ने दो फायर बदमाश पर झोंके, जिसमें से एक गोली उसके पैर में जा लगी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को धर दबोचा। बदमाश पर था 25 हजार रुपए का ईनाम सर्विलांस प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह के साथ थाना प्रभारी शनिवार को सुबह टिकरा पांडु नदी पुल पर अपराधियों की तलाश में खड़े थे। इसी बीच बाइक में सवार 25 हजार का इनामी बदमाश राजेश कुशवाहा (45) निवासी सेवाग्राम नई बस्ती गोविंद नगर वहां से गुजरा। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह चकमा देकर भाग निकला। ये भी पढ़ेंः कानपुर क्षेत्र में चौराहों पर टाप...
बांदा में किसान ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने कहा-कर्ज को लेकर थे परेशान

बांदा में किसान ने आग लगाकर दी जान, परिजनों ने कहा-कर्ज को लेकर थे परेशान

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक किसान ने कर्ज की चिंता में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उनके उपर काफी कर्जा था इसलिए वह तनाव में थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव में रहने वाले महेश शुक्ला (46) के पास तकरीबन ढाई बीघा जमीन थी। देहात कोतवाली के महोखर गांव का मामला  उस जमीन में वह खेती-किसानी करके किसी तरह से अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। किसान के एक पुत्र राहुल शुक्ला और दो बेटियां सपना और संध्या हैं। मृतक के बड़े भाई रमेश उर्फ गणेश शुक्ला ने बताया है कि मृतक आर्थिक तौर पर परेशान थे। कर्ज की भरपाई की परेशानी और घरेलू समस्याओं के चलते उन्होंने आग लगाकर जान दे दी है। ये भी पढ़ेंः बांदा में घरों में दौड़ा हाईटेंशन करंट, कि...